Category Travel Uttar Pradesh

चंबल का रामपुरा किला है 600 साल पुरानी विरासत! जानिए इतिहास

  • 0 Comments

उत्तरप्रदेश का बुंदेलखंड क्षेत्र हमेशा से राजसी किलों और पुरानी कहानियों का ठिकाना रहा है। वैसे ही रामपुरा फोर्ट जालौन जिले में चंबल की घाटियों के बीच बसा एक ऐसा किला है जो समय की मार झेलते हुए भी अपनी शान बरकरार रखे हुए है। यह किला 600 साल से ज्यादा पुराना है और कछवाहा राजपूतों की 14 पीढ़ियों से जुड़ा हुआ है। 600 साल पुराना इतिहास और कछवाहा वंश से जुड़ाव एक किला जो पहाड़ियों और नदियों के बीच खड़ा हो, जहां हवा में पुरानी लड़ाइयों की गूंज सुनाई देती हो। रामपुरा फोर्ट ऐसा ही है। यह किला मूल रूप से युद्ध के लिए बनाया गया था, ताकि दुश्मनों को रोका जा सके उनके छक्के छुड़ाए जा सकें। बाद में राजपरिवार ने इसे अपना निवास बना लिया। रामपुरा का इतिहास कछवाहा वंश से जुड़ा है। मध्य प्रदेश के नरवाड़ से आए कछवाहा राजपूतों ने यहां मीणों को हराकर बसावट शुरू कर दी थी। किले की नींव 14वीं शताब्दी में रखी गई। एक कथा है कि किले के स्थान पर एक बकरी ने भेड़िए को भगाया था। इसे शक्ति का प्रतीक माना गया और किला यही वनबाए जाने की घोषणा कर दी गई। पुराना किला पहुज नदी के किनारे था, जो अब खंडहर है, लेकिन वहां परिवार का कुलदेवता मंदिर अभी भी बना हुआ है है। समय के साथ किले को मजबूत बनाया गया। दीवारें ऊंची की गईं, तोपों के लिए जगह बनाई गई। होमस्टे में तब्दील हुआ राजसी ठिकाना आज रामपुरा फोर्ट एक होमस्टे के रूप में खुला है। राजा समर सिंह और उनका परिवार पर्यटकों को राजसी जीवन का अनुभव कराते हैं। किले में तीन कमरे हैं, जो सादगी से सजे हैं लेकिन राजसी ठाठ से भरे हैं। यहां रहकर लगता है जैसे पुराने जमाने में जी रहे हों। किले की दीवारें पत्थर और चूने से बनी हैं, जो अभी भी मजबूत और इतिहास के रक्त से सजी हुई हैं। ऊपर से चंबल घाटियों का नजारा कमाल का है आप देखेंगे तो हैरान रह जाएंगे। यहां से सूर्योदय और सूर्यास्त देखना अविस्मरणीय है। यह किला पूरी तरह से बुंदेलखंड की संस्कृति को दर्शाता है, जहां राजपूतों की वीरता और मेहमाननवाजी प्रसिद्ध है। रामपुरा फोर्ट सिर्फ एक इमारत नहीं, बल्कि कहानियों का खजाना है। यहां की हवा में राजसी गर्व महसूस होता है। पर्यटक यहां आकर इतिहास को छू सकते हैं, महसूस कर सकते हैं। किले का इतिहास हमें सिखाता है कि समय बदलता है, लेकिन विरासत अमर रहती है। जालौन जिले का यह किला उत्तरप्रदेश के छिपे रत्नों में से एक है। अगर आप इतिहास के शौकीन हैं, तो यह जगह आपके लिए बकमाल है। किले की दीवारें चुपचाप उन पुरानी लड़ाइयों की गवाही देती हैं, जब राजा दुश्मनों से लड़े थे। आज यह शांति का प्रतीक है। रामपुरा फोर्ट की रहस्यमयी दुनिया में खो जाना आसान है। यहां का हर कोना एक कहानी कहता है। यह इतिहास का ऐसा अनौखा चित्र है जो आपको सोचने पर मजबूर कर देगा। किले की मजबूती ने ही संभाली, बुंदेलखंड की संस्कृति रामपुरा फोर्ट की वास्तुकला बुंदेलखंड की राजसी शैली का शानदार उदाहरण है। किला पहुज नदी के किनारे बना है, जो चंबल घाटियों को घेरता है। मुख्य द्वार ऊंचा और मजबूत है, जहां से अंदर का आंगन दिखता है। दीवारें मोटी पत्थरों से बनी हैं, जो तोपों की मार भी झेल सकती थीं। किले में कई कमरे हैं, जो राजपरिवार के लिए बनाए गए थे। ये कमरे सादे लेकिन सुंदर हैं। छतें ऊंची हैं, और खिड़कियां जालीदार हैं। किले का डिजाइन रक्षात्मक है। चारों तरफ बुर्ज हैं, जहां से पहरेदार नजर रखते थे। अंदर एक छोटा सा मंदिर है, जो परिवार के कुलदेवता को समर्पित है। मंदिर की नक्काशी पुरानी है, लेकिन अभी भी चमकती है हुई प्रतीत होती है। राजा समर सिंह ने इसे होमस्टे के रूप में सजाया है। कमरों में पुराने फर्नीचर हैं, जैसे लकड़ी के बिस्तर और दीवान इनका देखना मतलब सैकड़ों साल पीछे का जान लेना। दीवारों पर पुरानी तस्वीरें लगी हैं, जो परिवार के इतिहास को दिखाती हैं। राजसी मेहमाननवाजी और बुंदेलखंड की हवा बुंदेलखंड की शैली में किले सरल लेकिन मजबूत होते हैं। रामपुरा में कोई दिखावटी सजावट नहीं है, बल्कि व्यावहारिक डिजाइन है। किले से घाटियों का नजारा देखना आपको रोमांच से भर देता है। सूर्य की किरणें दीवारों पर पड़ती हैं, तो लगता है जैसे किला कुछ कहना चाहता हो। पर्यटक किले के अंदर घूम सकते हैं और छत पर ऊपर चढ़कर नदी का बहाव देखना काबिले-तारीफ है। किले की संरचना हमें पुराने राजपूतों की सोच बताती है, जो युद्ध और शांति दोनों को महत्व देते थे। आज किला पर्यटकों के लिए खुला है। होमस्टे में रहकर राजसी जीवन महसूस कर सकते हैं। कमरों में ठहरना सस्ता है, लेकिन अनुभव अमूल्य है जिसकी कोई कीमत नहीं है। किले की यह मजबूत संरचना बुंदेलखंड की राजसी शैली को संभाले रखती है। यहां आकर लगता है जैसे समय ठहर सा गया हो। क्योंकि यहां शांति बहुत है। सुंदरता तो यहां की बेमिसाल है इसलिए पर्यटक फोटो लेते हैं और इसकी कहानियां सुनते हैं। किला इतिहास का ऐसा जीवंत प्रमाण है जो हर आने वाले को प्रभावित करता है। चंबल के बीहड़ में चमकते एक कोहिनूर की दास्तां रामपुरा फोर्ट के आकर्षण चंबल घाटियों के बीच बिखरे हैं। मुख्य आकर्षण किले का मुख्य द्वार है, जो ऊंचा और नक्काशीदार है। अंदर आंगन है, जहां उत्सव और त्योहारों पर राजपरिवार इकट्ठा होता था। आंगन के बीच एक छोटा तालाब है, जो पुराने समय में पानी जमा करने के लिए बनाया गया था। अब यह फूलों से सजा है। इसके अलावा आज भी किले में एक पुरानी तोप रखी है, जो युद्ध की याद दिलाती है। किले के बिल्कुल पीछे पहुज नदी बहती है। नदी का किनारा घूमने लायक है इसके पास बैठकर आप अपने महबूब को याद कीजिए या किसी करीबी को। क्योंकि यहां पक्षी चहचहाते हैं और हवा ठंडी लगती है और यह एहसास किसी रोमांच से कम नहीं होता। सूर्यास्त का समय और वो लाल रंग की किरणें.. किले से घाटियों का नजारा देखना कमाल का है देखेंगे को देखते रह जाएंगे। सूर्यास्त के समय लाल रंग की किरणें घाटियों और किले