Bazar Lifestyle Travel

मिनिमल मेकअप में काजल लगाने का सही तरीका, बना देगा लुक को एकदम परफेक्ट!

  • 0 Comments

क्या आप भी अपनी छोटी आँखों से परेशान हैं और चाहती हैं कि आपकी आँखें बड़ी और खूबसूरत दिखें? अगर आप काजल लगाने से जुड़ी ऐसी आसान टिप्स जानना चाहती हैं, जिनसे आपकी आँखें फोटो में भी बड़ी और अट्रैक्टिव नज़र आएँ, तो इसीलिए फाइव कलर्स आफ ट्रैवल आपको कुछ ऐसे आसान और काम के तरीके बताएँगे, जिन्हें जानने के बाद आप खुद को उन्हें ट्राई करने से रोक ही नहीं पाएँगी। सही तरीके से काजल लगाने से आपकी आँखें न सिर्फ सुंदर दिखेंगी, बल्कि फोटो में आँखें छोटी दिखने की टेंशन भी पूरी तरह खत्म हो जाएगी। स्मोकी आईज अगर आप भी अपनी छोटी आँखों से परेशान हैं और चाहती हैं कि काजल और आईलाइनर को इस तरह इस्तेमाल करें कि आपकी आँखें अपने-आप बड़ी दिखने लगें, तो स्मोकी आई मेकअप आपके लिए एकदम परफेक्ट ऑप्शन है। इस स्टाइल में काजल को सिर्फ निचली पलकों तक ही नहीं रखा जाता, बल्कि ऊपर की पलकों पर भी लगाया जाता है। इसके बाद हल्के हाथ से उसे ब्लेंड किया जाता है, जिससे आईज़ ऊपर-नीचे और कोनों से कवर होती हैं और आँखें बड़ी दिखने लगती हैं। आमतौर पर महिलाएं यह लुक रात के फंक्शन या पार्टी में बनाती हैं, लेकिन आप चाहें तो इसे हल्के तरीके से डेली लुक में भी ट्राई कर सकती हैं। इससे आपके चेहरे पर आँखें अलग ही तरह से हाइलाइट होती हैं और छोटी आँखों की टेंशन भी खत्म हो जाती है। बस एक बात का खास ध्यान रखें स्मोकी आई मेकअप करते समय बहुत ज्यादा डार्क न जाएं। ऊपर और नीचे दोनों तरफ पतली लाइन का ही इस्तेमाल करें। अगर लाइन बहुत मोटी बना ली गई, तो आँखें और छोटी लग सकती हैं। वहीं, पतली और सॉफ्ट लाइन से आपकी आँखें ज्यादा खुली, ब्राइट और बड़ी नज़र आएंगी। बेस्ट क्वॉलिटी काजल कई बार महिलाएँ इस बात से परेशान हो जाती हैं कि काजल लगाने के कुछ समय बाद ही वह फैलने लगता है या उतर जाता है। इससे पूरा आई मेकअप खराब हो जाता है और चेहरे का लुक भी बिगड़ा-सा लगने लगता है। इसी परेशानी से बचने के लिए हमेशा अच्छी क्वालिटी का काजल चुनना बहुत ज़रूरी होता है। कोशिश करें कि आप वॉटरप्रूफ काजल ही इस्तेमाल करें, ताकि आप स्मोकी आई लुक बनाएं या किसी और तरह से काजल लगाएं, वह लंबे समय तक टिका रहे और फैले नहीं। खराब क्वालिटी का काजल पसीने या नमी के कारण जल्दी फैल जाता है, जिससे आंखों के नीचे काले दाग पड़ जाते हैं। इसलिए ध्यान रखें कि काजल ऐसा हो जो गर्मी, पसीना या सर्दी हर मौसम में आराम से टिक सके। अच्छी क्वालिटी का काजल न सिर्फ आपके आई मेकअप को लंबे समय तक बनाए रखता है, बल्कि आपकी आंखों को साफ, शार्प और खूबसूरत भी दिखाता है। काजल लगाने का सही तरीका काजल लगाने का सबसे सही तरीका यह होता है कि आप हमेशा इसकी शुरुआत आँखों के इनर कॉर्नर से करें। खासतौर पर छोटी आँखों में पतली और साफ लाइन सबसे अच्छा लुक देती है। इसके लिए निचली लैश लाइन से लेकर बाहर की तरफ कॉर्नर तक हल्के हाथ से काजल लगाएँ। ध्यान रखें कि लाइन बहुत मोटी न हो, क्योंकि मोटी लाइन आँखों को और छोटी दिखा सकती है। इसलिए जब भी काजल लगाना शुरू करें, तो मोटी लाइन बनाने से बचें। छोटी-छोटी और पतली लाइन बनाएं, जिससे आपकी आँखें ज्यादा खुली, साफ और बड़ी नज़र आएँगी। कॉर्नर्स को हाइलाइट करना बिल्कुल न भूलें अपनी आँखों को और ज़्यादा खुला, फ्रेश और ब्राइट दिखाने के लिए इनर कॉर्नर को हाइलाइट करना बिल्कुल न भूलें। इसके लिए आप हल्का सा शिमरी आईशैडो, जैसे व्हाइट या गोल्डन शेड, इनर कॉर्नर पर लगा सकती हैं। यह आँखों को तुरंत बड़ा और फ्रेश दिखाने का एक आसान तरीका है। अगर आप चाहें, तो वॉटरलाइन में न्यूड काजल का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। आजकल व्हाइट कलर का काजल भी आसानी से मिल जाता है। ऊपर ब्लैक काजल और नीचे व्हाइट या न्यूड काजल लगाने से आँखों को एक अलग ही शानदार लुक मिलता है। इससे आपकी पूरी लुक में चार चाँद लग जाते हैं।