Category Destination Travel Uttar Pradesh

Taj Mahal देखने जा रहे हैं? आगरा की ये 5 जगहें भी जरूर घूमें!

  • 0 Comments

अगर आप आगरा जा रहे हैं और आपने अपना पूरा प्लान बस Taj Mahal तक ही रखा है, तो जरा रुकिए! क्योंकि आगरा सिर्फ ताजमहल का शहर नहीं है, बल्कि ये ऐसी जगह है जहां आपको इतिहास, मुगल जमाने की शानदार इमारतें, खूबसूरत बाग-बगीचे, मस्जिदें और नेचर वाली जगहें सब कुछ एक ही ट्रिप में देखने को मिल जाएगा। ताजमहल तो सच में दिल जीत लेता है, उसकी खूबसूरती देखकर हर कोई बस देखता ही रह जाता है, लेकिन सच बात ये है कि ताजमहल के आसपास भी ऐसी कई जगहें हैं जो आपकी यात्रा को और भी ज्यादा मजेदार और यादगार बना देती हैं। अगर आप थोड़ा सा एक्सप्लोर करेंगे तो आपकी आगरा ट्रिप सिर्फ “ताजमहल देख लिया” तक नहीं रहेगी, बल्कि आपको लगेगा कि आपने एक पूरा ऐतिहासिक शहर अच्छे से घूम लिया। इसलिए जब भी आप आगरा जाएं, ताजमहल के साथ-साथ इन जगहों को भी अपनी लिस्ट में जरूर रखें। तो चलिए, अब जानते हैं आगरा की वो 5 खूबसूरत जगहें, जिन्हें Taj Mahal के साथ-साथ जरूर घूमना चाहिए। आगरा में ताजमहल के अलावा कहां घूमना चाहिए? (Best Places to Visit in Agra) 1) Agra Fort – लाल किला ताजमहल देखने के बाद अगर आप आगरा में एक और दमदार जगह घूमना चाहते हैं, तो आगरा फोर्ट आपके लिए सबसे बढ़िया ऑप्शन है। ये ताजमहल से ज्यादा दूर नहीं है, इसलिए आप आराम से उसी दिन यहां जा सकते हैं। इसे लोग आगरा का लाल किला भी कहते हैं और सच में इसका लुक देखकर आप impress हो जाएंगे। ये किला लाल बलुआ पत्थर से बना हुआ है, इसलिए बाहर से जितना मजबूत और शाही लगता है, अंदर से उतना ही खूबसूरत और शानदार है। यहां घूमते हुए ऐसा लगता है जैसे आप मुगल जमाने में पहुंच गए हों, क्योंकि हर तरफ इतिहास की झलक मिलती है और जगह की बनावट भी कमाल की है। किले के अंदर आपको जहांगीरी महल, खास महल, दीवान-ए-खास, दीवान-ए-आम, मोती मस्जिद और शीश महल जैसे कई हिस्से देखने को मिलेंगे, जो एक-एक करके बहुत मजेदार लगते हैं। अगर आपको पुराने किले, राजमहल, और इतिहास वाली जगहें पसंद हैं, तो यहां का हर कोना आपको अच्छा लगेगा और आप यहां खूब सारी बढ़िया फोटो भी ले पाएंगे। 2) Fatehpur Sikri – अकबर का ऐतिहासिक शहर और दुनिया का सबसे ऊंचा गेट अगर आपके पास थोड़ा टाइम है तो फतेहपुर सीकरी जरूर घूमकर आना, क्योंकि ये आगरा के पास की सबसे फेमस और देखने लायक जगहों में से एक है। इसे मुगल बादशाह अकबर ने 16वीं शताब्दी में बनवाया था, इसलिए यहां की इमारतों में आपको एक अलग ही रॉयल और ऐतिहासिक vibe मिलेगा। यहां घूमते हुए ऐसा लगता है जैसे आप पुराने मुगल दौर में पहुंच गए हों, क्योंकि हर तरफ बड़ी-बड़ी इमारतें, शानदार डिजाइन और पुरानी कला की झलक देखने को मिलती है। यहां का सबसे बड़ा attraction है बुलंद दरवाजा, जो इतना ऊंचा और विशाल है कि पहली बार देखने वाले लोग सच में “Wow!” बोल देते हैं। कहा जाता है कि इसे गुजरात विजय की खुशी में बनवाया गया था, और इसी वजह से आज भी इसे देखने के लिए देश-विदेश से लोग आते हैं। इसके अलावा यहां का महल भी काफी यूनिक है—पिरामिड शेप में बना हुआ और पांच मंजिला, जो इसे और भी खास बना देता है। अगर आपको historical जगहें पसंद हैं और आप कुछ अलग एक्सपीरियंस करना चाहते हैं, तो फतेहपुर सीकरी आपकी ट्रिप में जरूर शामिल होनी चाहिए। 3) Mehtab Bagh अगर आप Taj Mahal की ऐसी फोटो लेना चाहते हैं जो सबसे हटके और अलग लगे, तो मेहताब बाग जाना बिल्कुल मत भूलना। ये जगह यमुना नदी के किनारे बनी हुई है और ताजमहल के ठीक सामने दूसरी तरफ पड़ती है, इसलिए यहां से ताजमहल का नज़ारा एकदम शानदार दिखता है। लोग इसे Moonlight Garden भी कहते हैं, क्योंकि यहां का माहौल काफी शांत और romantic सा लगता है। यहां आकर आपको भीड़-भाड़ वाली फीलिंग नहीं आती, बल्कि हर तरफ हरियाली और खुली हवा मिलती है, जिससे मन एकदम रिलैक्स हो जाता है। खास बात ये है कि यहां से ताजमहल बहुत क्लियर दिखाई देता है, इसलिए फोटो और वीडियो दोनों ही कमाल के बनते हैं, खासकर sunset के टाइम तो view और भी ज्यादा खूबसूरत लगने लगता है। Couples के लिए ये जगह perfect है, लेकिन ऐसा नहीं है कि सिर्फ couples ही जाएं—family हो या दोस्तों के साथ trip, यहां हर किसी को घूमने में मजा आता है और यादगार photos भी मिल जाती हैं। 4) Jama Masjid नक्काशी और खूबसूरती का शानदार नमूना आगरा की जामा मस्जिद भी घूमने लायक बहुत बढ़िया जगह है। यहां आते ही एक अलग ही शांति महसूस होती है और जगह देखने में भी काफी खूबसूरत लगती है। इसकी नक्काशी और डिजाइन इतने अच्छे हैं कि देखकर आप खुद बोलेंगे कि पुराने जमाने में लोग कितनी शानदार इमारतें बनाते थे। कहा जाता है कि इस मस्जिद को शाहजहां ने अपनी बेटी जहांआरा बेगम के लिए बनवाया था, और इसे लाल पत्थरों से बनाया गया है, इसलिए इसका लुक और भी दमदार लगता है। अगर आपको पुरानी ऐतिहासिक जगहें देखना पसंद है या आपको ऐसी जगहों पर घूमना अच्छा लगता है जहां इतिहास की झलक मिले, तो जामा मस्जिद जरूर जाना, यहां का माहौल एकदम सुकून वाला है। 5) Taj Nature Walk अगर आप आगरा की भीड़-भाड़ से थोड़ा दूर जाकर शांति में नेचर के करीब वक्त बिताना चाहते हैं, तो Taj Nature Walk आपके लिए एकदम परफेक्ट जगह है। ये ताजमहल के पास ही बना हुआ एक बहुत ही खूबसूरत गार्डन एरिया है, जहां हर तरफ हरियाली, पेड़-पौधे और रंग-बिरंगे फूल देखने को मिलते हैं। यहां घूमते हुए ऐसा लगता है जैसे आप शहर के शोर-शराबे से निकलकर किसी शांत और ताज़ी हवा वाली जगह पर आ गए हों। खास बात ये है कि यहां कई तरह के पक्षी भी दिखते हैं और उनकी चहचहाहट सुनकर मन अपने आप अच्छा महसूस करने लगता है, इसलिए सुबह के समय यहां घूमना और भी मजेदार रहता है। सच कहें तो यहां आकर दिमाग एकदम फ्रेश हो जाता है, जैसे रोज की भागदौड़ से थोड़ी देर के

Destination Travel Uttar Pradesh

आगरा किले का दीवान-ए-आम: यहाँ ही सुनी जाती थी जनता की फरियाद

  • 0 Comments

आगरा किला मुगल शासनकाल का एक ऐसा किला है जिसे मुगलों की शान माना जाता है। यह मुगल काल का सबसे बड़ा किला कहा जाता है और यही एकमात्र किला था जिसे मुगल बादशाहों ने अपने रहने के लिए बनवाया था। मुगल काल में बादशाह अकबर ने आगरा को अपनी राजधानी बनाया था, इसी कारण आगरा का किला उस समय का सबसे महत्वपूर्ण और विशाल किला माना जाता है। इस किले के भीतर कई महल और कुछ अनोखी बनावटें हैं, जिनमें सबसे खास दीवान-ए-आम है। फाइव क्लास ऑफ ट्रैवल ब्लॉग में आपने आमेर किले का दीवान-ए-आम तो देखा होगा, लेकिन आज हम आपको आगरा किले के दीवान-ए-आम के बारे में बताएँगे, जो आमेर किले से कई गुना बड़ा और अधिक भव्य है। दीवान-ए-आम की बनावट और खूबसूरती दीवान-ए-आम एक बहुत बड़ा और खुला सा हॉल होता है जो चारों तरफ बड़े-बड़े खभों से गिरा होता है। जैसे ही आप इसके अंदर कदम रखते हैं, सबसे पहले आपकी नज़र इसकी ऊँची-ऊँची खूबसूरत खंभों और मेहराबों पर जाती है, जो इसे बेहद शाही लुक देती हैं। हॉल के ठीक बीच में संगमरमर से बना एक ऊँचा सा झरोखा है, जिसे तख्त-ए-मुरस्सा कहा जाता है। इसी जगह पर बैठकर मुगल बादशाह दरबार लगाते थे और लोगों की बातें सुनते थे। बादशाह की सीट से थोड़ा नीचे एक छोटी सी संगमरमर की बैठक बनी हुई है, जहाँ वज़ीर बैठता था। आम लोग अपनी शिकायतें और अर्ज़ियाँ वज़ीर को बताते थे और वज़ीर वही बातें आगे बादशाह तक पहुँचाता था। आज भी दीवाने आम का पूरा माहौल ऐसा लगता है जैसे आज भी वहाँ बादशाह आम जनता के फैसले सुना रहे हो। दीवाने आम में कैसे होता था इंसाफ? इस जगह का सबसे बड़ा और खास काम था लोगों को इंसाफ दिलाना। दूर-दूर के इलाकों से लोग अपनी परेशानी और शिकायतें लेकर यहाँ आते थे। बादशाह खुद सबकी बातें ध्यान से सुनते थे और फिर जो सही लगता था, उसका फैसला सुनाते थे। अगर कोई बहुत वफादार होता या किसी ने अच्छा काम किया, तो उसे यहीं सबके सामने इनाम दे के सम्मानित किया जाता था। दरबार के काफ़ी सख्त नियम होते थे हर अधिकारी अपनी हैसियत और ओहदे के हिसाब से तय जगह पर ही खड़ा होता था। बादशाह के पास कोई भी यूँ ही नहीं जा सकता था, इसलिए उनके और दरबारियों के बीच सोने की परत वाली एक रेलिंग लगी होती थी। पूरा माहौल बहुत अनुशासित और रुतबे वाला लगता होगा, जिससे साफ़ पता चलता था कि यहाँ कानून और व्यवस्था को कितनी अहमियत दी जाती थी। रानियों के लिए बनाया गया पर्दे के पीछे आम दरबार एक और दिलचस्प बात ये है कि बादशाह के सिंहासन के ठीक पीछे संगमरमर की जाली वाली खिड़कियाँ बनी हुई थीं। इन जालियों के पीछे से महल की शाही महिलाएँ बिना किसी की नज़र में आए पूरे दरबार को देख सकती थीं। उन्हें सब कुछ साफ़ दिखाई देता था, लेकिन बाहर खड़े लोगों को पता भी नहीं चलता था कि पीछे कोई मौजूद है। इससे साफ़ समझ आता है कि उस ज़माने में पर्दे और परंपराओं का कितना ध्यान रखा जाता था। साथ ही सुरक्षा का भी पूरा इंतज़ाम किया जाता था, ताकि शाही परिवार सुरक्षित रहे और दरबार की गरिमा बनी रहे। क्यों देखें दीवान-ए-आम? दीवान-ए-आम सिर्फ एक इमारत नहीं है, बल्कि यह मुगल शासन के दौर को साफ़ तौर पर दिखाता है, जहाँ बादशाह खुद को अपनी जनता का रक्षक मानते थे और उनकी बातें सीधे सुनते थे। आज की आसान भाषा में कहें तो यह उस ज़माने का Public Grievance Cell था, जहाँ राजा और आम लोगों के बीच बिना किसी रुकावट के सीधा संवाद होता था। इसलिए जब भी आप आगरा किला घूमने जाएँ, तो दीवान-ए-आम में थोड़ा समय ज़रूर बिताइए, कुछ पल रुककर आँखें बंद कीजिए और सोचिए कि कभी इसी जगह दरबार लगा करता था, लोग अपनी फरियाद लेकर आते थे और इतिहास के बड़े-बड़े फैसले लिए जाते थे। Five Colors of Travel की ओर से 5 सुझाव-