Destination Lifestyle Travel Uttarakhand

जिम कॉर्बेट वॉटरफॉल कुमाऊं की गोद में बसा रोमांच और प्राकृतिक सौंदर्य का बेजोड़ मुजस्समा!

  • 0 Comments

जिम कॉर्बेट वॉटरफॉल का परिचय जिम कॉर्बेट वॉटरफॉल उत्तराखंड की हरी-भरी वादियों में स्थित किसी नायाब हीरे से कम नहीं! साथ ही प्रकृति प्रेमियों और एडवेंचर के शौकीनों के लिए वास्तव में किसी जन्नत से कम नहीं है। नैनीताल जिले के रामनगर क्षेत्र में स्थित यह झरना जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के पास बहता है। करीब 60 फीट ऊंचाई से गिरता यह झरना चारों ओर फैले सघन साल, सागौन और बांस के पेड़ों से घिरा हुआ है, जो इसे एक मनमोहक दृश्य प्रदान करता है। पानी का यह झरना न सिर्फ अपनी ऊंचाई और प्रवाह के कारण प्रसिद्ध है, बल्कि यहां की शांति, हरियाली और ताजगी भरी हवा से मन एकदम तरोताज़ा हो जाता है। मात्र 100 रुपए की टिकिट में आप देख पाएंगे एक बहुत ही बेहतरीन जगह को। दीदार कर पाएंगे प्रकृति के अद्भुत नमूने का। जिम कॉर्बेट वॉटरफॉल को स्थानीय लोग कॉर्बेट फॉल के नाम से भी जानते हैं। यह जगह हर मौसम में सुंदर दिखाई देती है, परंतु मानसून और सर्दियों के समय यहां की सुंदरता कई गुना बढ़ जाती है। बारिश के बाद जब आसपास की हरियाली और भी गहरी हो जाती है और झरने का पानी तेज़ी से गिरता है, तो यह दृश्य फोटोग्राफरों और नेचर लवर्स के लिए किसी सपने से कम नहीं लगता। यहां का माहौल बेहद शांतिपूर्ण है। पक्षियों की चहचहाहट, झरने की गूंज और ठंडी हवा मिलकर ऐसा प्यारा दृश्य बनाते हैं कि व्यक्ति खुद को प्रकृति की गोद में खोया हुआ महसूस करता है।(जिम कॉर्बेट वॉटरफॉल को स्थानीय लोग कॉर्बेट फॉल के नाम से भी जानते हैं। ) यही कारण है कि यहां स्थानीय पर्यटकों के साथ-साथ देश-विदेश से आने वाले सैलानियों की भी भीड़ देखने को मिलती है। यदि आप भी शोर-शराबे से दूर, कुछ पल प्रकृति के साथ बिताना चाहते हैं, तो जिम कॉर्बेट वॉटर फॉल आपके लिए एक आदर्श स्थान है। यहां आप झरने के पास बैठकर प्रकृति की ध्वनि को महसूस कर सकते हैं और कुछ देर के लिए शहर की भागदौड़ से खुद को मुक्त कर सकते हैं। जिम कॉर्बेट वॉटर फॉल तक कैसे पहुंचे? जिम कॉर्बेट वॉटरफॉल तक पहुंचना उतना ही आसान है जितना कि इसे खोजने का आनंद। यह झरना रामनगर से लगभग 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, जो जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के मुख्य द्वार से लगभग 3 किलोमीटर आगे है। अगर आप दिल्ली से यात्रा कर रहे हैं, तो यहां तक का सफर करीब 260 किलोमीटर का है, जिसे आप सड़क, रेल या निजी वाहन से तय कर सकते हैं। सड़क मार्ग से पहुंचने का तरीका दिल्ली से नैनीताल रोड के माध्यम से रामनगर पहुंचा जा सकता है। दिल्ली, गाजियाबाद, मुरादाबाद, काशीपुर और रामनगर का रास्ता सबसे आसान है। रामनगर से आगे कॉर्बेट फॉल की ओर जाने वाला मार्ग घने जंगलों से होकर गुजरता है। इस रास्ते में आपको हरियाली, शांत हवा और कभी-कभी जंगली जानवरों की झलक भी मिल सकती है। रेल मार्ग से यात्रा रामनगर रेलवे स्टेशन सबसे नजदीकी स्टेशन है, जहां से आपको टैक्सी या लोकल बस आसानी से मिल जाती है। दिल्ली, लखनऊ और हरिद्वार से रामनगर के लिए रोजाना ट्रेनें चलती हैं। हवाई जहाज से यात्रा यदि आप हवाई यात्रा करना चाहते हैं तो पंतनगर एयरपोर्ट निकटतम हवाई अड्डा है, जो लगभग 80 किलोमीटर की दूरी पर है। एयरपोर्ट से टैक्सी या बस के माध्यम से आप कॉर्बेट फॉल तक पहुंच सकते हैं। कॉर्बेट फॉल तक पहुंचने के लिए सड़क के अंत में लगभग 2 किलोमीटर का पैदल रास्ता तय करना होता है। यह रास्ता बेहद रोमांचक और खूबसूरत है घने जंगलों के बीच से गुजरता यह मार्ग आपको ट्रेकिंग का आनंद देता है। रास्ते में पक्षियों की आवाज़ें और ठंडी हवा का एहसास आपकी थकान मिटा देता है। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती जिम कॉर्बेट वॉटर फॉल की सबसे बड़ी खूबी है इसका प्राकृतिक अंदाज। यहां हर तरफ हरियाली है ऊंचे साल के पेड़, लहराते बांस के झुरमुट और चारों ओर फैली अनेक वनस्पतियां इस जगह को जीवंत बना देती हैं। झरना एक पत्थरीली चट्टान से नीचे गिरता है और उसका पानी नीचे छोटे तालाब में इकट्ठा होता है, जहां सैलानी पैर डुबोकर घंटों बैठते हैं। सुबह के समय जब सूरज की पहली किरणें झरने की बूंदों पर पड़ती हैं, तो उनमें इंद्रधनुष जैसा दृश्य बन जाता है। यह नजारा किसी पोस्ट कार्ड की तस्वीर जैसा खूबसूरत लगता है। यहां का वातावरण इतना स्वच्छ है और मजेदार है कि आपको सिर्फ झरने की गूंज और पक्षियों की आवाज़ें ही सुनाई देती हैं। कॉर्बेट फॉल फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए भी स्वर्ग समान जगह है। यहां का हर कोना एक नया एंगल और एक नया फ्रेम प्रदान करता है। अगर आप प्रकृति के करीब रहना पसंद करते हैं, तो यहां कुछ घंटे बिताना आपके लिए यादगार साबित होगा। एडवेंचर और गतिविधियां जिम कॉर्बेट वॉटरफॉल सिर्फ शांति का प्रतीक नहीं, बल्कि रोमांच का ठिकाना भी है। यहां आने वाले सैलानी ट्रेकिंग, बर्ड वॉचिंग, नेचर वॉक और पिकनिक जैसी कई एक्टिविटीज का आनंद ले सकते हैं। झरने तक पहुंचने का रास्ता खुद एक छोटा ट्रेक है, जो घने जंगलों से होकर गुजरता है। इस दौरान आपको विभिन्न प्रजातियों के पक्षी और कभी-कभी हिरण या बंदरों की झलक भी देखने को मिल सकती है। एडवेंचर प्रेमियों के लिए यहां की रात में कैम्पिंग का अनुभव बेहद खास होता है। तारों से सजा आसमान, ठंडी हवा और झरने की आवाज़ एक ऐसा माहौल बनाते हैं जो आत्मा तक सुकून पहुंचाता है। हालांकि ध्यान रहे कि जंगल के नियमों के अनुसार ही कैम्पिंग करें और किसी भी तरह की हानि न पहुंचाएं। यहां आप स्थानीय गाइड की मदद से नेचर ट्रेल्स पर जा सकते हैं, जहां जानवरों की झलक और वनस्पतियों का ज्ञान मिलता है। अब सवाल यह है कि रुकें कहां? जिम कॉर्बेट वॉटरफॉल घूमने आने वाले सैलानियों के लिए रहने की कोई कमी नहीं है। यहां हर बजट के हिसाब से होटल, रिजोर्ट्स और होमस्टे उपलब्ध हैं। रामनगर में स्थित रिजोर्ट्स और कॉटेज में आप आराम से ठहर सकते हैं। यदि आप लक्ज़री अनुभव चाहते हैं, तो जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के आसपास कई प्रीमियम रिजोर्ट्स उपलब्ध हैं जो स्पा, पूल और जंगल सफारी जैसी सुविधाएं