Best Hindi Travel Blog -Five Colors of Travel

Valentine’s Day Gift Idea: अब बोरिंग गिफ्ट्स से हटकर कुछ नया खरीदें!

आजकल Valentine’s Day पर गिफ्टिंग का चलन तेज़ी से बढ़ रहा है और sपारंपरिक गुलाब व चॉकलेट की जगह अब लोग ‘कम लेकिन खास’ तोहफों को तरजीह दे रहे हैं। लोगों के अनुसार, आज के दौर में गिफ्ट का महंगा या ब्रांडेड होना ज़रूरी नहीं है, बल्कि वह दिल से चुना गया हो और उसमें व्यक्तिगत जुड़ाव हो, यही सबसे मूल्यवान माना जा रहा है।

Valentine's Day Gift Idea: अब बोरिंग गिफ्ट्स से हटकर कुछ नया खरीदें!

इसी सोच के तहत हैंड-इंक्रिप्टेड व्यक्तिगत संदेश या कार्ड, मेमोरी जार जिसमें खुशियों भरी यादें और छोटे-छोटे नोट्स रखे जाते हैं, टाइम कूपन बुक जिसमें खास वादे और अनुभव लिखे होते हैं, और प्रिंटेड हूडी या ज्वैलरी जिस पर पार्टनर का नाम, पसंद या स्पेशल मैसेज उकेरा गया हो, जैसे गिफ्ट्स खास लोकप्रिय हो रहे हैं।

Valentine's Day Gift Idea: अब बोरिंग गिफ्ट्स से हटकर कुछ नया खरीदें!

इसके साथ ही युवाओं में ईको-फ्रेंडली गिफ्टिंग भी नया ट्रेंड बन चुकी है, जहां सिर्फ कटे हुए फूलों की बजाय फूलों के साथ पौधे देना पसंद किया जा रहा है। सदाबहार रोज़, रजनीगंधा और कुछ विदेशी फूलों के पौधे इस तरह की गिफ्टिंग में खास पसंद किए जा रहे हैं।

Personalised Gifts: जब हर तोहफा बने निजी कहानी

आधुनिक गिफ्टिंग ट्रेंड में पर्सनलाइज्ड गिफ्ट्स इसलिए खास हो गए हैं क्योंकि अब लोग कीमत या ब्रांड से ज़्यादा भावना, कहानी और व्यक्तिगत स्पर्श को महत्व देने लगे हैं। सीमित एडिशन, यूनिक डिज़ाइन और खास संदेशों के साथ बने ये तोहफे केवल उसी व्यक्ति के लिए होते हैं, जिससे हर गिफ्ट एक निजी और यादगार अनुभव बन जाता है। नाम या संदेश वाले फोटो फ्रेम और एलईडी लैंप, कैरिकेचर, तारीख वाली ज्वैलरी, स्पॉटिफ़ाई फोटो फ्रेम और मून लैम्प जैसे गिफ्ट्स इसलिए लोकप्रिय हैं क्योंकि ये रोज़मर्रा में भी भावनाओं की याद दिलाते रहते हैं। भारत में “मम्मी का ढाबा” या “डैडीज़ स्वैग” जैसे डिज़ाइन यह साबित करते हैं कि गिफ्ट के पीछे की कहानी ही उसका सबसे बड़ा आकर्षण होती है।

Valentine's Day Gift Idea: अब बोरिंग गिफ्ट्स से हटकर कुछ नया खरीदें!

Memory Based Gifts: बीते पलों को नया रूप

फोटो फ्रेम, कैनवास प्रिंट, स्क्रैपबुक और कीपसेक बॉक्स जैसे उपहार रिश्तों की कहानी को सहेजने का काम करते हैं। इनमें पहली मुलाकात, साथ बिताए सफर या किसी खास मौके की झलक को खूबसूरती से कैद किया जा सकता है। समय के साथ ये तोहफे और भी भावनात्मक हो जाते हैं, क्योंकि इनमें जुड़ी यादें कभी पुरानी नहीं पड़तीं।

Experience Based Gifts: चीज़ों से आगे बढ़कर एहसास

इस साल वेलेंटाइन डे पर एक्सपीरियंस बेस्ड गिफ्ट्स सबसे बड़ा ट्रेंड बनकर उभरे हैं। वीकेंड गेटअवे, छोटी ट्रिप, रोमांटिक डिनर या स्पा सेशन जैसे उपहार कपल्स को एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका देते हैं। इसके अलावा कुकिंग क्लास, डांस वर्कशॉप या आर्ट क्लास के वाउचर भी रिश्ते में नई ताजगी और साथ सीखने का अनुभव जोड़ते हैं।

Creative Gift Ideas: अलग अंदाज़ में प्यार का इज़हार

जो लोग कुछ हटकर करना चाहते हैं, उनके लिए क्रिएटिव गिफ्ट्स बेहतरीन विकल्प हैं। ब्लॉक-बेस्ड बॉटैनिकल किट, पज़ल गिफ्ट बॉक्स और इंडोर प्लांट्स जैसे तोहफे न सिर्फ देखने में अच्छे लगते हैं, बल्कि लंबे समय तक घर या ऑफिस की शोभा भी बढ़ाते हैं। फोटोग्राफी या पोर्ट्रेट सेशन जैसे गिफ्ट रिश्ते की यादों को खास अंदाज़ में संजोने का जरिया बनते हैं।

Feel Good & Personal Care Gifts: खुद को समय देने का संदेश

आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में खुद का ख्याल रखना भी प्यार का एक रूप माना जा रहा है। इसी वजह से स्किनकेयर किट, बाथ और बॉडी केयर सेट, सुगंधित कैंडल और रिलैक्सेशन से जुड़े प्रोडक्ट्स वेलेंटाइन डे पर खूब पसंद किए जा रहे हैं। इसके साथ ही स्टाइलिश एक्सेसरीज़, घड़ियां और फैशन से जुड़े आइटम भी उपयोगी और आकर्षक उपहार माने जाते हैं।

Books & Journals: शांति और आत्मिक जुड़ाव का तोहफा

किताबें और जर्नल उन लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प हैं, जो सादगी और गहराई को महत्व देते हैं। पसंदीदा लेखक की किताब या एक खूबसूरत जर्नल न सिर्फ सोचने का मौका देता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि आप सामने वाले की रुचियों को समझते हैं।

Valentine's Day Gift Idea: अब बोरिंग गिफ्ट्स से हटकर कुछ नया खरीदें!

Digital & Subscription Gifts: एक दिन नहीं, हर महीने खुशी

डिजिटल दौर में ऑनलाइन कोर्स, लर्निंग प्लेटफॉर्म की मेंबरशिप और मंथली सब्सक्रिप्शन बॉक्स तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। ये ऐसे उपहार हैं जो वेलेंटाइन डे के बाद भी लंबे समय तक खुशी का एहसास कराते रहते हैं और हर महीने एक नई मुस्कान लेकर आते हैं

By Five Colors Of Travel

Five Colors of Travel भारत का एक भरोसेमंद Hindi Travel Blog है जहां आप ऑफबीट डेस्टिनेशन, culture, food, lifestyle और travel tips की authentic जानकारी पढ़ते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *