The Hidden Leaf Homestay: जिम कॉर्बेट में हमारा अनुभव
जब भी हम पहाड़ों या जंगलों के आसपास घूमने का प्लान बनाते हैं तो हमारे मन में सबसे पहले यही सवाल आता है कि रहने के लिए ऐसी जगह मिलेगी या नहीं जहाँ कम बजट में आराम भी मिल जाए और आसपास का माहौल भी अच्छा हो। कमरा साफ होगा या नहीं, गर्म पानी मिलेगा या नहीं, खाना कैसा होगा, स्टाफ का व्यवहार कैसा होगा और सबसे जरूरी बात कि जहाँ हम घूमने जा रहे हैं, वहाँ से हमारा ठिकाना बहुत दूर तो नहीं होगा। खासकर जब बात जिम कॉर्बेट की हो तो रहने की जगह चुनना थोड़ा और जरूरी हो जाता है। यहाँ घूमने का मतलब सिर्फ किसी शहर की तरह बाजार और इमारतें देखना नहीं है। यहाँ सुबह जल्दी उठकर जंगल सफारी के लिए निकलना होता है, दिन में जंगल और आसपास की हरियाली घूमनी होती है और शाम को वापस आकर ऐसी जगह चाहिए होती है जहाँ बैठकर दिनभर की थकान उतारी जा सके। और अगर मौसम ठंडा हो या बारिश का हो, तो फिर गर्म पानी, साफ कमरा, बिजली का बैकअप और कमरे के अंदर आरामदायक माहौल जैसी चीजें और भी जरूरी हो जाती हैं। तो अगर मैं कहूँ कि जिम कॉर्बेट में आपको ऐसा homestay मिल सकता है जहाँ कमरे की सफाई से लेकर खाने और स्टाफ के व्यवहार तक आपको अच्छा अनुभव मिल सकता है और साथ ही आसपास आपको हरियाली भी देखने को मिले, तो शायद ठहरने को लेकर काफी सारी चिंता खत्म हो जाए। ऐसी ही एक जगह है The Hidden Leaf Homestay जिम कॉर्बेट में इस homestay की लोकेशन कैसी थी? सबसे पहले बात करते हैं जगह की, क्योंकि किसी भी homestay को चुनते समय मेरे हिसाब से सबसे पहले उसकी लोकेशन देखनी चाहिए। द हिडन लीफ होमस्टे रामनगर के कनिया इलाके में हिम्मतपुर डोटियाल, झिरना रोड पर स्थित है। रामनगर शहर के मुख्य केंद्र से यह जगह करीब 11 किलोमीटर की दूरी पर है। अब अगर आप सोच रहे हैं कि रामनगर में है तो जिम कॉर्बेट से इसका क्या लेना-देना है, तो आपको बता दें कि जिम कॉर्बेट घूमने वाले ज्यादातर यात्री रामनगर को ही अपना बेस बनाते हैं। यहीं से जंगल सफारी और आसपास की कई जगहों के लिए जाना आसान रहता है। इसलिए अगर आप जिम कॉर्बेट घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यह homestay आपके लिए काफी सुविधाजनक हो सकता है। खासकर अगर आपके प्लान में जंगल सफारी शामिल है तो इसकी लोकेशन और भी काम की हो जाती है। झिरना गेट, ढेला गेट, अमदंडा गेट और गर्जिया गेट जैसे सफारी गेट आसपास के क्षेत्र में आते हैं। यानी सुबह सफारी के लिए निकलना हो या शाम को घूमकर वापस आना हो, आपको अपनी यात्रा के हिसाब से कई विकल्प मिल जाते हैं। और अगर आप ट्रेन से आ रहे हैं तो रामनगर रेलवे स्टेशन तक पहुंचना भी आसान रहता है। स्टेशन से आगे आप गाड़ी या टैक्सी के जरिए इस जगह तक पहुंच सकते हैं। आसपास का माहौल कैसा था? जिम कॉर्बेट आने का एक बड़ा कारण ही यहाँ की हरियाली और शांत वातावरण है। हम जब इस homestay की तरफ जा रहे थे तो आसपास का माहौल धीरे-धीरे शहर से अलग होता हुआ महसूस होता है। जैसे-जैसे आप रामनगर के आसपास के इलाकों की तरफ जाते हैं, वैसे-वैसे आपको ज्यादा हरियाली और खुला वातावरण देखने को मिलता है। और द हिडन लीफ की खास बात यही है कि यहाँ पहुंचने के बाद आपको आसपास काफी greenery देखने को मिलती है। अगर आप दिल्ली या किसी बड़े शहर से जिम कॉर्बेट जा रहे हैं तो कुछ समय के लिए शहर की भागदौड़ से दूर रहना अपने आप में एक अच्छा अनुभव होता है। सुबह उठकर आसपास की हरियाली देखना, शाम के समय बाहर बैठना और रात में शांत माहौल में आराम करना—ये चीजें इस तरह के homestay को सिर्फ सोने की जगह से थोड़ा अलग बना देती हैं। खासकर ठंड के मौसम में अगर धूप निकल रही हो तो बाहर बैठने का अपना ही मजा है। वहीं बारिश के समय आसपास की हरियाली और भी ज्यादा खूबसूरत लगती है। चेक-इन करते ही मिली एक छोटी सी प्यारी चीज अब यहाँ मैं आपको एक छोटी सी बात बताना चाहूँगी, जो शायद बहुत बड़ी चीज नहीं है, लेकिन हमारे लिए यादगार जरूर रही। जब हम इस homestay में चेक-इन करने पहुंचे तो हमें एक प्यारा सा पत्ते के आकार का की-चेन दिया गया। अब आप सोचेंगे कि की-चेन में ऐसी क्या खास बात है? लेकिन travel में कई बार यही छोटी-छोटी चीजें याद रह जाती हैं। हमें लगा कि जगह के नाम और theme के हिसाब से इस तरह की छोटी चीज देना काफी प्यारा gesture था। आप जब किसी जगह से वापस आते हैं तो वहाँ की बड़ी-बड़ी चीजों से ज्यादा कई बार ऐसे छोटे moments याद रहते हैं। और हमारे लिए भी वह leaf वाला key-chain कुछ ऐसा ही छोटा सा travel memory बन गया। कमरे और साफ-सफाई कैसी थी? अब बात करते हैं उस चीज की जो किसी भी homestay में सबसे ज्यादा जरूरी होती है—कमरा। क्योंकि location कितनी भी अच्छी हो, बाहर का माहौल कितना भी खूबसूरत हो, लेकिन अगर कमरा साफ नहीं है तो पूरा stay खराब हो सकता है। हम जब यहाँ रुके तो कमरे की cleanliness अच्छी लगी। Bed साफ और व्यवस्थित था। कमरे में सामान रखने की जगह ठीक थी और overall room काफी maintained लगा। बाथरूम और बाकी basic सुविधाओं का भी ध्यान रखा गया था। यहाँ यात्रियों की जरूरत के हिसाब से तीन तरह के कमरे उपलब्ध हैं। कमरों में टीवी, बैठने की जगह, साझा बालकनी, केतली और जरूरी toiletries जैसी सुविधाएं मिलती हैं। गर्म और ठंडे पानी की सुविधा भी उपलब्ध है। अब यह सुविधा शायद आपको सामान्य लगे, लेकिन जिम कॉर्बेट जैसे इलाके में अगर आप सर्दियों में जा रहे हैं तो गर्म पानी बहुत जरूरी हो जाता है। सुबह जल्दी सफारी के लिए निकलना हो और मौसम ठंडा हो, तो नहाने के लिए गर्म पानी मिल जाना काफी राहत देता है। कमरे का इंटीरियर कैसा लगा? सिर्फ सफाई ही नहीं, हमें कमरे का इंटीरियर भी काफी अच्छा लगा। यह ऐसा नहीं था