IRCTC: के इस पैकेज में बस इतने में कर पाएंगे, देश के सभी बड़े आध्यात्मिक स्थलों के दर्शन।अगर आप आध्यात्म, भक्ति और भारतीय संस्कृति की जड़ों को करीब से अनुभव करना चाहते हैं, तो IRCTC की Bharat Gaurav Tourist Train द्वारा यह यात्रा Puri–Kolkata–Gangasagar Yatra एक शानदार अवसर है। यह 9 रात 10 दिनों की दिव्य और रोमांचक यात्रा 05 फरवरी 2026 को Agra Cantt से शुरू होती है, जिसमें यात्रियों को भारत के सबसे पवित्र और ऐतिहासिक धार्मिक स्थलों का दर्शन कराने का अनूठा अवसर मिलता है। यह यात्रा न सिर्फ आध्यात्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है बल्कि भारतीय इतिहास, पर्यटन और सांस्कृतिक सीख का भी जीता-जागता उदाहरण है।

क्या है पैकेज में शामिल?
इस पैकेज में यात्रियों के रहने, खाने और यात्रा से लेकर हर छोटी-बड़ी सुविधा का ध्यान रखा गया है। इसमें Confirm Train Ticket यात्रा बीमा, शाकाहारी भोजन, एसी या नॉन-एसी बसों द्वारा स्थानीय दर्शन, टूर मैनेजर और एस्कॉर्ट की सुविधा, मेडिकल और सुरक्षा सहायता सब शामिल है। यह पूरा पैकेज Leave Travel Concession Approved है इसलिए सरकारी कर्मचारियों के लिए यह एक बेहतरीन विकल्प है। दर्शनीय स्थलों पर विशेषज्ञों द्वारा गाइडेड दर्शन कराया जाता है, ताकि यात्रियों को हर स्थान का धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व समझाया जा सके।

कितना खर्च आएगा और कहाँ से शुरू होती है यात्रा?
यह पूरी यात्रा Agra Cantt रेलवे स्टेशन से शुरू होती है और कुल नौ रात और दस दिनों की है। यात्रा की कुल कीमत 19,110 रुपये प्रति व्यक्ति से शुरू होती है। यात्री अपनी सुविधा के अनुसार ऐसी या स्लीपर क्लास विकल्प चुन सकते हैं। बजट आसान करने के लिए ईएमआई विकल्प भी उपलब्ध है, जिसकी शुरुआत 672 रुपये प्रति माह से की जा सकती है। इसके अलावा यात्रा के बोर्डिंग और डिबोर्डिंग स्टेशन भी कई हैं जिनमें Gwalior, Virangana Laxmibai Jhansi, Orai, Kanpur, Lucknow, Ayodhya Cantt और Kashi/Banaras, जिससे उत्तर भारत के कई राज्यों और शहरों के यात्रियों के लिए यह यात्रा बेहद सुविधाजनक हो जाती है।
कौन-कौन से पवित्र स्थल शामिल हैं?

इस यात्रा में भारत के प्रसिद्ध, प्राचीन और धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थलों का दर्शन शामिल है। इसमें शामिल हैं Gaya जहां पिंडदान और मोक्ष की परंपरा प्रसिद्ध है, Gangasagar जहां गंगा सागर में मिलती है और कपिल मुनि आश्रम स्थित है। Kolkata का कालीघाट मंदिर, Puri का श्रीजगन्नाथ मंदिर जो चार धामों में से एक है, Konark का सूर्य मंदिर जो यूनेस्को विश्व धरोहर है। इसके अलावा Baidyanath Dham जो 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। Varanasi का काशी विश्वनाथ मंदिर और गंगा आरती तथा Ayodhya का श्रीराम जन्मभूमि दर्शन और भव्य राम मंदिर। इन सभी स्थलों का एक ही तीर्थयात्रा में दर्शन होना किसी सौभाग्य से कम नहीं है।

क्यों करें यह यात्रा?
Bharat Gaurav Tourist Train के जरिए तीर्थयात्रियों को सुरक्षित, आरामदायक और व्यवस्थित यात्रा का अनुभव मिलता है। बुजुर्गों से लेकर युवाओं तक, परिवारों से लेकर अकेले यात्रियों तक, सभी के लिए यह यात्रा उपयुक्त है। एक ही सफर में धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक धरोहर, ऐतिहासिक स्थान और प्राकृतिक सुंदरता को महसूस करने का यह असाधारण मौका है। जीवन में अगर आध्यात्मिक शांति, भक्तिमय अनुभव और अपनी संस्कृति को नजदीक से समझने की इच्छा है, तो यह यात्रा आपके जीवन की यादगार यात्राओं में शामिल हो जाएगी।(यह यात्रा न सिर्फ आध्यात्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है बल्कि भारतीय इतिहास, पर्यटन और सांस्कृतिक सीख का भी जीता-जागता उदाहरण है।)

कैसे बुक करें?
इस यात्रा की बुकिंग IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट irctctourism.com पर ऑनलाइन की जा सकती है। यात्री अपनी पसंद की श्रेणी चुनकर भुगतान कर सकते हैं। EMI विकल्प भी उपलब्ध है। इसके अलावा irctc की वेबसाइट पर दिए गए हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल, मैसेज या व्हाट्सऐप के माध्यम से भी सहायता प्राप्त की जा सकती है।
