Destination South India Travel

डेस्टिनेशन: भारत के सबसे गर्म और आप के लिए परफेक्ट शीतकालीन डेस्टिनेशन, ठंड से मिलेगी पूरी राहत

  • 0 Comments

डेस्टिनेशन: ​जब उत्तर भारत बर्फीली हवाओं और घने कोहरे की चपेट में होता है, तब भी भारत के कुछ दक्षिणी और तटीय क्षेत्र अपनी उष्णकटिबंधीय और समशीतोष्ण जलवायु के कारण सुखद रूप से गर्म बने रहते हैं। ये स्थान उन पर्यटकों के लिए “परफेक्ट एस्केप” हैं जो जैकेट और स्वेटर से छुट्टी चाहते हैं और समुद्री तटों या हरे-भरे जंगलों में धूप सेंकने का आनंद लेना चाहते हैं। दरअसल, ​ठंड के मौसम (दिसंबर से फरवरी) में इन गंतव्यों का तापमान आमतौर पर 22°C से 32°C के बीच रहता है, जो उन्हें कठोर उत्तर भारतीय सर्दी से बेजोड़ राहत प्रदान करता है। ​उत्तरी मैदानों में जहाँ न्यूनतम तापमान 5°C से 10°C के बीच रहने का अनुमान है, वहीं भारत के ये गर्म स्थान लगभग 25°C से 30°C के आरामदायक दिन के तापमान का अनुभव कर रहे हैं। ​यहाँ भारत के कुछ बेहतरीन गर्म गंतव्यों की जानकारी देंगे, जहाँ सर्दी का असर न्यूनतम होता है। तो आइए, जानिए….. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह अंडमान द्वीप समूह शीतकालीन छुट्टियों के लिए भारत का निर्विवाद रूप से सबसे गर्म और सबसे परफेक्ट गंतव्य है। यहाँ की जलवायु उष्णकटिबंधीय है, जिसका अर्थ है कि यहाँ सर्दी का नामोनिशान नहीं होता। दिसंबर से फरवरी के बीच यहाँ समुद्र शांत रहता है और धूप तेज होती है, जो समुद्री खेलों के लिए आदर्श स्थिति प्रदान करती है। तापमान: दिन का अधिकतम तापमान लगभग 31°C और न्यूनतम 23°C के आसपास रहता है।(यहाँ भारत के कुछ बेहतरीन गर्म गंतव्यों की जानकारी देंगे) विशेषता: पोर्ट ब्लेयर और हैवलॉक द्वीप पर स्कूबा डाइविंग, स्नॉर्कलिंग और ग्लास-बॉटम बोट राइड का आनंद लेना यहाँ के प्रमुख आकर्षण हैं। राधानगर बीच को अक्सर एशिया के सर्वश्रेष्ठ समुद्र तटों में गिना जाता है। गोवा, एक उत्सव और विश्राम का केंद्र गोवा भारत में सबसे अधिक मांग वाले शीतकालीन गंतव्यों में से एक है। हालाँकि यहाँ बहुत पर्यटक आते हैं, लेकिन नवंबर से फरवरी के बीच मौसम बहुत सुहावना और गर्म रहता है। यह वह समय है जब गोवा में क्रिसमस और नए साल के उत्सव अपने चरम पर होते हैं। ​तापमान: यहाँ दिन में तापमान लगभग 32°C तक पहुँच जाता है, जबकि रातें आरामदायक (लगभग 20°C) रहती हैं। विशेषता: शांत नॉर्थ गोवा के समुद्र तटों से लेकर साउथ गोवा की पुर्तगाली वास्तुकला तक, गोवा विश्राम और पार्टी दोनों के लिए उपयुक्त है। पर्यटक फ्ली मार्केट और समुद्री भोजन (Seafood) का लुत्फ उठाते हैं। पुदुचेरी राज्य बंगाल की खाड़ी के तट पर स्थित, पुदुचेरी एक शांत और गर्म गंतव्य है जहाँ ठंड का प्रभाव कम होता है। इसकी अनूठी फ्रेंच विरासत इसे भारत के तटीय शहरों से अलग करती है। तापमान: यहाँ का तापमान लगभग 30°C के आसपास घूमता रहता है। विशेषता: ऑरोविले में आध्यात्मिक शांति, फ्रेंच क्वार्टर की वास्तुकला की खोज, और प्रोमेनेड बीच पर सुबह की सैर यहाँ के मुख्य आकर्षण हैं। यहाँ का कैफ़े कल्चर पर्यटकों को यूरोपीय माहौल में डुबो देता है। तिरुवनंतपुरम और केरल केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम और इसके आसपास के तटीय क्षेत्र (जैसे कोवलम) साल भर गर्म रहते हैं। पश्चिमी घाट और अरब सागर के बीच स्थित होने के कारण यहाँ की जलवायु उष्णकटिबंधीय है और यहाँ सर्दी का अनुभव केवल न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट तक ही सीमित रहता है। तापमान: अधिकतम तापमान अक्सर 33°C तक रहता है।​विशेषता: यहाँ के प्रमुख आकर्षणों में पद्मनाभस्वामी मंदिर की भव्यता, कोवलम और वर्कला के खूबसूरत समुद्र तट और आयुर्वेद एवं वेलनेस केंद्र शामिल हैं। बता दें, ​कड़ाके की उत्तर भारतीय सर्दी के दौरान, अंडमान, गोवा, पुदुचेरी और केरल जैसे गंतव्य पर्यटकों को न केवल गर्मी की राहत प्रदान करते हैं, बल्कि प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध संस्कृति और शानदार अनुभवों का खजाना भी प्रदान करते हैं। चाहे आप शांत समुद्र तटों पर आराम करना चाहते हों, या समुद्री रोमांच का अनुभव करना चाहते हों, ये गर्म स्थान शीतकालीन अवकाश के लिए एक ‘परफेक्ट डील’ हैं। जाने का खर्चा: ​इनमें से किसी भी गर्म स्थान की 4-5 दिनों की मध्यम दर्जे की यात्रा का औसत खर्च प्रति व्यक्ति लगभग ₹25,000 से ₹45,000 (हवाई किराया और आवास सहित) के बीच हो सकता है, जो आपके द्वारा चुने गए आवास और फ्लाइट के विकल्पों पर निर्भर करता है।

Food Himachal Pradesh Lifestyle Rajasthan South India Travel Uttarakhand

सर्दियों में घूमने के लिए 5 बजट फ्रेंडली हिल स्टेशन, ठंड का मज़ा और जेब पर बोझ नहीं!

  • 0 Comments

सर्दियों की सैर ठंड में घूमने का सबसे सही वक्त सर्दियां भारत में ऐसी ऋतु है जब हर किसी का मन पहाड़ों की ओर भागता है। बर्फ से ढके पहाड़, धुंध से लिपटी सुबहें, गरम चाय की चुस्की और सर्द हवा का स्पर्श इन सब में दिल मचल जाता है। यह माना जाए की इस मौसम में घूमने का मज़ा दोगुना हो जाता है तो ज्यादा नहीं होगा। लेकिन बहुत लोग सोचते हैं कि हिल स्टेशन की ट्रिप जेब पर भारी पड़ती है। जबकि सच्चाई यह है कि अगर आप थोड़ी समझदारी से ट्रिप प्लान करें, तो सर्दियों की खूबसूरत ट्रिप बेहद सस्ते में हो सकती है। भारत में कई ऐसे हिल स्टेशन हैं जो खूबसूरती के साथ-साथ बजट में भी फिट बैठते हैं। यहां आप न सिर्फ नेचर का असली रंग देख सकते हैं, बल्कि लोकल लोगों की संस्कृति, खानपान और सादगी का आनंद भी उठा सकते हैं। सर्दियों की ठंड में पहाड़ों पर घूमना शरीर को तरोताजा कर देता है। ऐसे में अगर आप सर्दियों की छुट्टियों में कम खर्च में यादगार ट्रिप का मज़ा लेना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए ये 5 बजट फ्रेंडली हिल स्टेशन आपकी ट्रैवल लिस्ट में जरूर होने चाहिए। कसौली, शांति और सादगी का ठिकाना हिमाचल प्रदेश की गोद में बसा कसौली एक छोटा लेकिन बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है। यह उन लोगों के लिए परफेक्ट जगह है जो शोर-शराबे से दूर, शांति में कुछ दिन बिताना चाहते हैं। सर्दियों में कसौली का तापमान 5 से 10 डिग्री के बीच रहता है, जिससे यहां की ठंड रोमांचक लगती है। सुबह की धुंध और शाम की ठंडी हवा यहां के माहौल को एकदम जादुई बना देती है। कसौली में घूमने के लिए बहुत कुछ है जैसे गिल्बर्ट ट्रेल, क्राइस्ट चर्च, मंकी पॉइंट, और सनसेट व्यू पॉइंट जैसी जगहें यहां की पहचान हैं। इन जगहों पर जाने के लिए किसी बड़े खर्च की जरूरत नहीं पड़ती। लोकल बस से या पैदल घूमना ही यहां का असली आनंद है। अगर बात बजट की करें तो कसौली में ₹700 से ₹1000 तक के अच्छे गेस्टहाउस या छोटे होटल आसानी से मिल जाते हैं। खाना भी काफी सस्ता और स्वादिष्ट है। लोकल ढाबों में राजमा-चावल, परांठे और गरम सूप का स्वाद आपकी ठंड को और मीठा बना देता है। दिल्ली या चंडीगढ़ से बस लेकर कुछ घंटों में यहां पहुंचा जा सकता है। सर्दियों की ठंड में कसौली के पहाड़ों पर टहलना और धुंध के बीच खो जाना, जिंदगी की सबसे सुकून भरी यादों में से एक हो सकती है।(5 बजट फ्रेंडली हिल स्टेशन आपकी ट्रैवल लिस्ट में जरूर होने चाहिए।) लैंसडाउन, सस्ता, शांत और बेहद खूबसूरत अगर आप भीड़भाड़ से दूर, नेचर की गोद में कुछ दिन बसना चाहते हैं, तो लैंसडाउन आपके लिए सबसे सही जगह है। यह उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में बसा छोटा हिल स्टेशन है, जिसे ब्रिटिश काल में बनाया गया था। यहां की हवा में सादगी है और पहाड़ों में अपनापन। सर्दियों में लैंसडाउन का तापमान 3 से 8 डिग्री के बीच रहता है। कभी-कभी हल्की बर्फबारी भी होती है जो इस जगह को और मनमोहक बना देती है। घूमने के लिए यहां भुल्ला झील, टिप-इन-टॉप व्यू पॉइंट, सेंट मेरी चर्च, और गढ़वाल रेजीमेंट म्यूजियम हैं।₹800 से ₹1200 के बजट में यहां बढ़िया होटल और होमस्टे मिल जाते हैं। यहां का लोकल खाना बहुत स्वादिष्ट और सस्ता होता है। ₹100 से ₹150 में आप पेटभर पहाड़ी खाना खा सकते हैं। दिल्ली से यह जगह सिर्फ 250 किलोमीटर दूर है और बस या कार से पहुंचना बहुत आसान है। लैंसडाउन उन यात्रियों के लिए परफेक्ट है जो शांत जगह पर बैठकर पहाड़ों की ठंडी हवा के साथ अपने विचारों में खो जाना चाहते हैं। माउंट आबू, राजस्थान की ठंडी गोद में एक अनोखी सैर राजस्थान अपने रेगिस्तानों और गर्म मौसम के लिए मशहूर है, लेकिन माउंट आबू इस सोच को पूरी तरह बदल देता है। अरावली की पहाड़ियों में बसा यह हिल स्टेशन सर्दियों में बेहद खूबसूरत हो जाता है। यहां दिन में हल्की धूप और रात में ठंडी हवाएं सर्दियों का असली एहसास कराती हैं। घूमने के लिए नक्की लेक, दिलवाड़ामंदिर, टॉड रॉक, और सूर्यास्त पॉइंट देखने लायक हैं। झील के किनारे शाम को टहलना या बोटिंग करना बहुत सुकून देता है। दिसंबर से फरवरी तक यहां का तापमान 8 से 15 डिग्री तक रहता है। ₹900 से ₹1300 तक के होटल आराम से मिल जाते हैं। अगर आप ग्रुप में जाते हैं, तो होमस्टे या हॉस्टल में रुकना और सस्ता पड़ सकता है। लोकल फूड बहुत ही स्वादिष्ट और जेब पर हल्का है। राजस्थान की पारंपरिक डिशेज़ जैसे दाल-बाटी और मिर्ची वड़ा यहां के ढाबों में खूब मिलते हैं। माउंट आबू रोड स्टेशन तक ट्रेन से पहुंचना आसान है, वहां से टैक्सी या बस लेकर 30 मिनट में आप इस खूबसूरत जगह पर पहुंच सकते हैं। यकीनन सर्दियों में माउंट आबू आपको ठंड के साथ-साथ गर्मजोशी का अनुभव भी कराएगा। बर्फ, बौद्ध और बजट ट्रैवल का संगम, मैकलोडगंज हिमाचल प्रदेश में धर्मशाला के पास बसा मैकलोडगंज एक ऐसा हिल स्टेशन है जहां संस्कृति और नेचर को एक साथ लुत्फ उठाया जा सकता है। इसे लिटिल ल्हासा भी कहा जाता है क्योंकि यहां तिब्बती संस्कृति का असर हर कोने में है। सर्दियों में यहां का तापमान 2 से 8 डिग्री तक रहता है। दिसंबर और जनवरी में बर्फबारी से पूरा शहर सफेद चादर में ढक जाता है। घूमने के लिए नामग्याल मठ, भागसू वाटरफॉल, तिब्बतन मार्केट, और दलाई लामा मंदिर हैं। ₹600 से ₹1000 के बजट में होटल और होमस्टे आसानी से मिल जाते हैं। खाने के लिए यहां तिब्बती व्यंजन जैसे मोमोज, थुकपा और बटर टी का स्वाद लाजवाब होता है। लोकल कैफे और छोटी दुकानों में खाना बहुत सस्ता और स्वादिष्ट मिलता है। दिल्ली या चंडीगढ़ से धर्मशाला तक बसें और वहां से टैक्सी या लोकल बस लेकर मैकलोडगंज पहुंच सकते हैं। यहां के लोग बहुत मेहमाननवाज़ हैं और जगह का माहौल दिल को शांति देता है। अगर आप ठंड में बर्फ का मज़ा लेना चाहते हैं तो यह जगह एकदम परफेक्ट है। येरकौड, दक्षिण भारत का ठंडा और सस्ता हिल स्टेशन अगर आप साउथ इंडिया में