Mehandipur Balaji Temple Destination Latest Rajasthan Travel

Mehandipur Balaji Temple: दर्शन, नियम और पूरी Travel Guide

  • 0 Comments

अगर राजस्थान की बात होती है, तो अक्सर लोगों के मन में किले, महल और रेगिस्तान की तस्वीर आती है। लेकिन इसी राजस्थान में एक ऐसी जगह भी है जहाँ हर दिन हजारों लोग सिर्फ दर्शन के लिए नहीं, बल्कि अपने मन की शांति, उम्मीद और विश्वास के साथ पहुँचते हैं। इस जगह का नाम है Mehandipur Balaji Temple। यह मंदिर दौसा ज़िले में स्थित है और पूरे भारत में अपनी अलग पहचान रखता है। यहाँ आने वाले लोगों की संख्या हर साल लाखों में पहुँच जाती है। कोई अपनी मनोकामना लेकर आता है, कोई परिवार के साथ दर्शन करने आता है, तो कोई सिर्फ इस मंदिर के बारे में सुनकर इसे अपनी आँखों से देखना चाहता है। इसी वजह से आज Mehandipur Balaji Temple देश के सबसे चर्चित धार्मिक स्थलों में गिना जाता है।  Mehandipur Balaji Temple कहाँ है और क्यों है इतना प्रसिद्ध? Mehandipur Balaji Temple राजस्थान के दौसा ज़िले के मेहंदीपुर कस्बे में स्थित है। यह स्थान जयपुर–आगरा हाईवे के पास होने की वजह से सड़क मार्ग से आसानी से पहुँचा जा सकता है।  जयपुर से दूरी करीब 105–110 किलोमीटर दिल्ली से सड़क मार्ग से लगभग 5–6 घंटे नज़दीकी रेलवे स्टेशन – बांदीकुई जंक्शन  नज़दीकी एयरपोर्ट – जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट इस मंदिर की सबसे बड़ी खासियत इसकी मान्यताएँ हैं। भारत के दूसरे मंदिरों में लोग सामान्य पूजा और दर्शन के लिए जाते हैं, लेकिन Mehandipur Balaji Temple में बड़ी संख्या में ऐसे श्रद्धालु भी आते हैं जो अपनी परेशानियों, मानसिक तनाव या अदृश्य बाधाओं से राहत की उम्मीद लेकर पहुँचते हैं। यही कारण है कि इस मंदिर की पहचान पूरे देश में अलग मानी जाती है। मंगलवार और शनिवार को यहाँ सबसे अधिक भीड़ रहती है। इन दिनों देश के अलग-अलग राज्यों से हजारों श्रद्धालु Mehandipur Balaji Temple पहुँचते हैं। त्योहारों, छुट्टियों और विशेष अवसरों पर यहाँ दर्शन के लिए लंबी-लंबी कतारें लगना आम बात है। Mehandipur Balaji Temple का इतिहास Mehandipur Balaji Temple का इतिहास लगभग एक हज़ार साल पुराना माना जाता है। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, यहाँ विराजमान बालाजी महाराज (भगवान हनुमान के बाल रूप) की मूर्ति किसी इंसान ने नहीं गढ़ी, बल्कि यह अरावली की पहाड़ियों के बीच स्वयं प्रकट हुई थी। इसी कारण इसे स्वयंभू मूर्ति माना जाता है। पुरानी कथा के अनुसार, कई वर्ष पहले यहाँ के आसपास घना जंगल हुआ करता था। उस समय एक संत या महंत को स्वप्न में बालाजी महाराज ने दर्शन दिए और इस स्थान की सेवा–पूजा शुरू करने का आदेश दिया। सपने के निर्देश के अनुसार संत ने स्थान की खोज की, मूर्ति के दर्शन किए और वहीं नियमित पूजा आरंभ करवाई। धीरे-धीरे यह स्थान लोगों की आस्था का बड़ा केंद्र बन गया। समय के साथ Mehandipur Balaji Temple की प्रसिद्धि राजस्थान से निकलकर पूरे उत्तर भारत और फिर पूरे देश में फैल गई। आज उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, और दक्षिण भारत से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहाँ आते हैं। मंदिर का नाम Mehandipur Balaji Temple कैसे पड़ा? बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होता है कि इस मंदिर का नाम Mehandipur Balaji क्यों है। “मेहंदीपुर” – उस गाँव/क्षेत्र का नाम जहाँ मंदिर स्थित है। “बालाजी” – भगवान हनुमान के बाल स्वरूप को उत्तर भारत के कई हिस्सों में “बालाजी” कहा जाता है। इसी वजह से यहाँ स्थित हनुमान मंदिर को Mehandipur Balaji Temple कहा जाने लगा। आज यह नाम सिर्फ राजस्थान ही नहीं, बल्कि पूरे देश में प्रसिद्ध है और इंटरनेट पर भी हर महीने लाखों लोग Mehandipur Balaji Temple के बारे में जानकारी खोजते हैं। Mehandipur Balaji Temple में कौन-कौन से देवता विराजमान हैं? अधिकतर लोग सोचते हैं कि यहाँ केवल भगवान हनुमान की पूजा होती है, लेकिन वास्तव में यह मंदिर तीन प्रमुख देवताओं की संयुक्त पूजा का स्थान है। 1. बालाजी महाराज – भगवान हनुमान का बाल स्वरूप, मुख्य देवता। 2. प्रेतराज सरकार – अदृश्य बाधाओं, दोषों और प्रेत-बाधा से मुक्ति दिलाने वाले न्यायकारी रूप में पूजे जाते हैं। 3. कोतवाल भैरव बाबा – पूरे धाम के रक्षक और कोतवाल माने जाते हैं, जो हर प्रकार की नकारात्मक शक्ति से रक्षा करते हैं। माना जाता है कि मंदिर में आने वाला हर श्रद्धालु पहले बालाजी महाराज के दर्शन करता है, फिर प्रेतराज सरकार और अंत में कोतवाल भैरव बाबा के दरबार में प्रणाम करता है। यही दर्शन क्रम यहाँ की पूजा-विधि का हिस्सा है और इसी वजह से Mehandipur Balaji Temple की परंपरा दूसरे मंदिरों से अलग मानी जाती है। मंदिर के अंदर का माहौल कैसा होता है? अगर आप पहली बार Mehandipur Balaji Temple जा रहे हैं, तो आपको यहाँ का माहौल सामान्य मंदिरों से अलग लगेगा। – यहाँ केवल घंटियाँ और साधारण भजन ही नहीं, बल्कि अर्जी, दरख्वास्त और विशेष प्रार्थनाओं की आवाज़ें सुनाई देती हैं। – कई श्रद्धालु अपनी मनोकामनाएँ, परेशानियाँ और विश्वास के साथ यहाँ बैठकर पूजा करते दिखाई देते हैं। – मंदिर परिसर हर समय लोगों से भरा रहता है, लेकिन व्यवस्था बनाए रखने के लिए कर्मचारी, स्वयंसेवक और मंदिर समिति लगातार सक्रिय रहती है। भीड़ होने के बावजूद दर्शन की व्यवस्था काफी व्यवस्थित रहती है। सुरक्षा और अनुशासन के नियमों का पालन करते हुए श्रद्धालुओं को आगे बढ़ाया जाता है ताकि हर किसी को दर्शन का अवसर मिल सके। Mehandipur Balaji Temple की सबसे बड़ी मान्यता इस मंदिर की सबसे बड़ी पहचान यहाँ से जुड़ी आस्था और मान्यताएँ हैं। लोगों का विश्वास है कि सच्चे मन से की गई प्रार्थना यहाँ सुनी जाती है। कठिन मानसिक, आध्यात्मिक या अदृश्य बाधाओं से जूझ रहे लोग यहाँ शांति और राहत महसूस करते हैं। मनोकामना पूरी होने पर लोग फिर से यहाँ आकर धन्यवाद स्वरूप सवामणी या विशेष भोग लगाते हैं। इसी गहरे विश्वास ने Mehandipur Balaji Temple को भारत के सबसे प्रसिद्ध और चर्चित धार्मिक स्थलों में शामिल कर दिया है। Mehandipur Balaji Temple में पूजा कैसे की जाती है? अगर आप पहली बार यहाँ जा रहे हैं, तो पूजा का तरीका पहले से जानना बहुत उपयोगी रहेगा। मंदिर के बाहर स्थित दुकानों से पूजा का सामान लिया जाता है, सबसे पहले “दरख्वास्त” के लड्डू लिए जाते हैं, जिन्हें बालाजी महाराज के चरणों में अर्पित किया जाता है। यह अपनी

Category Culture Rajasthan Travel Travel Stories

पांडुपोल हनुमान मंदिर जो बयां करता है, पांडवकाल की अमर गाथा- मेरा सफरनामा

  • 0 Comments

हर जगह आप अपनी मर्जी से नहीं जा सकते। कुछ जगहें ऐसी भी होती हैं कि जब तक आपकी डोर नहीं खिंचेगी तब तक शायद आप वहाँ नहीं जा सकते और वैसी ही एक जगह है मेरे अपने शहर, अलवर में। अभी कुछ दिनों पहले मैं गई हुई थी अपने होमटाउन, वैसे तो वहाँ काफी जगहें हैं घूमने जाने के लिए, अपना दिन एक तय तरीके से हंसते गाते बिताने के लिए। और वो जगह थी, प्राचीन हनुमान मंदिर। ‎पांडुपोल हनुमान मंदिर जो कि पांडवों के समय का मंदिर है। एक ऐसी जगह जो मेरी स्मृतियों में सदा जीवंत रहेगी। जिसकी कहानियां और किस्से मैं अक्सर लोगों को सुनाया करूंगी। क्योंकि ये मंदिर मुझे सिर्फ ईश्वर की प्रतिमा ही नहीं उनसे जुड़ी अप्रतिम गाथा का भी बोध कराता है। आओ जानें इतिहास की बात.. इसके बारे में और कुछ जानने से पहले आइए चलिए हम थोड़ा इसके इतिहास में झांक कर देखें और जाने कि ये मंदिर यहां कैसे स्थापित किया गया।‎यह उस समय की बात है जब महाभारत काल में पांडव अपना अज्ञातवास काल व्यतीत कर रहे थे और यहां रुके थे, उसी दौरान इस मंदिर का निर्माण पांडवों द्वारा ही किया गया था। यह मंदिर राजस्थान के अलवर जिले में सरिस्का टाइगर रिजर्व से लगभग 50 किलोमीटर दूर स्थित है। यहाँ हनुमान जी की प्रतिमा उनके लेटे हुए स्वरूप में है। यह हरियाली, शांत वातावरण और ऊँचे ऊँचे पहाड़ों के बीच स्थित एक ऐसा मनमोहक मंदिर है, कि जितनी भी बार इस मंदिर में जाके हनुमान जी (जिन्हें हम प्यार और श्रद्धा से बाबा कहते हैं) के दर्शन कर लो मन ही नहीं भरता। किंवदंती है कि यहीं पर हनुमान जी ने पांडु पुत्र भीम का घमंड तोड़ा था। वे एक वृद्ध वानर रुप में रास्ते में लेटे हुए थे और भीम वहां से जब गुजर रहे थे तब उन्हें वह रास्ता पार करने के लिए वानर स्वरूप हनुमान की पूंछ हटानी थी जो कि वह अपना पूरा बल लगाने के बाद भी टस से मस नहीं कर सके और उन्हें अपनी हार स्वीकार करनी पड़ी। तथा इसके बाद हनुमान जी ने उन्हें दर्शन दिए और पांडवों ने उन्हें यहां उनका मन्दिर स्थापित करवाया। प्राकृतिक सौंदर्य करता है पर्यटकों को आकर्षित.. यह मंदिर धार्मिक आस्था का केंद्र है और इसका प्राकृतिक सौंदर्य पर्यटकों को आकर्षित करता है। ‎और अगर आप मानसून के दौरान (जुलाई से सितंबर माह) यहाँ जाते हैं तो आपको बहुत सावधानियाँ बरतने की जरूरत होती है। यहाँ आप दुपहिया एवं चौपहिया वाहन से या फिर पैदल भी जा सकते हैं।‎भाद्रपद मास में बाबा का मेला भी लगता है जिसमें श्रद्धालु दंडौती (दंडवत) देते हुए भी मंदिर तक जाते है एवं वहीं स्नान आदि कर दर्शन कर भंडारे में प्रसादी भी ग्रहण करते है। बारिश के पानी से वहाँ पेड़ पौधों एवं पहाड़ों में एक अलग ही चमक, मानो जैसे आँखों को एक अलग ही सुकून प्रदान करने वाली, थी। यहाँ पहाड़ों से झरने के रूप में होकर पानी जमीनी सतह तक पहुँचता है। बीच-बीच में आप पत्थरों से होकर बहने वाली नदी रूप में बहते हुए स्वच्छ जल को देख सकते हैं। कहीं-कहीं आप इसे अनुभव भी कर सकते हैं परंतु मंदिर से 1.5 से 2 किलोमीटर की दूरी में आप इन्हें दूर से ही देख पाएंगे, कभी-कभी पानी का बहाव तेज होने एवं जीव-जंतुओं का खतरा होने के कारण वहाँ जाना वर्जित होता है। जैसा कि मैंने बताया कि जब तक डोर नहीं खिंचेगी आप वहाँ नहीं जा सकते। तो ऐसा ही कुछ इस बार मेरे साथ हुआ, इस बार बाबा के दर पहुँचना बिल्कुल अप्रत्याशित था। क्योंकि कुछ भी पूर्व नियोजित नहीं था। वो कहते हैं न, जब उसने बुलाया है तो वो कुछ नहीं होने देगा! बारिश के कारण रास्ता बहुत ही खराब हालत में था, एक डर था कि कैसे पहुँचेंगे, मगर कहते हैं न जब उसने बुलाया है तो वो कुछ नहीं होने देगा। तो बस सभी मुश्किलें पार करते हुए हम पहुँच गए अपनी मंज़िल तक। वहाँ पहुँच कर हमने अपने हाथ पैर धोए और बाबा का प्रिय भोग बेसन के लड्डू (प्रसाद के तौर पर) लिए और चल दिए बाबा के दर्शन के लिए। जै से ही दर्शन करने के लिए पहुँचे, तो पाया बहुत ज्यादा भीड़ है। तो मैंने, अपने भैया जिनके साथ मैं वहाँ पहुँची, उन्हें कहा कि इतनी भीड़ है दर्शन कैसे होंगे । तो उन्होंने मुझे कहा कि दर्शन भी होंगे और बहुत अच्छे से होंगे, मगर मैं तो फिर भी इसी कश्मकश में थी कि इतनी भीड़ में दर्शन कैसे ही होंगे? मगर आप यकीन नहीं करेंगे जैसे ही हम दर्शन के लिए आगे बढ़े हमारे आगे से सारी भीड़ ऐसे हटी जैसे धूप निकलने पर काले बादल छट जाते हैं। और फिर जो दर्शन हुए उन्हें शब्दों में उतार पाना थोड़ा कठिन है। बाबा के दर्शन से तो हर बार सुकून मिलता है जब मैं बाबा के दर्शन कर रही थी तब मेरे मन को जो सुकून, शांति और बाबा की उपस्थिति महसूस हुई वो सारे सुखों और रास्ते में मिलने वाली हर मुश्किल से बढ़ कर थी। ‎तो इसी पर कुछ पंक्तियां याद आई हैं कि, “हमने तुमको उतना देखा , जितना देखा जा सकता था‎मगर इन दो आंखों से भला, कितना देखा जा सकता था।” ‎और दर्शन के पश्चात् हमने परिक्रमा की और फिर हम प्रसादी पाने के लिए गए, और इसके पश्चात् हम वहाँ थोड़ी देर ठहरे और अपने घर के लिए वहाँ से निकल आए। बात कुछ खाने-पीने की ‎इसके अतिरिक्त वहाँ की कढ़ी-कचौरी भी काफी प्रसिद्ध है। रास्ते में काले मुँह के बंदर (लंगूर) बड़े एवं छोटे, किसी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुँचाते हैं एवं मंदिर जाते समय इनके लिए भी केले, बिस्कुट या गुड़ एवं चना लेकर जाते हैं और इन्हें खिलाते हैं, जो कि मन को एक अलग ही संतुष्टि प्रदान करता है।‎घर लौटते समय हमें बाबा से आशीर्वाद स्वरूप रास्ते में मिले दो मोर पंख। तो कभी आप भी मन बनाइए, समय निकालिए और बाबा के दरबार में अपनी हाजरी लगाइए और जो सुकून आप वहाँ महसूस करेंगे वह सब परेशानियों सब समय सीमाओं से बढ़ कर होगा। Mera safarnama- Khushi sharma