Amer Fort Destination Latest Travel

Amer Fort Jaipur: आमेर किले का इतिहास और घूमने की जानकारी

  • 0 Comments

जयपुर घूमने की बात हो और आमेर किले का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता। शहर की भीड़भाड़ से थोड़ा दूर अरावली की पहाड़ियों के बीच बना यह किला पहली नजर में ही आपका ध्यान खींच लेता है। नीचे फैली मावठा झील, पहाड़ी पर बनी ऊँची दीवारें और उनके बीच दिखाई देते शाही महल किसी पुराने राजसी दौर की याद दिलाते हैं। लेकिन Amer Fort सिर्फ बाहर से देखने में खूबसूरत नहीं है। इसके अंदर कई ऐसे आंगन, दरवाजे और महल हैं, जिनका अपना अलग इतिहास है। कहीं राजा आम लोगों की फरियाद सुनते थे, तो कहीं शाही परिवार के लोग रहते थे। शीश महल की चमक, गणेश पोल की रंगीन सजावट और सुख निवास की ठंडक देने वाली पुरानी व्यवस्था आज भी लोगों को हैरान कर देती है। एक समय आमेर कछवाहा राजपूत शासकों की राजधानी हुआ करता था। बाद में जयपुर शहर बसाया गया, लेकिन आमेर की ऐतिहासिक पहचान आज भी बनी हुई है। अगर आप जयपुर घूमने जा रहे हैं और राजस्थान के पुराने राजघरानों के रहन-सहन, उनकी कला और इतिहास को करीब से समझना चाहते हैं, तो Amer Fort आपकी यात्रा का एक जरूरी हिस्सा होना चाहिए। जयपुर से पहले आमेर था इस क्षेत्र की राजधानी आज जयपुर को राजस्थान की राजधानी और गुलाबी शहर के नाम से जाना जाता है, लेकिन हमेशा से इस इलाके का मुख्य केंद्र जयपुर नहीं था। जयपुर शहर की स्थापना 1727 में महाराजा सवाई जयसिंह द्वितीय ने की थी। इससे पहले आमेर कछवाहा राजपूत शासकों की राजधानी हुआ करता था। आमेर का इतिहास जयपुर शहर से काफी पुराना है। इस क्षेत्र पर शुरुआत में मीणा शासकों का अधिकार था। बाद में कछवाहा राजपूत शासकों ने यहाँ अपनी सत्ता स्थापित की और आमेर को अपने शासन का प्रमुख केंद्र बनाया। धीरे-धीरे यहाँ महल, मंदिर और सुरक्षा के लिए मजबूत दीवारें बनाई गईं। आमेर की पहाड़ियों पर बना Amer Fort इसी पुराने राजसी दौर की सबसे बड़ी पहचान है। जब जयपुर शहर की स्थापना हुई, तब राजधानी को आमेर से नए शहर में स्थानांतरित कर दिया गया। इसके बावजूद आमेर का महत्व खत्म नहीं हुआ। आज भी यहाँ का किला राजस्थान के इतिहास को समझने के लिए बेहद खास जगह माना जाता है। आमेर किले का निर्माण किसने करवाया था? आमेर किले का वर्तमान भव्य रूप मुख्य रूप से राजा मानसिंह प्रथम के समय में तैयार होना शुरू हुआ। उन्होंने 1592 के आसपास यहाँ बड़े स्तर पर निर्माण करवाया। राजा मानसिंह मुगल बादशाह अकबर के प्रमुख सेनापतियों में से एक थे और अपने समय के शक्तिशाली राजपूत शासकों में गिने जाते थे। उनके बाद मिर्जा राजा जयसिंह प्रथम और दूसरे कछवाहा शासकों ने भी किले में कई नए भवन, आंगन और महल बनवाए। इस तरह कई पीढ़ियों तक इसका निर्माण और विस्तार होता रहा। यही वजह है कि आज Amer Fort के अलग-अलग हिस्सों में अलग समय की वास्तुकला और सजावट देखने को मिलती है। किले के अंदर बना मानसिंह महल इसके पुराने हिस्सों में गिना जाता है। यहाँ के आंगन और कमरे उस समय के शाही परिवार की जिंदगी की झलक देते हैं। किले को केवल रहने के लिए नहीं बनाया गया था, बल्कि यह शासन, सुरक्षा और शाही आयोजनों का भी प्रमुख केंद्र था। पहाड़ी पर बने इस किले की बनावट क्यों है खास? आमेर किला अरावली की पहाड़ियों में चील का टीला नाम की पहाड़ी पर बना है। इसकी बनावट ऐसी रखी गई थी कि एक तरफ से यह शाही महल की तरह दिखाई देता है, तो दूसरी तरफ इसकी मजबूत दीवारें इसे एक सुरक्षित दुर्ग का रूप देती हैं। किले के निर्माण में पीले और लाल बलुआ पत्थर के साथ सफेद संगमरमर का इस्तेमाल किया गया है। बाहर से देखने पर इसकी दीवारें मजबूत और साधारण दिखाई देती हैं, लेकिन अंदर जाते ही खूबसूरत नक्काशी, रंगीन चित्रकारी, जालियाँ और संगमरमर का बारीक काम नजर आने लगता है। Amer Fort की वास्तुकला में राजपूत और मुगल शैली दोनों का असर दिखाई देता है। इसकी ऊँची दीवारें, बुर्ज और छतरियाँ राजपूत निर्माण शैली की पहचान हैं, जबकि अंदर के बगीचों, मेहराबों और सजावट में मुगल शैली की झलक मिलती है। यूनेस्को ने 2013 में राजस्थान के छह पहाड़ी किलों के समूह में आमेर किले को विश्व धरोहर स्थल का दर्जा दिया। [1101][1105] पहला आंगन: जलेब चौक और सूरज पोल का इतिहास किले में प्रवेश करते ही सबसे पहले एक बड़ा खुला आंगन दिखाई देता है, जिसे जलेब चौक कहा जाता है। पुराने समय में यह जगह सैनिकों और शाही आयोजनों के लिए इस्तेमाल होती थी। युद्ध से लौटने के बाद सेना यहाँ इकट्ठा होती थी और जीत के मौके पर उत्सव मनाए जाते थे। जलेब चौक तक पहुँचने के लिए सूरज पोल और चांद पोल जैसे दरवाजे बने हुए हैं। सूरज पोल पूर्व दिशा की तरफ है और इसे किले के प्रमुख प्रवेश द्वारों में गिना जाता है। चांद पोल पश्चिम दिशा की ओर स्थित है। इन दरवाजों की बनावट और स्थिति उस समय की सुरक्षा व्यवस्था को समझने में मदद करती है। जलेब चौक में खड़े होकर जब आप चारों तरफ देखते हैं, तो किले की ऊँचाई और इसकी बनावट का अंदाजा लगता है। यही वह जगह है जहाँ से Amer Fort के अंदर बने शाही हिस्सों की सैर शुरू होती है। शीला देवी मंदिर: कछवाहा राजघराने की कुलदेवी का स्थान जलेब चौक के पास ही शीला देवी मंदिर स्थित है। यह मंदिर कछवाहा राजघराने की कुलदेवी से जुड़ा हुआ है और आज भी श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र है। इतिहास के अनुसार, राजा मानसिंह प्रथम ने 16वीं सदी के अंत में बंगाल के अभियान के बाद देवी की प्रतिमा आमेर में स्थापित करवाई थी। इस प्रतिमा और मंदिर की स्थापना से जुड़ी कई स्थानीय मान्यताएँ भी प्रचलित हैं। मंदिर में नवरात्र के दौरान विशेष पूजा होती है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहाँ पहुँचते हैं। मंदिर की बनावट में संगमरमर, नक्काशी और चाँदी के काम की झलक देखने को मिलती है। अगर आप Amer Fort घूमने जाएँ, तो इस मंदिर को भी जरूर देखें। यहाँ आपको किले के शाही इतिहास के साथ-साथ उस समय के धार्मिक जीवन की जानकारी भी मिलेगी। दूसरा आंगन:

Category Rajasthan Travel

Amer fort: जयपुर का सबसे शानदार और हिस्टोरिकल प्लेस

  • 0 Comments

जयपुर के रंग-बिरंगे बाज़ार और रॉयल वाइब्स के बीच एक जगह ऐसी है जो आपको सीधे पास्ट में ले जाती है और वो है आमेर किला। यहाँ कदम रखते ही महसूस होता है कि हिस्ट्री सिर्फ किताबों तक ही नहीं है, बल्कि यहां की हर दीवार, हर आँगन और हर नज़ारे में आज भी ज़िंदा है। इसी एहसास को और करीब से दिखाने के लिए Five Colors of Travel आपके लिए यह ब्लॉग लेकर आया है, जिसमें आमेर किले की पूरी कहानी, इसे बनाने के पीछे जुड़ी दिलचस्प बातें और वे खास जगहें जिन्हें देखकर आप खुद इस किले के दीवाने हो जाएंगे। इसके साथ ही अगर आपको ट्रैवल करना पसंद है, नई जगहों को एक्सप्लोर करना अच्छा लगता है और आप ऐसी लोकेशन ढूंढते हैं जहाँ रॉयल वाइबस के साथ कमाल की फोटोस भी मिलें, तो यह ब्लॉग आपके लिए ही है। (Amer Fort Jaipur) History of Amer fort आमेर किला जयपुर से करीब 11 किलोमीटर दूर, आमेर नाम की जगह पर एक ऊँची पहाड़ी पे बना हुआ है और इसे देखते ही ऐसा लगता है जैसे आप सीधे हिस्ट्री में कदम रख रहे हों। इसको 1592 में राजा मान सिंह प्रथम बनवाना शुरू किया था और बाद में सवाई जय सिंह द्वितीय ने इसमें कई बदलाव किए। यह किला राजपूत वास्तुकला का बेहतरीन एग्जाम्पल है, जिसमें मुगल शैली की झलक भी देखने को मिलती है। लाल बलुआ पत्थर और सफेद संगमरमर से बना यह किला देखने में बहुत ही आई कैचिंग लगता है, और इसके हर कोने में हिस्ट्री की कहानियां और रियल लाइफ़ की झलकियाँ नजर आती हैं। Amer Fort-एंट्री जो पहली नज़र में ही दिल जीत ले आमेर किले में एंट्री सूरज पोल से होती है, जो आपको सीधे जलेब चौक यानी इस महल के मेन आँगन तक ले जाती है। पुराने ज़माने में यहीं पर सेनाओं की परेड होती थी और शाही स्वागत भी यहीं किया जाता था, इसलिए इसकी हिस्ट्री बड़ी ही खास है। इसी आँगन के पास शीला देवी मंदिर भी है, जिसे 1604 में राजा मान सिंह ने बनवाया था और यहां आज भी एक अलग ही शांति और पॉज़िटिव वाइब्स मिलती हैं, जलेब चौक के चारों तरफ किले की पुरानी दीवारें देखने लायक हैं और इस महल के हर कोने में हिस्ट्री की कहानियां छुपी हुई है। दीवान-ए-आम–जहाँ राजा जनता से मिलते थे अगला पड़ाव है दीवान-ए-आम, यानी वो जगह जहाँ राजा सीधे आम लोगों की बातें सुनते थे और उनके मसलों का हल निकालते थे। यहाँ खंभों पर हाथियों और दूसरे जानवरों की बेहद खूबसूरत नक्काशी बनी हुई है, जो इस जगह को और भी खास बना देती है। यहां खड़े होकर आप महसूस कर सकते हैं कि उस ज़माने में यहाँ कैसे बड़े-बड़े फैसले लिए जाते होंगे, और किस तरह राजा और उनके सलाहकार यहाँ बैठकर लोगों की परेशानियों पर चर्चा करते होंगे।दीवान-ए-आम की खुली और शानदार जगह को देखकर ये समझ आता है कि राजाओं की शान और ताकत सिर्फ उनके महलों तक ही नहीं, बल्कि उनके कामकाज की जगहों में भी साफ दिखती है। शीश महल आमेर किले का सबसे खास हिस्सा आमेर किले का सबसे खास हिस्सा माना जाता है शीश महल को जहाँ लगी छोटी-छोटी शीशों की सजावट इतनी शानदार है कि इसे देखते ही नज़रें वहीं ठहर जाती हैं। कहा जाता है कि सिर्फ एक मोमबत्ती जलाने से पूरा महल चमक उठता था। शीश महल को दीवान-ए-ख़ास भी कहा जाता है, जहाँ केवल राजा-महाराजा, उनकी रानियाँ और खास मेहमानों को ही आने की इजाज़त थी। शीश महल के सामने ही सुख निवास बना हुआ है। दीवारों और छतों पर बने अलग-अलग डिज़ाइन लोगों को इतना अट्रेक्ट करते हैं कि ज़्यादातर लोग यहीं रुक जाते हैं और फोटो क्लिक करने लगते हैं, वहीं सामने चारबाग शैली इस जगह की खूबसूरती को और भी बढ़ा देती है। सुरक्षा और प्राइवेसी किले का आख़िरी हिस्सा रानी महल है, जहाँ पुराने ज़माने में शाही परिवार की महिलाएँ रहा करती थीं। इसी इलाके में राजा मान सिंह का महल भी मौजूद है, जिसे आमेर किले का सबसे पुराना हिस्सा माना जाता है। किले के बाकी हिस्सों के मुकाबले यहाँ का माहौल काफ़ी शांत और प्राइवेट सा लगता है, जैसे यहाँ आकर शोर-शराबा अपने आप ही पीछे छूट जाता हो। चारों तरफ बनी जालियाँ, बंद रास्ते और सादा लेकिन शाही बनावट ये दिखाती है कि उस दौर में सुरक्षा और प्राइवेसी का कितना ध्यान रखा जाता था। ये जगह भले ही कम दिखावटी हो, लेकिन हिस्ट्री और शांति से भरी हुई है। लोकेशन और नज़ारे जो याद रह जाएँ आमेर किले के ठीक नीचे माओटा झील है, जो पहले के समय में महल के लिए पानी का मेन ज़रिया हुआ करती थी। किले के ऊपर से इस झील और आसपास की पहाड़ियों का नज़ारा सच में बहुत खूबसूरत लगता है और यहाँ खड़े होकर फोटो लेने का मन अपने आप करने लगता है। एक और मज़ेदार बात ये है कि आमेर किले और जयगढ़ किले के बीच एक गुप्त सुरंग भी है, जिसे ज़रूरत पड़ने पर शाही परिवार इस्तेमाल करते थे। ये सारी बातें आमेर किले को और भी ज़्यादा दिलचस्प बना देती हैं। आज का आमेर किला एक्सपीरियंस पहले टूरिस्ट हाथी की सवारी करके किले तक जाया करते थे, लेकिन अब जानवरों की देखभाल को ध्यान में रखते हुए ज़्यादातर लोग जीप राइड से ऊपर जाते हैं, जो काफ़ी आरामदायक और आसान भी है। इसके अलावा, 2013 में आमेर किले को यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट की लिस्ट में शामिल किया गया, जिससे इसकी हिस्टोरिकल अहमियत और भी ज़्यादा बढ़ गई है जिससे दुनिया भर में इसकी पहचान बनी है।