Destination Travel

375 से अधिक प्रजातियों का निवास स्थल है ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क

  • 0 Comments

दिल्ली में रहने वाले लोगों के लिए हिमाचल प्रदेश हमेशा से ही हैंगआउट डेस्टिनेशन के लिस्ट में सबसे ऊपर रहा है। क्योंकि हिमाचल प्रदेश में पहाड़ी, नदियाँ, स्नोफॉल, ट्रैकिंग, पैराग्लाइडिंग, हाइकिंग आदि जैसी एक्टिविटीज को आप बहुत ही आसानी से इंजॉय कर सकते हैं। लेकिन अगर आप इन सब से बोर आ गए हैं और कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो मैं आपको बताने वाली हूं एक ऐसे डेस्टिनेशन के बारे में जो हिमाचल प्रदेश में ही है और यहां जाना आपके लिए वर्थ ईट भी साबित होगा। क्योंकि यहां आप उन सभी एडवेंचरस एक्टिविटीज के साथ-साथ वाइल्डलाइफ को एंजॉय कर पाएंगे। मैं बात कर रही हूं हिमाचल प्रदेश के ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क के बारे में। जो न सिर्फ बच्चों बल्कि बुजुर्गों के लिए भी एक अच्छी ट्रैवल डेस्टिनेशन है। अगर आप अपने फैमिली के साथ किसी वेकेशन को प्लान कर रहे हैं तो, इस जगह को आप अपने बकेट लिस्ट में टॉप प्रायोरिटी पर रख सकते हैं। क्या है ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क की विशेषताएं (What are the features of Great Himalayan National Park)? ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क (GHNP) पर्यटकों की मनपसंद जगहों में से एक हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में स्थित है। यह नेशनल पार्क हिमालय की खूबसूरत वादियों में है। इस नेशनल पार्क को वर्ल्ड हेरिटेज साइट (World Heritage Site) की सूची में भी शामिल किया गया है। यह नेशनल पार्क अपने ब्राउन बियर्स (Brown Bears) के लिए प्रसिद्ध है। यह नेशनल पार्क लगभग 1171 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है। सर्वप्रथम ग्रेट हिमालयन राष्ट्रीय उद्यान को 1984 में बनाया गया था। इसके पश्चात 1999 में इसे नेशनल पार्क का दर्जा दे दिया गया। ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क में ब्राउन बियर्स के अलावा भी कई प्रकार के वन्य जीव निवास करते है जिनमे थार, गोराल, मस्‍क डीयर, चीता आदि प्रमुख है। यह नेशनल पार्क हिमाचल के सबसे प्रसिद्ध नेशनल पार्कों में से एक है और आपको यहाँ 25 से भी अधिक प्रकार के वन देखने को मिलेंगे। साथ ही साथ यहां 800 प्रकार के पौधे और 180 से भी अधिक पक्षियों की प्रजातियां निवास करती है। जिसके कारण इस नेशनल पार्क में आप बायोडायवर्सिटी को बहुत ही अच्छे तरीके से एक्सप्लोर कर पाएंगे। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क में कई सारे ऐसे स्पॉट हैं जिनका नाम संतो के नाम पर रखा गया है। क्योंकि पुराने जमाने में देश के अलग-अलग कोने से यहां ऋषि मुनि साधना करने के लिए आया करते थे। इस नेशनल पार्क को 2014 में वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स (World Heritage Sites) की सूची में शामिल किया गया था। कैसे पहुंचे ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क (How to reach Great Himalayan National Park)? यदि आप ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क आना चाहते हैं तो आप तीनो मार्गों से आप बहुत आसानी से आ सकते है। सड़क मार्ग से दिल्ली से आने के लिए आप 10 से 12 घंटे ड्राइव करके ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क पहुंच सकते है। इस नेशनल पार्क का सबसे निकटतम रेलवे स्टेशन जोगिन्दर नगर में है जो नेशनल पार्क से 143 किमी दूर है। इसके अलावा हवाई मार्ग से आने के लिए आप भुंतर एयरपोर्ट आ सकते है जो 20 किमी दूर है।

Destination Himachal Pradesh Travel

Best Tourist Place of Himachal

  • 0 Comments

अगर चाहिए सुकून के पल तो आईये चलते हैं हिमाचल Written by – Sakshi Joshi/Edited by Pardeep Kumar देश भर में अगर बेस्ट हिल स्टेशनों की बात करें तो हिमाचल प्रदेश सबसे पहले नंबर पर आता हैं। हिमाचल एक ऐसा राज्य है जहाँ देश भर के चहीते हिल स्टेशन मौजूद है, क्योंकि जहाँ पहाड़ों का सुकून, झरनों की झर-झर, कल-कल करती नदियाँ, और खूबसूरत नज़ारे, सब कुछ है तो इतनी खूबसूरत जगह से कोई कैसे दिल नहीं लगाएगा। यहाँ आपको बर्फीली पहाड़ियाँ, एडवेंचर, तिब्बती संस्कृति की झलक और भी लगभग बहुत कुछ देखने को मिलेगा, तभी तो इसे बेस्ट टूरिज्म प्लेस कहा जाता है। तो बात करते है हिमाचल में घूमने की मशहूर और बेस्ट जगहों के बारे में। जब भी हिमाचल घूमने की बात होती है हमारे दिलो-दिमाग में जो सबसे पहले नाम आता है वो नाम है “शिमला” शिमला : शिमला शब्द सुनते ही हर किसी के मन में एक खूबसूरत नज़ारा आने लगता है खासकर कपल्स के। हाँ बेशक, शोर- शराबे से दूर बर्फ से ढके पहाड़ और हरे-भरे घिरे हुए देवदार के पेड़ किसी भी पर्यटक को यहाँ एक बार आने पर मजबूर कर ही देते है। शिमला की बेस्ट प्लेसेज़ की बात करे तो उनमें सबसे मशहूर जगह है माल रोड।माल रोड – अगर हम माल रोड को शिमला का मेन शॉपिंग सेंटर कहें तो ये गलत नहीं होगा। माल रोड शॉपिंग के लिए काफी मशहूर है। यहाँ आपको खान-पान की काफी पुरानी और मशहूर दुकानें देखने को मिल जाएँगी। जिसमें आप हिमाचल की फेमस मिठाई सिड्डू का मजा भी ले सकते हैं। जब आप माल रोड घूमने निकलेंगे तो यहाँ आपको रेस्टोरेंट, कॉफी शॉप, और बहुत सी अलग-अलग दुकानें भी दिखाई देंगी।द रिज – माल रोड के किनारे दा रिज एक व्यू पॉइंट है जहाँ से आपको पूरे शिमला के बेहतरीन नज़ारे देखने को मिलेंगे। यहीं रिज रोड़ पर आपको नार्थ इंडिया का सबसे पुराना क्राइस्ट चर्च भी देखने को मिल जायेगा। जिसके सामने बड़े से मैदान पर हर साल सबसे बड़े समर फेस्टिवल का आयोजन किया जाता है। रिज पर महात्मा गांधी, इंदिरा गांधी का स्टेचू है और अटल बिहारी वाजपेयी की हाल ही में स्थापित प्रतिमा भी देखने को मिल जाएगी जिसके आस पास बहुत सारे टूरिस्ट सेल्फी और फोटोग्राफी करते दिख जायेंगे।जाखू हिल : जाखू हिल्स इस पूरे हिल स्टेशन की सबसे ऊँची चोटी है। जहाँ आपको भगवान हनुमान का सुन्दर मंदिर दिखाई देगा। जाखू मंदिर की सबसे बड़ी खासियत है यहाँ पर पाए जाने वाले सैंकड़ों बन्दर। यहाँ जाते समय इन बंदरों का विशेष ध्यान रखें क्योंकि ये आपके हाथ से जरुरी सामान भी छीन सकते हैं। यहाँ जाते समय आप अपने पर्स और अन्य कीमती सामान को संभाल के रखें। लक्कड़ बाजार : शिमला के इस फेमस बाजार में लकड़ी के आकर्षक और सुन्दर-सुन्दर सामान खरीदने को मिल जायेंगे। यहाँ न सिर्फ लड़की बल्कि सभी चीज़ों की दुकानें है पर इस बाजार की खासियत लकड़ी के सामानों से हैं, जिसे यादगार निशानी के तौर पे खरीदा जा सकता है। प्राकृतिक जड़ी बूटियाँ और सूखे मेवे भी आपको इस बाजार में मिल जायेंगे। चैल : चैल पहाड़ों की खूबसूरती के साथ-साथ पोलो और क्रिकेट लवर्स का पसंदीदा स्पॉट माना जाता है, क्योंकि यहाँ पर विश्व की सबसे ऊंचाई पर बना क्रिकेट स्टेडियम है, जिसका इस्तेमाल पोलो खेलने के लिए भी किया जाता है। चैल समुद्र तल से लहभग 2250 मीटर की ऊंचाई पर बसा है, इसलिए ये स्पॉट हाइकर्स के लिए जन्नत माना जाता है। अगर आप एडवेंचर लवर हैं तो ये आपके लिए बेस्ट डेस्टिनेशन है। चैल की खूबसूरती में चार चाँद लगा देता है काली माता का प्रसिद्ध मंदिर। यह मंदिर शिमला की सबसे ऊँची पहाड़ियों में से एक में स्थित है। जहाँ से आपको पूरे शिमला के बेहतरीन नज़ारे देखने को मिल जायेंगे। और अगर बात करें चैल के बाजार की तो यहाँ का बाजार उतना बड़ा नहीं है। पर आपको छोटा-मोटा जरूरत का सामान यहाँ मिल जायेगा। चैल के बाजार में जब आप घूमे तो अपने सामान का विशेष ध्यान दें क्योंकि यहाँ बहुत बन्दर है, जो आपका सामान झपट सकते हैं। सोलन वैली : सोलन वैली जाने वाले रूट पे सबसे पहले आपको नेहरुकुन्द मंदिर दिखेगा जहाँ आप दर्शन करते हुए जा सकते है।और इसी रूट में एक ब्रिज आपको दिखेगा जहाँ टेंगो चार्ली मूवी की शूटिंग भी हुई थी। सोलन वैली में जगह जगह आपको एडवेंचर एक्टिविटीज होती दिखाई देंगी। पैराग्लाइडिंग और बाइक राइड जैसी बहुत सी एक्टिविटीज़ आप यहाँ कर सकते है। और अगर आप दिसंबर या जनवरी के महीने में यहाँ आएँ तो यहाँ आपको बर्फ ही बर्फ दिखाई देगी जिसमें आप बहुत सी स्नो एक्टिविटीज़ कर सकते है। सोलन वैली की खूबसूरती बेशक ही हिमालय का अहसास करा ही देती है। सोलन जाकर जटोली शिव मंदिर में जाना बिलकुल ना भूलें। क्योंकि कहाँ जाता है की यह पूरे एशिया का सबसे ऊँचा मंदिर है। इस मंदिर की खास बात यह है कि यहाँ के पत्थरों को थपथपाने पर डमरू सी आवाज सुनाई देती है। इस मंदिर में हर तरफ अलग-अलग देवी देवताओ की मूर्तियां लगी हुई है। इसके अलावा मंदिर के ऊपरी हिस्से पर 11 फुट ऊंचा एक विशाल सोने का कलश स्थापित है, जो इसकी खूबसूरती को बेहद खास बना देता है। कुल्लू : इस खूबसूरत पर्यटक स्थल को देवताओं की घाटी और सिल्वर वैली भी कहा जाता है। कुल्लू की खूबसूरती से हर कोई वाकिफ है पर यह जगह बसंत के महीने में और भी खिल जाती है। सफ़ेद और गुलाबी फूलों से जो नज़ारा बन जाता है उसको शब्दों में बता पाना मुश्किल है। सिल्‍वर वैली के नाम से मशहूर यह जगह न सिर्फ सांस्‍कृतिक और धार्मिक स्पॉट बल्कि एडवेंचर एक्टिविटीज के लिए भी मशहूर है। कुल्लू में प्रसिद्ध दशहरा फेस्टिवल का आयोजन हर साल बड़ी धूम-धाम से किया जाता है। इसके अलावा कुल्लू में याक की सवारी काफी मशहूर है। जो कि समुद्र तल से 6000 मीटर ऊपर की जाती है। कुल्लू के खूबसूरत नज़ारे याक की पीठ पर बैठकर देखने से और भी खुशनुमा माहोल बन जाता है। तीर्थन वैली : अगर आप शोर-शराबे से दूर शांत जगह की तलाश में है तो तीर्थन वैली