Best Hindi Travel Blog -Five Colors of Travel

1 फरवरी से शुरू हो रहा है दिल्ली एनसीआर का सबसे बड़ा क्राफ्ट मेला – सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय क्राफ्ट मेला

जानिए क्या है खास इस मेले में – थीम स्टेट से लेकर टिकट्स और टाइमिंग के बारे में तमाम जानकारी

Ankita Dimri – Five Colors of Travel

हर साल फरवरी महीने में देश की राजधानी दिल्ली के पास फरीदाबाद में सूरजकुंड शिल्प मेले का आयोजन किया जाता है। यह एक ऐसा अनोखा अंतराष्ट्रीय शिल्प उत्सव है, जहां दुनियाभर के कलाकार अपनी संस्कृति और प्रतिभा की बेहतरीन प्रस्तुति देते हैं। सूरजकुंड मेले में हर साल दक्षिण एशिया, अफ्रीका और यूरोप जैसे 20 से अधिक देश इस मेले को एक बड़ी सफलता बनाने में सक्रीय रूप से भाग लेते हैं। सूरजकुंड, जिसका अर्थ है “सूर्य की झील” एक प्राचीन सरोवर है जिसे तोमर वंश के राजा सूरज पाल ने 10वी शताब्दी में बनवाया था। (Surajkund international craft mela 2023)


उत्तर पूर्वी राज्य – थीम राज्य
हर साल आयोजन समिति एक थीम स्टेट चुनती है। इस कदम के पीछे का मकसद भारत के विविध सांस्कृतिक इतिहास पर जोर देना और इसे अन्य देशों के बीच अधिक प्रमुख बनाना है। इस बार उत्तर पूर्वी क्षेत्र 36वें सूरजकुंड अंतराष्ट्रीय शिल्प मेला 2023 का थीम स्टेट है, जो राज्य के विभिन्न कला रूपों और हस्तशिल्प के माध्यम से अपनी अनोखी संस्कृति और विरासत को प्रदर्शित कर रहा है। इस बार पूर्वोत्तर क्षेत्र के सैकड़ों कलाकार विभिन्न लोक कलाओं और नृत्यों का प्रदर्शन करेंगे।


सूरजकुंड मेला 2023 की तारीखें
36वां सूरजकुंड अंतराष्ट्रीय क्राफ्ट मेला इस साल 1 फरवरी से शुरू होकर 16 फरवरी तक चलेगा। तो तैयार हो जाइये एक जगह देश के रंग का लुत्फ़ उठाने के लिए। क्योकि कोवीड महामारी के बाद ये मेला फिर से लगने जा रहा है , उसी धमाकेदार उत्साह के साथ तैयारियां शुरू हो चुकी है।

सूरजकुंड मेला 2023 में भागीदार राष्ट्र
यह मेला अंतरास्ट्रीय देशों के लिए अपनी स्वदेशी कलाकृति और प्रतिभा दिखाने के लिए एक मंच के रूप में भी कार्य करता है। सूरजकुंड मेला फरीदाबाद में इस वर्ष का भागीदार देश संघाई सहयोग संगठन होगा।

यह मेला देश भर के फ़ूड बूथों से जगमगाएगा। इस मेले में आप अलग अलग राज्यों के उत्तम व्यंजनों का लुत्फ़ उठा सकते हैं। मेले में भाग लेने के लिए यह साल का सबसे उचित समय होता है क्योंकि सर्दियां इस समय अंतिम चरण पर होती हैं। और मेले के मैदान में घूमने के लिए मौसम काफी अच्छा हो जाता है।


मेले तक कैसे पहुंचे ?
हवाईजहाज़ से – इंदिरा गाँधी अंतरास्ट्रीय हवाई अड्डा, दिल्ली, सूरजकुंड, फरीदाबाद से 24 किमी दूर है। वहां से मेले तक टैक्सी ली जा सकती है।

सड़क द्वारा – सूरजकुंड तक सड़क मार्ग से पहुंचा जा सकता है। कोई अपनी निजी कार से ड्राइव कर सकता है या टैक्सी द्वारा भी जा सकता है। देखा जाए तो मेले तक पहुंचने के लिए रोड ट्रिप का लुत्फ़ उठाना काफी मज़ेदार होगा

मेट्रो द्वारा – सूरजकुंड मेला आप मेट्रो से भी जा सकते है। वायलेट लाइन मेट्रो ट्रैन ले और बदरपुर बॉर्डर या तुगलकाबाद मेट्रो स्टेशन पर उतरें। मेला मेट्रो स्टेशन से थोड़ी ही दूर है

टिकट प्राइस :
सूरजकुंड मेले में टिकट की कीमत सप्ताह के दिनों और वीकेंड में बदलती रहती है।
वीक डेज में – INR 120
वीकेंड में -INR 180

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!