Library Category Destination Latest Travel Travel Stories

भारत की 7 Heritage Library जहां किताबों के साथ बसती है सदियों की दास्तान

  • 0 Comments

अगर आपको लगता है कि library सिर्फ किताबें पढ़ने की जगह होती है, तो ज़रा अपना नज़रिया बदलने का वक्त आ गया है। भारत में ऐसी कई heritage library मौजूद हैं, जहां हर किताब, हर शेल्फ और हर दीवार अपने अंदर सदियों का इतिहास, इल्म और तहज़ीब समेटे बैठी है। इन libraries में कदम रखते ही ऐसा एहसास होता है जैसे आप किसी पुराने दौर में पहुंच गए हों, जहां कागज़ की खुशबू, लकड़ी की अलमारियां और नायाब पांडुलिपियां एक अलग ही दुनिया बना देती हैं। अगर आप history lover हैं, architecture पसंद करते हैं या फिर ऐसी offbeat जगहों की तलाश में रहते हैं जो Instagram Reel से कहीं ज्यादा दिल में बस जाएं, तो ये heritage library आपकी travel bucket list में ज़रूर होनी चाहिए। 1. Saraswathi Mahal Library, Thanjavur (Tamil Nadu) यह भारत की सबसे पुरानी और सबसे मशहूर heritage library में से एक मानी जाती है। इसकी शुरुआत 16वीं सदी में नायक शासकों ने की थी और बाद में मराठा राजाओं ने इसे और समृद्ध बनाया। आज यहां हजारों दुर्लभ manuscripts और palm leaf documents सुरक्षित रखे गए हैं। यह library सिर्फ किताबों का खजाना नहीं बल्कि भारतीय ज्ञान परंपरा की शानदार मिसाल भी है। यहां संस्कृत, तमिल, तेलुगु, मराठी और फारसी जैसी कई भाषाओं की पांडुलिपियां मौजूद हैं। यहां क्या देखें? Palm leaf manuscripts Rare handwritten books Ancient maps और royal collections घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से फरवरी का मौसम सबसे आरामदायक रहता है। सुबह के समय यहां का माहौल बेहद सुकूनभरा लगता है। कैसे पहुंचे? निकटतम एयरपोर्ट तिरुचिरापल्ली है। वहां से सड़क मार्ग द्वारा लगभग 60 किलोमीटर की दूरी तय कर Thanjavur पहुंचा जा सकता है। 2. Khuda Bakhsh Oriental Public Library, Patna (Bihar) पटना की यह मशहूर library अपने नायाब इस्लामी, मुगल और फारसी manuscripts के लिए पूरी दुनिया में जानी जाती है। इसकी स्थापना 1891 में मौलवी खुदा बख्श खान ने की थी। यहां रखी गई किताबें सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि मध्य एशिया और पश्चिमी एशिया के इतिहास को भी बयान करती हैं। कई manuscripts सोने और चांदी की स्याही से लिखी गई हैं, जो इसे और भी खास बनाती हैं। यहां क्या देखें? Mughal miniature paintings Rare Quran manuscripts Persian calligraphy collections घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च तक का मौसम सबसे बेहतर रहता है। कैसे पहुंचे? पटना एयरपोर्ट और पटना जंक्शन दोनों से यह library आसानी से पहुंची जा सकती है। 3. Asiatic Society Library, Mumbai (Maharashtra) मुंबई के बीचोंबीच स्थित यह ऐतिहासिक library अपनी Greek style इमारत और सफेद सीढ़ियों के कारण दूर से ही पहचान में आ जाती है। 1804 में स्थापित यह library भारत की सबसे प्रतिष्ठित research libraries में शामिल है। यहां लाखों किताबें, दुर्लभ दस्तावेज और पुराने अखबारों का शानदार संग्रह मौजूद है। यहां क्या देखें? Heritage reading hall Rare books collection Historic architecture घूमने का सबसे अच्छा समय नवंबर से फरवरी तक का मौसम सबसे अच्छा रहता है। सुबह और शाम दोनों समय यहां की vibes कमाल की होती हैं। कैसे पहुंचे? Churchgate Railway Station से पैदल कुछ मिनटों की दूरी पर स्थित है। 4. Connemara Public Library, Chennai (Tamil Nadu) चेन्नई की यह शानदार library National Depository Library भी है। यहां भारत में प्रकाशित होने वाली लगभग हर किताब की एक प्रति सुरक्षित रखी जाती है। इमारत की Indo-Saracenic architecture इसे और भी रॉयल लुक देती है। शांत माहौल और विशाल reading halls इसे students और researchers के लिए खास बनाते हैं। यहां क्या देखें? Heritage building Rare archives Old reading rooms घूमने का सबसे अच्छा समय नवंबर से फरवरी सबसे अच्छा समय माना जाता है। कैसे पहुंचे? चेन्नई सेंट्रल स्टेशन और एयरपोर्ट से टैक्सी या Metro के जरिए आसानी से पहुंच सकते हैं। 5. Raza Library, Rampur (Uttar Pradesh)’ Rampur Fort के अंदर स्थित यह खूबसूरत library नवाबों की विरासत का शानदार हिस्सा है। यहां लगभग 17,000 से अधिक दुर्लभ manuscripts और हजारों ऐतिहासिक किताबें सुरक्षित हैं। इस library में अरबी, फारसी, उर्दू, संस्कृत और तुर्की भाषाओं के दुर्लभ संग्रह मौजूद हैं। यहां क्या देखें? Illuminated manuscripts Mughal paintings Royal manuscripts collection घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च सबसे बेहतरीन समय है। कैसे पहुंचे? Rampur Railway Station से टैक्सी द्वारा कुछ ही मिनटों में पहुंच सकते हैं। 6. State Central Library, Kolkata (West Bengal) कोलकाता की यह ऐतिहासिक library भारत की सबसे बड़ी सरकारी libraries में गिनी जाती है। इसकी colonial architecture और विशाल collection इसे heritage lovers के लिए खास बनाते हैं। यहां लाखों किताबों के साथ पुराने सरकारी रिकॉर्ड और दुर्लभ प्रकाशन भी मौजूद हैं। यहां क्या देखें? Heritage building Rare archives Historic reading halls घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से फरवरी सबसे बढ़िया मौसम रहता है। कैसे पहुंचे? कोलकाता Metro और टैक्सी दोनों से आसानी से पहुंचा जा सकता है। 7. David Sassoon Library, Mumbai (Maharashtra) मुंबई के Kala Ghoda इलाके में स्थित यह Victorian Gothic style library शहर की सबसे खूबसूरत heritage buildings में शामिल है। 1870 में बनी इस library की पत्थर की इमारत, रंगीन कांच की खिड़कियां और लकड़ी की अलमारियां किसी फिल्मी सेट जैसी feel देती हैं। यहां आज भी लोग पढ़ने, रिसर्च करने और heritage architecture देखने आते हैं। यहां क्या देखें? Gothic architecture Historic reading room Beautiful stained glass windows घूमने का सबसे अच्छा समय नवंबर से फरवरी तक मौसम बेहद शानदार रहता है। कैसे पहुंचे? Churchgate Station से पैदल या टैक्सी द्वारा आसानी से पहुंच सकते हैं।  Five कलर्स ऑफ ट्रैवल की तरफ से कुछ सुझाव Heritage library घूमते समय शोर बिल्कुल न करें और वहां के नियमों का पूरा एहतराम करें। कई library में photography की इजाज़त नहीं होती, इसलिए पहले अनुमति ज़रूर लें। अगर किसी library में rare manuscripts की gallery हो तो उसे मिस न करें। वही असली hidden gem होती है। Comfortable shoes पहनें क्योंकि कई heritage complexes काफी बड़े होते हैं। अगर आप history या photography के शौकीन हैं तो सुबह का समय सबसे बढ़िया रहेगा। Local guide उपलब्ध हो तो उनकी मदद लें। कई दिलचस्प किस्से और दास्तानें आपको किताबों से भी ज्यादा याद रहेंगी। अपने साथ पानी की बोतल रखें, लेकिन reading halls के अंदर खाने-पीने

Best of My Blogs Destination

Stepwells in India: धरती के गर्भ में उतरती बावडियों की एक शानदार यात्रा

  • 0 Comments

जब मैंने पहली बार राजस्थान की एक बावड़ी की सीढ़ियों पर कदम रखा, तो लगा जैसे मैं समय की गहरी सुरंग में उतर रहा हूँ। ऊपर तपती धूप थी, लेकिन जैसे-जैसे मैं नीचे उतरता गया, हवा ठंडी होती गई। एक अलग ही तरह का अनुभव था. पत्थरों पर उकेरी गई मूर्तियाँ, स्तंभों की परछाइयाँ और गहराई में झिलमिलाता पानी — यह केवल एक स्टेपवेल नहीं, बल्कि धरती के गर्भ में छिपा हुआ एक बेहतरीन आर्किटेक्चर चमत्कार था (Stepwells in India) गुजरात में इन्हें ‘वाव’ कहा जाता है, उत्तर भारत में ‘बाओली’ और राजस्थान में बावड़ी। लेकिन नाम चाहे जो हो, इनकी कहानी भारत की सभ्यता जितनी ही पुरानी और गहरी है। और अगर आप थोड़े भी इतिहास पसंद व्यक्ति हैं तो यह तो आपके लिए अद्भुत अनुभव होगा. बावड़ी क्या है? – धरती के भीतर बना जल महल आइये समझते हैं बावड़ी है क्या – बावड़ी दरअसल एक मल्टी स्टोरी भूमिगत जलाशय है, जहाँ भूजल स्तर तक पहुँचने के लिए लंबी सीढ़ियाँ बनाई जाती थीं। इसका स्ट्रक्चर दो मुख्य हिस्सों में बंटा होता है: यह संरचना एक अद्भुत सिद्धांत पर आधारित थी —Hierarchical Access. मानसून में ये बावड़ियाँ पानी से लबालब भर जातीं और गर्मियों में लोग सीढ़ियाँ उतरकर गहराई में बचा हुआ पानी प्राप्त करते। अगर पोएटिक भाषा में कहूं तो मानो धरती स्वयं अपने भीतर पानी का खजाना सहेजकर बैठी हो। 5000 साल पुराना सफर – सिंधु घाटी से मुगल काल तक बावड़ियों की कहानी आज से नहीं, बल्कि लगभग 5000 वर्ष पहले शुरू होती है। सिंधु घाटी सभ्यता के धौलावीरा और मोहनजो-दड़ो में उन्नत जलाशय और ‘ग्रेट बाथ’ के अवशेष बताते हैं कि उस समय भी जल प्रबंधन की अद्भुत समझ थी। सम्राट अशोक के शिलालेखों में हर 8 कोस पर कुएँ और सीढ़ियाँ बनवाने का उल्लेख मिलता है — यानी यात्रियों और पशुओं के लिए जल की व्यवस्था एक राजकीय दायित्व था। लेकिन बावड़ियों का गोल्डन एरा 11वीं से 16वीं शताब्दी के बीच आया, जब सोलंकी और मुगल शासकों ने इन्हें कला और आस्था से जोड़ दिया। वास्तुकला की भाषा – नंदा से विजया तक अगर आप बावडियों की संरचना को अच्छे से समझना चाहते हैं तो सबसे पहले यह जानिए कि प्राचीन ग्रंथों में बावड़ियों को उनके प्रवेश द्वारों के आधार पर चार प्रकारों में बांटा गया है: 1. नंदा – एक प्रवेश द्वार 2. भद्रा – दो विपरीत प्रवेश द्वार 3. जया – तीन दिशाओं से प्रवेश 4. विजया – चारों दिशाओं से प्रवेश, सबसे जटिल संरचना. देश के अलग अलग हिस्सों में बनी बावड़ी इन्हीं संरचनाओं पर आधारित हैं. दरअसल यह बावड़ियाँ हर प्रकार से अपने आप में जल, दिशा और ज्यामिति का बैलेंस्ड कम्युनिकेशन है। बावड़ियाँ सिर्फ पानी नहीं, एक पूरी ज़िन्दगी की कहानी रही है आप जब राजस्थान की चाँद बावड़ी के तल तक पहुँचोगे, तो महसूस होगा कि यह केवल प्यास बुझाने की जगह नहीं थी। यह वाटर मैनेजमेंट की बेहद सफल योजना रही है.  इनकी गहराई और संरचना ऐसी थी कि वाष्पीकरण कम हो और भूजल रिचार्ज होता रहे। यह पूरी तरह नेचुरल एसी की व्यवस्था थी जिसमें भीषण गर्मी में भी नीचे का तापमान सतह से 5-6 डिग्री कम होता था। यह सामाजिक केंद्र के रूप में बेस्ट मोड्यूल रहा है क्योंकि गाँव की महिलाएँ यहाँ पानी भरने आतीं और यही सामाजिक मेलजोल का स्थान बन जाता। देश की प्रमुख बावड़ियाँ – जहाँ होता है इतिहास से सीधा साक्षात्कार 1. रानी की वाव, पाटन (गुजरात) जब आप रानी की वाव में उतरोगे, तो लगेगा जैसे आप एक उल्टे मंदिर में प्रवेश कर रहे हो. 11वीं शताब्दी में रानी उदयामति ने इसे अपने पति भीमदेव प्रथम की स्मृति में बनवाया। सात मंजिला यह संरचना 64 मीटर लंबी है और इसमें 500 से अधिक मुख्य मूर्तियाँ हैं। यहाँ आकर आप यहीं के हो जाते हैं। ये बावड़ी कितनी खास है इसे आप इससे भी समझ सकते हैं कि भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) द्वारा जुलाई 2018 में महात्मा गांधी (नई) श्रृंखला के तहत ₹100 के नोट पर ‘रानी की वाव’ को चित्रित किया गया था। 22 जून 2014 को यूनेस्को (UNESCO) ने इसे विश्व विरासत स्थल की सूची में सम्मिलित किया और इसे भारत की सभी बावड़ियों में “बावड़ियों की रानी” का खिताब दिया — यह भारत की वास्तुकला का गर्व है। 2. चाँद बावड़ी, आभानेरी (राजस्थान) 13 मंजिलें, 3,500 संकरी सीढ़ियाँ और लगभग 100 फीट की गहराई। ऊपर से देखने पर इसकी ज्यामिति किसी रहस्यमयी भूलभुलैया जैसी लगती है। लोककथाएँ कहती हैं कि इसे एक रात में भूतों ने बनाया था। इसके पास में स्थित हर्षत माता का मंदिर इसे आध्यात्मिक लुक देता है। यह बावड़ी भी architecture के हिसाब से बेहद खूबसूरत लगती है. 4. अग्रसेन की बावड़ी, दिल्ली कनॉट प्लेस की भीड़ से कुछ ही कदम दूर, अचानक इतिहास की खामोशी मिलती है। मुगल शैली की मेहराबें और 100 से अधिक सीढ़ियाँ — आज यह सूखी है, लेकिन इसकी गूंज अब भी जीवित है। फिल्म ‘पीके’ ने इसे नई पहचान दी और भी कई फिल्मों की शूटिंग यहाँ हुई है जो इसे बेहद खास बनाती है. माना जाता है कि इस बावड़ी का निर्माण महाभारत काल के राजा अग्रसेन ने करवाया था। हालांकि, जो संरचना आज दिखाई देती है, उसे 14वीं शताब्दी में अग्रवाल समुदाय द्वारा दोबारा बनवाया गया था। हालाँकि इसका इतिहास पूरी तरह स्पष्ट नहीं है, लेकिन यह जगह सदियों पुरानी मानी जाती है। आज यह एक Protected Monument है। लोग यहाँ घूमने, फोटोग्राफी करने और थोड़ी शांति पाने के लिए आते हैं। लेकिन शनिवार और रविवार को यहाँ जायेंगे तो अशांति के खूब दर्शन हो जायेंगे क्योंकि वीकेंड पर शांति की तलाश में यहाँ कुछ ज्यादा ही लोग आ जाते हैं. 5. पन्ना मीणा का कुंड, आमेर (राजस्थान) आमेर किले के पीछे, भीड़ से थोड़ा हटकर एक शांत और खूबसूरत जगह है — पन्ना मीणा का कुंड। पहली नज़र में यह साधारण लगता है, लेकिन जैसे ही आप इसकी सीढ़ियों को ध्यान से देखते हैं, इसकी अनोखी बनावट आपको हैरान कर देगी। यहाँ सीढ़ियाँ अंकगणितीय स्टाइल में बढ़ती जाती हैं। पर्यटक अक्सर इसे अनदेखा कर देते हैं, लेकिन इसकी शांति मन मोह लेती है और बनावट यहाँ रुकने पर मजबूर कर देती है. माना जाता