Destination Travel

भारत में लॉन्ग वीकेंड के लिए पांच सुंदर रोड ट्रिप्स

  • 0 Comments

अगर आप रोमांच की तलाश में हैं और चाहते हैं कि आपका सफर मंजिल से भी ज्यादा यादगार हो, तो भारत में रोड ट्रिप्स से बेहतर कुछ नहीं है यहां की विशाल तटरेखा, घने जंगल, ऊंचे ऊंचे पहाड़ और ऐतिहासिक स्थल सड़क यात्रा के लिए एक स्वर्ग है। एक सही रोड ट्रिप आपको आपकी गति से चलने और रास्ते में मनपसंद जगह पर रुकने और हर मील को एक यादगार लम्हा बनाने की आजादी देता है फाइव कलर्स ऑफ ट्रेवल लाया है आपके लिए सबसे शानदार पांच रोड त्रिप्स जो निश्चित रूप से आपके दिमाग को चकित कर देगी। दिल्ली से लेह मनाली होते हुए हिमालय का कमाल अगर तुम्हें एडवेंचर पसंद है तो दिल्ली से लेह कि यह ट्रिप एकदम परफेक्ट है करीब 1,020 किलोमीटर लंबा ये सफर इतना शानदार है कि इसे पूरा करने में चार से पांच दिन लग जाते हैं लेकिन चार-पांच दिन में हर पल यादगार बन जाता है। ये रास्ता भारतीय हिमालय की सबसे मुश्किल और सबसे खूबसूरत इलाकों में से एक है जहां सफर के दौरान तेज बहती नदियां, ऊंची ऊंची दर्रे जैसे रोहतांग पास और बारालाचा ला, और छोटे-छोटे दूरदराज गांव देखने को मिलते हैं। यहां की बर्फ से ढकी चोटियां, शांत घटियां और तिब्बती संस्कृति की झलक मन मोह लेती है। रास्ते में मैग्नेटिक हिल और नुब्रा वैली जैसी शानदार जगह भी आती है जो इस यात्रा को और भी खास बना देती है। दिल्ली से लेह जाने का सबसे बढ़िया समय जून से सितंबर तक का होता है क्योंकि उसी वक्त मौसम सुहावना रहता है और सड़के भी खुली होती है। सच कहें तो दिल्ली से लेह तक का यही तक का यह रोड ट्रिप हिमालय का एक कमाल है जहां ये मोड़ पर रोमांच और खूबसूरती का नया नजारा देखने को मिलता है। मुंबई से गोवा कोंकण का तटीय आकर्षण मुंबई से गोवा तक का सफर एकदम क्लासिक रोड ट्रिप है जो कोंकण खूबसूरत तटीय इलाकों से होकर गुजरता है करीब 590 से 630 किलोमीटर लंबा ये रास्ता हर ट्रैवल लवर का सपना होता है। NH66 हाईवे पर ड्राइव करते हुए चारों तरफ हरियाली, घुमावदार सड़के कई जगह से दिखता अरब सागर का नजारा इस सफर को और मजेदार बना देता है रास्ते में पुराने समुद्र तट, छोटे-छोटे मछुआरो के गांव और पुराने किले मिलते हैं, जो इस यात्रा को समुद्र, रेत और संस्कृति का एक बेहतरीन मिश्रण बना देते हैं। सफर के दौरान आप गणपतिपुले में समुद्र किनारे बने गणेश मंदिर में जा सकते हैं। रत्नागिरी में स्वादिष्ट अल्फोंसो आमो का मजा ले सकते हैं या फिर शांत और खूबसूरत अलीबाग में ठहर सकते हैं अगर आप मुंबई से शुरुआत कर रहे हैं, तो बीच में लोनावाला और खंडाला के हरे भरे पहाड़ों पर एक छोटा ब्रेक लेना बिल्कुल भी ना भूले। इस रोड ट्रिप के लिए सबसे अच्छा समय अक्टूबर से फरवरी तक का होता है जब मौसम ठंडा और सफर के लिए एकदम परफेक्ट रहता है। गुवाहाटी से तवांग उत्तर पूर्व का रहस्य में सफर अगर तुम असली एडवेंचर और नेचर की खूबसूरती देखना चाहते हो, तो गुवाहाटी की तवांग तक की ये ट्रिप एकदम परफेक्ट है। करीब 520 किलोमीटर लंबा ये सफर अरुणाचल प्रदेश के रहस्यमय और खूबसूरत वादियों से होकर गुजरता है। रास्ते में घने जंगल, तेज बहती नदियां और ऊंचे ऊंचे खतरनाक पहाड़ी दर्रे आते हैं जो इस ट्रिप को रोमांस से भर देते हैं। सफर के दौरान तेजपुर जैसे खूबसूरत शहर भी पड़ते हैं, जो ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे बसा है। इस यात्रा का सबसे खास हिस्सा है सेला पास, जो करीब 13,700 फीट की ऊंचाई पर है यहां बर्फ से ढकी चोटियां और शांत झीलें किसी सपने जैसी लगती हैं। तवांग पहुंचने पर वहां की शांत मठ और पहाड़ी नजारे मन को सुकून दे देते हैं इस ट्रिप के लिए सबसे अच्छा समय मार्च से मई या अक्टूबर से नवंबर तक होता है, जब मौसम साफ और यात्रा के लिए एकदम सही रहता है। चेन्नई से पांडिचेरी पूर्वी तट का आनंद चेन्नई से पांडिचेरी तक की ड्राइव साउथ इंडिया की सबसे प्यारी रोड ट्रिप्स में से एक है करीब 160 किलोमीटर की यह छोटी लेकिन बहुत मजेदार ट्रिप सिर्फ तीन से चार घंटे में पूरी हो जाती है यह सफर ईस्ट कोस्ट रोड से होकर गुजरता है जो बंगाल की खाड़ी के बिल्कुल किनारे किनारे चलता है पूरे रास्ते पर समुद्र की हवा और खूबसूरत नजारे मिलते रहते हैं। बीच में महाबलीपुरम के पुराने मंदिर देखने को मिलते हैं, जो इस ट्रिप को और भी खास बना देते हैं। पांडिचेरी पहुंचकर वहां की फ्रेंच स्टाइल की गलियां, कैफे और ऑरोविले की शांति दिल को छू जाती है। यह सफर उन लोगों के लिए एकदम परफेक्ट है जो वीकेंड में कहीं जल्दी घूमने जाना चाहते हैं इस रोड ट्रिप का सबसे अच्छा समय नवंबर से फरवरी तक का होता है। बेंगलुरु से ऊटी नीलगिरी की रानी बेंगलुरु से ऊटी तक की ड्राइव साउथ इंडिया की सबसे मशहूर और खूबसूरत रोड ट्रिप्स में गिनी जाती है। करीब 270 किलोमीटर लंबा ये सफर मैसूर से होकर नीलगिरी की हरी भरी पहाड़ियों तक जाता है। रास्ते में बांदीपुर और मुदुमलाई जैसे जंगलों से गुजरना होता है। जहां कभी-कभी हाथी या हिरण भी दिख जाते हैं ऊटी, जिसे ‘व्कीन ऑफ हिल्स’ कहा जाता हैसाथ ही ये जगह अपने पुराने ब्रिटिश माहौल और सुंदर बगीचों के लिए जानी जाती है। वहां तक पहुंचाने के रास्ते में 36 हेयरपिन बेंड्स आते हैं जो इस ट्रिप को और भी रोमांचक बना देते हैं ऊटी जाने का सबसे अच्छा समय जुलाई से सितंबर होता है। जब हर तरफ हरियाली होती है, या फिर नवंबर से मार्च जब मौसम ठंडा और सुहावना रहता है। चाहें आप हिमालय की बर्फीली ऊंचाइयां देखें या दक्षिण भारत के चाय बागानों और समुद्र किनारो की सैर करना, यह रोड ट्रिप्स तुम्हें जिंदगी भर याद रहने वाला अनुभव देगी। तो अब देर करो, गाड़ी की जांच कर लो और बैग पैक कर लो और इन शानदार रास्तों पर निकल पढ़ो,  क्योंकि असली मजा तो सफर में ही है। फाइव कलर्स ऑफ ट्रेवल के पास सुझाव * निकलने से पहले टायर, ब्रेक, इंजन ऑयल और फ्यूल