Destination Lifestyle Travel

Kashmir in Winter: Best Places, Best Time & Travel Tips

  • 0 Comments

कश्मीर को अक्सर Heaven on Earth कहा जाता है, लेकिन सर्दियों में यह धरती किसी और ही दुनिया में बदल जाती है। यहाँ की वादियाँ, झीलें और पहाड़ केवल देखने की चीज़ नहीं रहते, बल्कि एक ऐसा अनुभव बन जाते हैं जो लंबे समय तक मन में ठहर जाता है।Five Colors of Travel जैसे ब्लॉग्स की खासियत यही होती है कि वे जगहों को सिर्फ जानकारी के रूप में नहीं, बल्कि रंग, एहसास और कहानी की तरह प्रस्तुत करते हैं। उसी शैली में यह लेख आपको सर्दियों के कश्मीर की एक शांत, खूबसूरत और गहराई भरी यात्रा पर ले चलता है। Kashmir in winter सर्दियों का कश्मीर: जब सफ़ेदी सबसे गहरा रंग बन जाती है दिसंबर से फरवरी के बीच कश्मीर पूरी तरह बदल जाता है। चारों तरफ बर्फ की चादर, आसमान से गिरती सफेद खामोशी और ठंडी हवा में घुली कश्मीरियत की खुशबू। यह समय उन यात्रियों के लिए है जो crowds से दूर, slow travel और soulful experiences चाहते हैं। यहाँ की सर्दी मुश्किल नहीं, बल्कि अगर तैयारी सही हो तो बेहद खूबसूरत लगती है। Best Time to Visit Kashmir in Winter:दिसंबर के मध्य से फरवरी तक – जब snowfall अपने पूरे शबाब पर होती है और कश्मीर एक असली Winter Wonderland बन जाता है। पहला रंग: पहलगाम – शांति का सफेद कैनवास पहलगाम सर्दियों में किसी खाली कैनवास जैसा लगता है, जिस पर प्रकृति ने सिर्फ सफेद रंग से चित्र बनाया हो। लिद्दर नदी के किनारे बसे इस छोटे से कस्बे में सर्दियों की सुबहें बेहद शांत होती हैं। बर्फ से ढकी सड़कें, लकड़ी के घरों की छतों पर जमी सफेदी और दूर-दूर तक फैले pine trees – यहाँ समय मानो धीमा हो जाता है।यह जगह उन लोगों के लिए perfect है जो peace, solitude और nature-centric travel पसंद करते हैं। सर्दियों में पहलगाम में भारी भीड़ नहीं होती, इसलिए यहाँ टहलना, snow trails पर चलना और नदी के किनारे खड़े होकर पहाड़ों को देखना अपने आप में एक ध्यान जैसा अनुभव बन जाता है। Why visit Pahalgam in winter: दूसरा रंग: गुलमर्ग – रोमांच का उजला विस्तार अगर पहलगाम शांति का रंग है, तो गुलमर्ग रोमांच का। सर्दियों में गुलमर्ग पूरी तरह एक adventure hub बन जाता है। यह जगह सिर्फ देखने के लिए नहीं, बल्कि महसूस करने के लिए है। गुलमर्ग की Gondola Ride एशिया की सबसे ऊँची cable car rides में से एक है। ऊपर जाते-जाते जैसे-जैसे नीचे की दुनिया छोटी होती जाती है, वैसे-वैसे चारों ओर फैले बर्फीले पहाड़ और विशाल सफेदी मन को चुप कर देती है। यहाँ skiing, snowboarding और winter trekking जैसे activities उपलब्ध हैं, लेकिन अगर आप adventure नहीं भी करना चाहते, तब भी गुलमर्ग की खूबसूरती काफी है। Best time for Gulmargजनवरी और फरवरी – जब snow powder quality सबसे बेहतर होती है। Travel tips for Gulmarg: तीसरा रंग: डल झील – ठहरी हुई सर्द खामोशी सर्दियों में डल झील का रंग बदल जाता है। पानी पर जमी बर्फ की पतली परत, सुबह की धुंध और दूर से आती शिकाराओं की हल्की आवाज़ – यह सब मिलकर एक अलग ही दुनिया रचते हैं। Houseboat में ठहरना यहाँ का सबसे खास अनुभव है। बाहर बर्फ गिरती रहती है और अंदर लकड़ी के कमरे में हीटर की गर्माहट, गरम कहवा और खिड़की से दिखती झील – यह सर्दियों की luxury है। डल झील सिर्फ एक tourist spot नहीं, बल्कि कश्मीर की cultural soul है। Why Dal Lake in winter: चौथा रंग: कश्मीरी सर्दी का स्वाद कश्मीर की सर्दी सिर्फ देखने की नहीं, चखने की भी होती है। ठंड के मौसम में यहाँ का खाना और पेय शरीर को गर्म ही नहीं, मन को भी सुकून देते हैं। गरम कहवा, सुबह-सुबह मिलने वाली हरिस्सा, और पारंपरिक वज़वान – ये सब सर्दियों में कश्मीर यात्रा का अहम हिस्सा हैं। Must try winter food: पाँचवाँ रंग: सावधानी और समझदारी सर्दियों में कश्मीर खूबसूरत है, लेकिन यह मौसम समझदारी भी मांगता है। सही तैयारी आपकी यात्रा को यादगार बना सकती है। Important winter Five Colors of Travel tips:

Category Destination Travel

श्रीनगर है इतना ख़ूबसूरत कि यहाँ जाते ही अपना दिल खो बैठेंगे

  • 0 Comments

क्या आपने कभी ऐसी जगह के बारे में सुना है जहां पहाड़, झीलें और फूलों की वादियां एक साथ मिलकर आपको मंत्रमुग्ध कर दें? अगर नहीं, तो चलिए मैं आपको ले चलता हूं आज श्रीनगर, जो कश्मीर की राजधानी है और इसे धरती का स्वर्ग भी  कहा जाता है। ये जम्मू-कश्मीर में बसा एक ऐसा शहर है जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता, शांति और संस्कृति के लिए खूब मशहूर है। यह शहर डल झील के किनारे बसा है, जहां शिकारा की सैर और हाउसबोट का अनुभव आपको जिंदगी भर याद रहने बाला है। इसका नाम सुनते ही दिमाग में बर्फ से ढके पहाड़, रंग-बिरंगे फूल और शांत झीलों की तस्वीर उभरती है। यह शहर न सिर्फ पर्यटकों के लिए बल्कि प्रकृति प्रेमियों, फोटोग्राफरों और शांति की तलाश करने वाले मुशाफ़िरों के लिए भी स्वर्ग है। आओ सुनाऊं श्रीनगर की कहानी, कुछ हैं नदियाँ कुछ हैं झील सुहानी.. इसकी कहानी बहुत पुरानी है। यह शहर सैकड़ों सालों से व्यापार और संस्कृति का केंद्र रहा है। मुगल बादशाहों को यह जगह इतनी पसंद थी कि उन्होंने यहां बहुत सारे बगीचे बनवाए, जैसे शालिमार और निशात बगीचे। अब बात ऐसी है की सुन्दरता हर किसी को लालाइत करती है। ये बगीचे आज भी यहाँ की आन-बान और शान हैं। इस जगह की खासियत है इसकी डल झील, जहां आप शिकारा में बैठकर पानी पर तैरते बाजार देख सकते हैं। कश्मीरी संस्कृति, खाना और हस्तकला भी आपको रोमांचित करेगी। आज 2025 में तो ये और भी खास हो गया है। पर्यटन बढ़ रहा है, और सरकार ने इसे और बेहतर बनाने के लिए कई बेहतरीन कदम उठाए हैं। लेकिन आत्मीयता वही पुरानी, शांत, सुंदर और प्यार भरी वादियों से सराबोर। फाइव कलर्स ऑफ ट्रैवल की आज की पेशकश में, हम आपको बताएंगे कि वहां क्या-क्या देखने लायक है, वहां कैसे पहुंचें और वहां का खाना और संस्कृति कैसी है? तो तैयार हो जाइए एक मजेदार सफर के लिए, वह सफर जो बेहद खास है, जो सपनों के स्वर्ग के जैसा अद्भुत है। श्रीनगर के प्रमुख आकर्षण यहाँ घूमने की इतनी जगहें हैं कि एक बार में सब देखना मुश्किल काम है। लेकिन कुछ जगहें ऐसी हैं जो आपकी लिस्ट में जरूर होनी चाहिए। सबसे पहले बात करते हैं डल झील की। इसे श्रीनगर का दिल कहा जाता है। झील के बीच में शिकारा की सैर करना ऐसा है जैसे आप किसी सपने में हों। शिकारा एक छोटी लकड़ी की नाव होती है, जिसमें रंग-बिरंगे गद्दे और छतरियां होती हैं। आप झील में तैरते हुए फूलों के बाजार देख सकते हैं। सुबह-सुबह सब्जी और फूलों की बिक्री होती है, जो देखने में बहुत मजेदार है। फिर आते हैं मुगल बगीचे पर। शालिमार बाग, निशात बाग और चश्मे शाही श्रीनगर की शान हैं। ये बगीचे मुगल बादशाहों ने बनवाए थे। शालिमार बाग को जहांगीर ने अपनी बेगम नूरजहां के लिए बनवाया था। इन बगीचों में फूलों की क्यारियां, फव्वारे और हरे-भरे पेड़ आपको मंत्रमुग्ध कर देंगे। मैंने एक बार निशात बाग में सूर्यास्त देखा, और वह नजारा आज भी मेरे दिमाग में कैद है। श्रीनगर में हजरतबल मस्जिद भी जरूर देखें। यह डल झील के किनारे ही बनी है और इसे कश्मीर की सबसे पवित्र मस्जिद माना जाता है। इसकी सफेद संगमरमर की इमारत बहुत ही सुंदर है। अगर आप इतिहास पसंद करते हैं, तो शंकराचार्य मंदिर को जरूर देखें, यह मंदिर एक पहाड़ी पर है, जहां से पूरे श्रीनगर का नजारा दिखता है। मंदिर तक पहुंचने के लिए कुछ सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं, लेकिन ऊपर का दृश्य इसके लायक है। एक और खास जगह है गुलमर्ग, जो श्रीनगर से 50 किलोमीटर दूर है। सर्दियों में यह बर्फ से ढक जाता है और स्कीइंग के लिए मशहूर है। अगर आप साहसिक खेल पसंद करते हैं, तो गुलमर्ग जरूर जाएं। श्रीनगर में हर मौसम में आपके देखने और अनुभव करने के लिए कुछ न कुछ खास है। पहुंचने का रास्ता है बहुत ही आसान श्रीनगर पहुंचना आज बहुत आसान है। चाहे आप हवाई जहाज, ट्रेन या बस से जाएं, हर तरह का रास्ता अब उपलब्ध है। हवाई मार्ग श्रीनगर का शेख उल आलम इंटरनेशनल एयरपोर्ट देश के सभी बड़े शहरों से जुड़ा है। दिल्ली से श्रीनगर की फ्लाइट सिर्फ 1.5 घंटे लेती है। एयरपोर्ट से शहर 12 किलोमीटर दूर है। टैक्सी या प्रीपेड कैब ले सकते हैं। कीमत 500-1000 रुपये तक हो सकती है। रेल मार्ग श्रीनगर का रेलवे स्टेशन बारामूला और बनिहाल को जोड़ता है। लेकिन अगर आप दिल्ली या मुंबई से आ रहे हैं, तो जम्मू तवी सबसे नजदीकी बड़ा रेल्वे स्टेशन है। यह श्रीनगर से 270 किलोमीटर दूर है। जम्मू से बस या टैक्सी ले सकते हैं। रास्ते में आपको खूबसूरत वादियां दिखेंगी तो उन बादियों का लुत्फ उठाते हुए आइए। । सड़क मार्ग अगर आप सड़क से सफर करना पसंद करते हैं, तो जम्मू से श्रीनगर की दूरी 270 किलोमीटर है। बसें और टैक्सी आसानी से मिल जाती हैं। दिल्ली से श्रीनगर 800 किलोमीटर है, और बस में 18-20 घंटे लग जाते हैं। रास्ते में पहाड़, नदियां और छोटे-छोटे गांव दिखते हैं, जो सफर को और मजेदार बनाते हैं। हमने एक बार अपने परिवार के साथ जम्मू से श्रीनगर का सड़क सफर किया। रास्ते में बनिहाल टनल और पहाड़ों का नजारा कमाल का था। सलाह है कि सर्दियों में सड़क मार्ग से बचें, क्योंकि बर्फबारी से रास्ते बंद हो सकते हैं। सबसे अच्छा समय है अप्रैल से अक्टूबर, जब मौसम सुहावना होता है। अगर आप सितंबर में जाएं, तो ट्यूलिप गार्डन देखने का मौका मिलेगा, जो एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप बगीचा है। श्रीनगर का स्वादिष्ट खाना और रहने की सुविधा भी जानें! श्रीनगर का खाना उतना ही लाजवाब है जितना उसका नजारा। कश्मीरी खाना मसालों और सुगंध से भरा होता है। सबसे मशहूर है वाजवान, जो कश्मीरी भोजन की थाली है। इसमें रोगन जोश, गुस्टाबा, यखनी और दम आलू जैसी डिशेस होती हैं। रोगन जोश मटन की डिश है, जो लाल मिर्च और दही में बनती है। अगर आप शाकाहारी हैं, तो दम आलू और नदरू यखनी ट्राई करें। नदरू यानी कमल का तना, जिसकी सब्जी बहुत स्वादिष्ट होती है। एक और खास चीज है कश्मीरी कहवा। यह गर्म चाय है, जिसमें