Best Hindi Travel Blog -Five Colors of Travel

Plus Size Men Fashion- मोटापा नहीं बनेगा स्टाइल में रुकावट, हैंडसम दिखने के लिए अपनाएं ये 5 Tips

कुछ साल पहले तक फैशन इंडस्ट्री में “परफेक्ट बॉडी” का मतलब सिर्फ स्लिम या एथलेटिक फिगर माना जाता था, लेकिन अब यह सोच तेजी से बदल रही है। आज Plus Size Men Fashion भी फैशन का अहम हिस्सा हैं और बड़े ब्रांड्स तक उनके लिए खास कलेक्शन लॉन्च कर रहे हैं। फैशन एक्सपर्ट्स का कहना है कि स्टाइल का रिश्ता शरीर के साइज से नहीं, बल्कि कपड़ों की समझ और आत्मविश्वास से होता है। सही ड्रेसिंग सेंस अपनाकर मोटापे को स्टाइल की कमजोरी नहीं, बल्कि अपनी पहचान बनाया जा सकता है। तो आइए जानते है ऐसी ही कुछ टिप्स जिनसे आप बिना वेट लूज़ किए भी एक दम स्लिम दिखेंगे।

Plus size men अक्सर दो गलतियां करते हैं या तो बहुत टाइट कपड़े पहन लेते हैं, या फिर जरूरत से ज्यादा ढीले। लेकिन दोनों ही स्थितियों में लुक खराब हो जाता है। बहुत टाइट कपड़े पेट और छाती के उभार को ज्यादा उभारते हैं, जबकि ओवरसाइज़ कपड़े शरीर को और भारी दिखाते हैं।
स्टाइलिस्ट्स सलाह देते हैं कि रेगुलर फिट या कस्टम तैलोरेड कपड़े सबसे बेहतर विकल्प होते हैं। कंधों पर सही फिट और कमर के आसपास हल्की स्ट्रक्चरिंग पूरे लुक को संतुलित बना देती है।

Plus Size Men Fashion- मोटापा नहीं बनेगा स्टाइल में रुकावट, हैंडसम दिखने के लिए अपनाएं ये 5 Tips

कपड़े का फैब्रिक Plus size fashion में बड़ी भूमिका निभाता है। मोटे और सख्त फैब्रिक शरीर को चौड़ा दिखा सकते हैं, जबकि हल्के और सांस लेने वाले फैब्रिक बेहतर फॉल देते हैं। कॉटन, लिनन ब्लेंड और सॉफ्ट डेनिम जैसे फैब्रिक प्लस साइज पुरुषों के लिए ज्यादा उपयुक्त माने जाते हैं। फैशन एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ऐसे फैब्रिक शरीर के साथ चिपकते नहीं हैं और मूवमेंट के दौरान नैचुरल शेप बनाए रखते हैं।

Plus Size Men Fashion- मोटापा नहीं बनेगा स्टाइल में रुकावट, हैंडसम दिखने के लिए अपनाएं ये 5 Tips

डार्क और न्यूट्रल शेड्स आंखों को स्लिमिंग इफेक्ट देते हैं। नेवी ब्लू, चारकोल ग्रे, ब्लैक, मैरून और डीप ऑलिव जैसे रंग प्लस साइज बॉडी को ज्यादा बैलेंस्ड दिखाते हैं। बहुत ज्यादा ब्राइट रंग या चमकीले प्रिंट्स शरीर के चौड़े हिस्सों पर फोकस ले आते हैं, इसलिए इन्हें सीमित मात्रा में ही पहनना बेहतर होता है। अगर हल्के रंग पहनने हों, तो उन्हें जैकेट या डार्क लेयर के साथ बैलेंस किया जा सकता है।

फैशन स्टडीज़ में यह साफ तौर पर सामने आया है कि Vertical lines और पैटर्न शरीर को लंबा और पतला दिखाते हैं। Vertical stripes वाली शर्ट, कुर्ता या हल्का टेक्सचर्ड फैब्रिक आंखों को ऊपर-नीचे की दिशा में ले जाता है, जिससे चौड़ाई कम महसूस होती है। इसके उलट Horizontal stripes या बहुत बड़े चेक्स प्लस साइज पुरुषों के लिए कम फायदेमंद माने जाते हैं, क्योंकि ये शरीर की चौड़ाई को और बढ़ा कर दिखाते हैं। तो हमेशा कोशिश करनी चाहिए की आप Vertical stripes वाली शर्ट, कुर्ता या हल्का टेक्सचर्ड फैब्रिक पहने।

Plus Size Men Fashion- मोटापा नहीं बनेगा स्टाइल में रुकावट, हैंडसम दिखने के लिए अपनाएं ये 5 Tips

सही लेयरिंग Plus size men के लिए एक बड़ा स्टाइल टूल है। हल्की जैकेट, स्ट्रक्चर्ड ब्लेज़र या वेस्टकोट शरीर को बेहतर शेप देते हैं और पेट के हिस्से को नेचुरली कवर करते हैं। और इसकी खास बात यह है कि लेयरिंग बहुत भारी नहीं होनी चाहिए। नहीं तो आपका लुक बिगड़ सकता है, इसके साथ ही, एक्सेसरीज़ जैसे क्लासिक वॉच, स्लीक बेल्ट और मिनिमल शूज़ पूरे लुक को पॉलिश करते हैं। सही एक्सेसरीज़ ध्यान को चेहरे और पर्सनैलिटी की ओर खींचती हैं, जिससे बॉडी साइज बैकग्राउंड में चला जाता है।

साइज की बपौती नहीं है। Plus Size Men अगर सही फिट, सही रंग और सही स्टाइलिंग को समझ लें, तो वे भी उतने ही हैंडसम और ट्रेंडी दिख सकते हैं। आखिरकार, कपड़े सिर्फ शरीर नहीं ढकते, बल्कि आपकी सोच, आत्मविश्वास और पर्सनैलिटी को भी दर्शाते हैं। जब आप खुद को स्वीकार करते हैं, तभी आपकी स्टाइल लोगों को नजर आने लगती है

    By Five Colors Of Travel

    Five Colors of Travel भारत का एक भरोसेमंद Hindi Travel Blog है जहां आप ऑफबीट डेस्टिनेशन, culture, food, lifestyle और travel tips की authentic जानकारी पढ़ते हैं

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *