Shimla Travel Guide: स्नोफॉल देखने जा रहे हैं शिमला? ये ट्रैवल गाइड बनाएगी आपकी ट्रिप आसान
अगर आप सर्दियों में बर्फबारी देखने, पहाड़ों की खूबसूरती महसूस करने और ठंडी हवा में सुकून भरे पल बिताने का सपना देख रहे हैं, तो शिमला आपके लिए सबसे बेहतरीन डेस्टिनेशन है।हर साल हजारों टूरिस्ट सिर्फ Snowfall in Shimla देखने के लिए यहां पहुंचते हैं। लेकिन सही जानकारी न होने की वजह से कई बार ट्रिप मुश्किल भी हो जाती है। इसीलिए फाइव कलर्स ऑफ़ ट्रेवल के इस ब्लॉग में हम आपको बताएंगे –शिमला में बर्फबारी का सही समय, कैसे पहुंचें, कहां ठहरें, क्या देखें, क्या खाएं, बजट कितना रखें और किन बातों का ध्यान रखें, ताकि आपकी शिमला ट्रिप पूरी तरह आसान और यादगार बन सके। शिमला में बर्फबारी कब होती है? (Best Time to Visit Shimla for Snowfall) सबसे जरुरी सवाल ! शिमला में बर्फबारी आमतौर पर दिसंबर के आखिरी हफ्ते से फरवरी तक देखने को मिलती है। महीनों के हिसाब से स्नोफॉल- जब शिमला आये तो यह जानकार जरुर आयें अगर आपका मकसद सिर्फ बर्फ देखना और स्नो एक्टिविटीज करना है, तो जनवरी में शिमला जाना सबसे सही समय है। शिमला कैसे पहुंचें? (How to Reach Shimla Easily) हवाई मार्ग से ट्रेन से शिमला कैसे जाएं कालका–शिमला टॉय ट्रेन दुनिया की सबसे खूबसूरत ट्रेन यात्राओं में गिनी जाती है। यह ट्रेन पहाड़ों, सुरंगों और हरियाली से होकर गुजरती है और UNESCO World Heritage में शामिल है। पहाड़ों की ख़ूबसूरती देखनी हो तो इससे बेहतर कुछ भी नहीं. सड़क मार्ग से बर्फबारी के दौरान सड़कें फिसलन भरी हो सकती हैं, इसलिए सावधानी जरूरी है। शिमला में बर्फ देखने की सबसे अच्छी जगहें 1. मॉल रोड और द रिज शिमला का दिल कहा जाने वाला मॉल रोड और रिज बर्फबारी के दौरान बेहद खूबसूरत हो जाता है। यहां आप बर्फ में टहल सकते हैं, फोटोग्राफी कर सकते हैं और कैफे में बैठकर गरम कॉफी का मजा ले सकते हैं। 2. कुफरी – बर्फ का असली मजा कुफरी शिमला से लगभग 16 किलोमीटर दूर है और यहां बर्फ ज्यादा पड़ती है।यह जगह स्कीइंग, स्लेजिंग और स्नो एडवेंचर के लिए फेमस है। साथ ही यहाँ की ग्रीन वैली आपको यही ठहरने पर मजबूर कर देगी. 3. नारकंडा अगर आप भीड़ से दूर ज्यादा बर्फ देखना चाहते हैं तो नारकंडा बेस्ट है।यहां स्कीइंग के साथ-साथ नेचर फोटोग्राफी का शानदार मौका मिलता है। शिमला से कुछ घंटे की दूरी पर आप यहाँ पहुँच सकते हैं . 4. मशोबरा और फागू ये जगहें शांत, साफ और प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर हैं।यहां कम भीड़ होती है और स्नोफॉल का असली आनंद मिलता है। 5. जाखू मंदिर शिमला की सबसे ऊंची जगह पर स्थित जाखू मंदिर से पूरा शहर बर्फ में ढका हुआ दिखाई देता है। शिमला ट्रिप में क्या-क्या पैक करें? (Packing Tips for Shimla Snowfall Trip) भारी जैकेट और ऊनी कपड़े, थर्मल इनरवियर, दस्ताने, टोपी और मफलर, वाटरप्रूफ जूते, सनग्लास (बर्फ की तेज चमक से बचाव), लिप बाम और मॉइस्चराइज़र, जरूरी दवाइयां. अगर आपके पास सही उपयुक्त गर्म कपड़े नहीं हैं तो कुफरी में किराए पर भी मिल जाते हैं। शिमला में कहां ठहरें? (Best Places to Stay in Shimla) रहने के लिए बेस्ट एरिया सर्दियों में शिमला पीक टूरिस्ट सीजन होता है, इसलिए होटल पहले से बुक करें। शिमला में खाने के लिए क्या मशहूर है? सिड्डू, हिमाचली धाम, मोमोज और थुकपा, गरम गुलाब जामुन और चाय. सर्दी में गरम खाने का मजा शिमला में दोगुना हो जाता है। शिमला में करने वाली मजेदार एक्टिविटीज -बर्फ में फोटो और रील बनाना, स्नोमैन बनाना, स्नोबॉल फाइट, स्कीइंग और स्लेजिंग टॉय ट्रेन की सवारी– अगर शिमला की यात्रा को सच में यादगार और खास बनाना है, तो कालका–शिमला टॉय ट्रेन की सवारी जरूर करनी चाहिए। कालका से शिमला तक यह ट्रेन लगभग 102 किलोमीटर की दूरी तय करती है। इस छोटे से सफर में आपको मिलते हैं—100 से ज्यादा सुरंगें, 800 से अधिक पुल, गहरी घाटियां और ऊंचे पहाड़, ब्रिटिश दौर के खूबसूरत स्टेशन. यही वजह है कि कालका–शिमला रेलवे लाइन को UNESCO World Heritage Site का दर्जा मिला है। शिमला ट्रिप के लिए फाइव कलर्स ऑफ़ ट्रेवल के जरुरी सुझाव -मौसम का अपडेट रोज चेक करें– बहुत ज्यादा ठंड में देर तक बाहर न रहें– फिसलन से बचने के लिए सही जूते पहनें– ट्रैफिक और रोड ब्लॉक की जानकारी पहले लें




