Best Hindi Travel Blog -Five Colors of Travel

Tiger Camp Ramnagar - नेचर लवर्स के लिए उम्दा रिजोर्ट

ठहरने के लिए आपको रामनगर में बहुत-सी जगह मिल जाएँगी। कॉर्बेट पार्क के आसपास बहुत सारे होटल और रिज़ॉर्ट बजट के अनुसार पर्यटकों के लिए उपलब्ध हैं। लेकिन मैं राय दूंगा अगर आप प्रकृति प्रेमी हैं और दो-तीन दिन दुनिया के शोर शराबे से दूर बेहद इत्मीनान से बिताना चाहते हैं तो आप अच्छा-सा रिवर व्यू रिज़ॉर्ट पहले से बुक कर लें। जहाँ आप बहुत सारे एडवेंचर्स के बाद भी कम्फर्ट महसूस करेंगे। और इसके लिए आपके पास एक बेहतरीन ऑप्शन है -टाइगर कैंप रिज़ॉर्ट जो कि रामनगर और गर्जिया टेम्पल के बीचो बीच स्थित है।

पहली नजर में, मैं रिसॉर्ट के ट्रेडिशनल स्टाइल, सुन्दर कॉटेज, बांस के पेड़ों से डेकोरेटेड हरे-भरे, आकर्षक रूप से मंत्रमुग्ध हो गया। टाइगर कैंप रिज़ॉर्ट की जो तस्वीरें मैंने ऑनलाइन देखी थी उसकी तुलना में यह कई गुना सुन्दर लग रहा था। रिज़ॉर्ट के अंदर कदम रखते, मैंने खुद को अब तक के सबसे भव्य नेचुरल इनडोर स्थान में पाया। फर्श और कालीनों से लेकर दीवार पर बेहद आकर्षक ढंग से लगी सुन्दर पेंटिंग्स तक सब कुछ सलीके से डेकोरेट किया गया था। (Tiger Camp Resort Ramnagar)

मेरे लिए रिसेप्शन डेस्क पर चेक इन करना एक सुखद अनुभव था। रिसेप्शनिस्ट ने बड़ी संजीदगी और गर्मजोशी से सभी चेक इन से संबंधित औपचारिकतायें पूरी की। पूरी तरह प्रोफेशनल होने के बावजूद बेहद को-ऑपरेटिव।

इस रिज़ॉर्ट की सबसे बड़ी खासियत जो यहाँ एक बार आ चुके गेस्ट को बार-बार आने को मजबूर कर देती है वो है यहाँ का लाज़वाब और स्वादिष्ट खाना। रिज़ॉर्ट के बीचों बीच स्थित यहाँ के रेस्तरां में इतनी विविधता है, कि इसे संभालना किसी के लिए लगभग कठिन-सा है। लेकिन यहाँ बड़ी शिद्द्त से सभी तरह की वैरिएशंस का ख्याल रखा जाता है।  यहाँ के व्यंजनों में शामिल हैं: चीनी, भारतीय, इतालवी, आयरिश और पश्चिमी। इतने तरह के व्यंजन होने के बावजूद हर व्यंजन में अद्भुत स्वाद। सच में यहाँ के लाजवाब शेफ को सलाम !

अगर रेस्तरां के स्टाफ की बात करें तो सभी के सभी अपने मृदु व्यवहार से आपका दिल जीत लेते हैं। सीरियसली स्वादिष्ट खाने के अलावा यहाँ के स्टाफ का गेस्ट के प्रति सम्मानजनक रवैया आकर्षित करता है। यहाँ रेस्तरां में हर रोज अलग-अलग व्यंजन बनाये जाते हैं। बुफे बेहद करीने से सजाये जाते हैं। लंच और डिनर में वेज के अलावा नॉन वेज का भी ऑप्शन है।

वेटर जो सबको मुस्कुराते हुए खाना परोसते हैं तथा आप चाहे तो वातानुकूलित कमरों/ कॉटेज में भी भोजन कर सकते हैं। इसके लिए आपको उन्हें पहले से सूचित करना पड़ेगा।

रिज़ॉर्ट में कैफ़े के साथ में एक छोटा-सा लॉन है जहां रोजाना शाम को सात बजे यहाँ आने वाले गेस्ट के लिए प्रोजेक्टर पर जिम कॉर्बेट की डाक्यूमेंट्री दिखाई जाती है। चारों तरफ सलीके से लगाई गयी कुर्सियों पर बैठ कर आप डॉक्यूमेंट्री का आनंद ले सकते हैं। उसके बाद एक प्रोफेशनल गिटारिस्ट आपकी फरमाइश पर बॉलीवुड के सुन्दर नग्में सुनाता है। ढलती शाम के साथ रोमांटिक गाने आपको यकीनन थिरकने पर मजबूर कर देंगे। म्यूजिक का यह सिलसिला डिनर के साथ रात दस बजे तक चलता है।

Tiger Camp Resort Ramnagar

रिज़ॉर्ट में स्पोर्ट्स क्लब, हॉस्पिटैलिटी लाउंज और स्विमिंग पूल जैसी अन्य मज़ेदार सुविधाएं और गतिविधियाँ हैं। यहाँ आने वाले हर ऐज ग्रुप के लिए और उन्हें व्यस्त रखने के लिए यहां टेबल टेनिस, बैडमिंटन और कैरम जैसी बेहतरीन सुविधायें है। ख़ूबसूरती से डिज़ाइन किये गए स्विमिंग पूल में छोटे बच्चों से लेकर वयस्क तक नहाने के अलावा वाटर स्पोर्ट्स का भी खूब आनंद ले सकते हैं।

Tiger Camp Resort Ramnagar

Tiger Camp Resort Ramnagar

Tiger Camp Resort Ramnagar

बाकी यहाँ के हाउस कीपिंग स्टाफ का काम भी काबिलेतारीफ है। आपको सभी कॉटेज बिल्कुल नीट और क्लीन मिलेंगे। वाशरूम  से लेकर रूम तक सब कुछ हाईजेनिक। हर कॉटेज के बाहर बरामदा है जिसमें सोफे, चेयर और टेबल लगाए गए हैं।  एक तरह से आपके क्वालिटी टाइम के हिसाब से यहाँ सब तरह के कम्फर्ट का ध्यान रखा गया है। साथ में आप सुबह की सैर यहाँ के बड़े-बड़े घास के लॉन में कर सकते हैं। इस रिज़ॉर्ट में पेड़ों की विभिन्न प्रजातियां देखने को मिलेंगी जिसके बीच में से आप पगडंडी के रास्ते होते हुए नदी तक पहुँचते हैं।

Tiger Camp Resort Ramnagar

Tiger Camp Resort Ramnagar

Tiger Camp Resort Ramnagar

Tiger Camp Resort Ramnagar

इस रिज़ॉर्ट की सबसे बड़ी खासियत जो रामनगर में कुछ ही रिज़ॉर्ट के पास है वो है रिवर व्यू। रिज़ॉर्ट में आप सनराइज के समय कल-कल बहती नदी की धाराओं का इत्मीनान से आनंद ले सकते हैं। नदी के किनारे पानी में अपने पैर डालकर आप यहाँ घंटों गुजार सकते हैं। साथ में सुबह की चाय का मजा इससे बेहतर तो कहीं मिल नहीं सकता। नेचर लवर्स के लिए ये यहाँ का सबसे खूबसूरत पॉइंट है। यह रिज़ॉर्ट इतना सुन्दर और बड़ा है कि आप एक दिन तो आराम से सिर्फ यहीं गुजारना पसंद करेंगे।

Tiger Camp Resort Ramnagar

Tiger Camp Resort Ramnagar

टाइगर कैंप रिज़ॉर्ट के लिए आप ऑनलाइन बुकिंग करवा सकते हैं। वकेशंस और वीकेंड पर रिज़ॉर्ट लगभग फुल रहता है इसलिए कम से कम एक सप्ताह पहले आप अपनी कॉटेज अवश्य बुक कर लें। समय-समय पर रिज़ॉर्ट की तरफ से यहाँ स्टे के लिए आकर्षक ऑफर भी दिए जाते हैं।

 

Review by Five Colors of Travel