Bihar Destination Travel

जन्नत से कम नहीं हैं बिहार के राजगीर शहर की खूबसूरत पहाड़ियां

  • 0 Comments

अगर आप भी नेचर को करीब से महसूस करना चाहते हैं तो बिहार की राजधानी पटना से लगभग 100 किलोमीटर के दूरी पर स्थित राजगीर आपके लिए एक परफैक्ट हॉलीडे डेस्टिनेशन (Perfect holiday destination) हो सकता है। राजगीर आजकल प्रकृति प्रेमियों के लिए एक फेमस टूरिस्ट स्पॉट (Famous tourist spot) बनकर उभर रहा है। सिर्फ बिहार से ही नहीं बल्कि पूरे देश और दुनिया के अलग-अलग कोने से लोग यहां घूमने आ रहे हैं। यहां आप कई तरह के एडवेंचर एक्टिविटीज (Adventure activities) भी ट्राई कर सकते हैं। शहरों के शोर-शराबे से दूर और पॉल्यूशन फ्री (Pollution free) इस जगह पर आप बेहद ही शांति से खुद के या किसी अपने के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड (Quality time spend) कर सकते हैं। आइए जानते हैं राजगीर के टॉप टेन विजिटिंग प्लेसेस (Top ten Visiting Places) के बारे में : 1. राजगीर जंगल सफारी (Rajgir jungle safari) राजगीर शहर का सबसे मुख्य आकर्षण राजगीर जंगल सफारी है। राजगीर जंगल सफारी में आप कई तरह के एक्टिविटीज (Activities) का आनंद उठा सकते हैं। साथ ही यहां पूर्वोत्तर भारत के सबसे पहले ग्लास ब्रिज (Glass bridge) का भी आनंद लिया जा सकता है।राजगीर जंगल सफारी में सबसे पहले आपको एक थिएटर (Theatre) में एंट्री (Entry) मिलेगा। जहाँ आप पर्यावरण पर बने शॉर्ट फिल्म (Short film) और डॉक्युमेंट्री (Documentry) देखेंगे। इसके बाद आप जंगल सफारी के लिए निकलेंगे।इसी जंगल सफारी में उत्तर पूर्वी भारत का सबसे पहला ग्लास ब्रिज भी है। ग्लास ब्रिज जाने के लिए लोगों को अपने जूते उतारने पड़ते हैं। यहां से दिखने वाला नजारा इतना खूबसूरत होता है कि उसे शब्दों में बयां किया जाना मुमकिन ही नहीं है। इसे जानने के लिए आपको यहां आकर खुद से उस फीलिंग को फील (Feel the feeling) करना होगा। ग्लास ब्रिज को एक्सप्लोर (Explore) करने के बाद आप बढ़ जाएंगे सस्पेंशन ब्रिज (Suspension bridge) की ओर।सस्पेंशन ब्रिज पर भी आप को बिल्कुल ग्लास ब्रिज के जैसा ही चारों ओर का नैचुरल व्यू (natural veiw) मिलेगा। यहां आपको डर भी लग सकता है। लेकिन ट्रस्ट मी (Trust me)! यह बहुत ही एडवेंचरस (Adventurous) है। इसके अलावा आप यहां जिपलाइनिंग (Ziplining), आर्चरी (Archery), राइफल शूटिंग (Rifle Shooting) और स्काई साइकिलिंग (Sky Cycling) का भी मजा ले सकते हैं। 2. राजगीर जू सफारी (Rajgir zoo safari) जंगल सफारी के अलावा राजगीर में एक जू सफारी भी है। जू सफारी विजिट (Visit) के करने के लिए आप ऑनलाइन या ऑफलाइन (Online or Offline) किसी भी मोड में टिकट ले सकते हैं। जो सफारी में आपको एक एयर कंडीशनिंग (Air conditioning) वाले बस में पूरे जंगल में विजिट करवाया जाएगा और अगर आप लकी हुए तो आप यहां हर तरह के जानवरों को देख पाएंगे। राजगीर जू सफारी में घने जंगलों के बीच जंगली जानवरों को देखना अपने आप में एक बहुत ही खूबसूरत एहसास होता है। साथ ही साथ यह काफी एडवेंचरस भी होता है। क्योंकि कई बार वहीं जंगली जानवर आपके बस के बहुत हीं नजदीक आ जाते हैं। 3. पावापुरी जल मंदिर (Pawapuri Jal Mandir) पावापुरी का जल मंदिर बिहार हीं नहीं बल्कि पूरे देश में फेमस (Famous) है। यहां दूर-दूर से लोग विजिट करने आते हैं। पावापुरी का जल मंदिर एक जैन मंदिर है। जो जैनों के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर के लिए बनवाया गया है। भगवान महावीर ने इसी जगह पर समाधि लिया था। भगवान महावीर के बड़े भाई राजा नंदीवर्धन ने इस मंदिर को बनवाया था। यह मंदिर लेक के बीचों बीच बना हुआ है और काफी शांत वातावरण वाला जगह है। यहां लेक में चारों ओर कमल के फूल खिले हुए हैं। जो इस मंदिर की खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं। अगर आप इस जगह पर घूमना चाहते हैं तो यह जगह मेन राजगीर सिटी से करीब 10 किलोमीटर की दूरी पर है और जैन धर्म के लोगों के के लिए यह विशेष आस्था का केंद्र है। 4. राजगीर गंगा वॉटर लिफ्टिंग प्रोजेक्ट (Rajgir Ganga Water lifting project) वैसे तो यह जगह पर्यटकों के बीच ज्यादा फेमस नहीं है क्योंकि यह एक टूरिस्ट स्पॉट नहीं है। लेकिन अगर आप नेचर की खूबसूरती को शांति से एक्सप्लोर करना चाहते हैं तो आप इस जगह का विजिट कर सकते हैं। क्योंकि यहां दूर-दूर तक आपको इक्के दुक्के लोग हीं दिखाई देंगे। असल में यहां पाइप लाइन के जरिए गंगा नदी के पानी को लाया जाता है और यह चारों ओर से जंगलों से घिरा हुआ है। इसीलिए नेचर को एक्सप्लोर करने के लिए यह जगह परफेक्ट है। इस जगह पर आपको मिलने वाले व्यूज़ इतने खूबसूरत होते हैं कि यहां से जाने का आपका मन ही नहीं करेगा। 5. घोरा कटोरा लेक (Ghora katora lake) इस लेक को इंसानों के द्वारा नहीं बनवाया गया है। यह एक नेचुरल लेक है। जिसके कारण इस लेक की खूबसूरती और भी ज्यादा बढ़ जाती है। इस लेक के बीचों बीच लगभग 70 फीट ऊंची भगवान बुद्ध की प्रतिमा है। जो इस लेक की खूबसूरती को और ज्यादा बढ़ा देती है। इस लेक के चारों ओर ग्रीनरी हीं ग्रीनरी (Only greenry) है। जिसके कारण यहां आने वाले पर्यटकों का मन पूरी तरह से शांत हो जाता है।इस लेक में ढेर सारे बत्तख भी मौजूद हैं जो आपके वोटिंग के एक्सपीरियंस (Experience of boating) को और ज्यादा खूबसूरत बना देते हैं।आप इस लेक में वोटिंग भी कर सकते हैं। यहां पेडल (Paddle) वाली वोटिंग की सुविधा है। भगवान बुद्ध से जुड़ होने के कारण और अपने प्राकृतिक खूबसूरती के वजह से यह जगह काफी फेमस है। 6. विश्व शांति स्तूप (vishwa shanti stupa) विश्व शांति स्तूप एक पहाड़ी पर स्थित है। जहां तक जाने के लिए आपको ट्रैकिंग (Tracking) करनी होगी या फिर आप रोपवे (Ropeway) का भी सहारा ले सकते हैं। मोस्टली लोग यहां एडवेंचर एक्सपीरियंस करने के लिए रोपवे के जरिए ही इस पहाड़ी पर जाते हैं। अगर आप भी कुछ अलग एक्सपीरियंस करना चाहते हैं तो आप भी रोपवे ट्राई कर सकते हैं। विश्व शांति स्तूप के पहाड़ी पर पहुंचने के बाद आपको बहुत हीं शांति और पॉजिटिविटी (Positivity) का एहसास होगा। साथ हीं यहां से मिलने वाले नजारे भी बहुत खूबसूरत होते हैं। 7. गिरियक स्तूप (Giriyak stupa) गिरियक स्तूप तक