भारत में मंदिर केवल पूजा-अर्चना के स्थल नहीं हैं, बल्कि ये history, faith और mystery का अनोखा संगम भी माने जाते हैं। आमतौर पर मंदिर सुबह सूर्योदय के साथ खुलते हैं और शाम होते ही बंद हो जाते हैं, लेकिन देश में कुछ ऐसे mysterious temples in India भी हैं जहां पूजा दिन में नहीं, बल्कि night time worship के दौरान होती है। रात के सन्नाटे में जलते दीपक, मंत्रों की गूंज और रहस्यमयी वातावरण इन मंदिरों को बेहद खास बना देता है। मान्यताओं के अनुसार, रात के समय divine energy अधिक सक्रिय होती है। शैव और तांत्रिक परंपराओं में night rituals को विशेष महत्व दिया गया है। कई मंदिरों में यह भी माना जाता है कि इसी समय देवताओं का भ्रमण होता है, जिससे रात के दर्शन को अत्यंत फलदायी माना जाता है।आइए जानते हैं भारत के उन प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में, जहां night darshan का अनुभव श्रद्धा के साथ-साथ रोमांच से भी भर देता है। night-darshan-mysterious-temples-in-india-
Mahakaleshwar Temple, Ujjain – रात 3 बजे होती है भस्म आरती
Mahakaleshwar Temple Ujjain भारत का एकमात्र Jyotirlinga है जहां प्रसिद्ध Bhasma Aarti रात 3 से 5 बजे के बीच होती है। इस आरती में भगवान शिव को श्मशान की भस्म अर्पित की जाती है, जो life and death reality का प्रतीक मानी जाती है।रात के समय होने वाली यह आरती देश-विदेश के श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित करती है और इसे unique spiritual experience माना जाता है।

Mehandipur Balaji Temple – रात में होती है तांत्रिक बाधाओं से मुक्ति की पूजा
Mehandipur Balaji Temple Rajasthan विशेष रूप से negative energy removal और tantric rituals के लिए प्रसिद्ध है। यहां रात के समय होने वाली पूजा अन्य मंदिरों से बिल्कुल अलग होती है।मान्यता है कि अंधकार के समय यहां divine powers अधिक प्रभावी होती हैं और सच्ची श्रद्धा से की गई पूजा भय, बाधा और नकारात्मक शक्तियों से मुक्ति दिलाती है।

Karni Mata Temple, Deshnok – रात में बढ़ जाती है चूहों की गतिविधि
Karni Mata Temple Deshnok, जिसे Rat Temple of India भी कहा जाता है, अपने पवित्र चूहों यानी Kabas के लिए दुनिया भर में मशहूर है। रात के समय मंदिर में इन चूहों की गतिविधियां और भी अधिक देखी जाती हैं। मान्यता है कि ये काबा देवी करणी माता के परिवार के सदस्यों के rebirth हैं। इनके दर्शन को good luck का प्रतीक माना जाता है।

Kal Bhairav Temple, Ujjain – रात में चढ़ाई जाती है मदिरा
Kal Bhairav Temple Ujjain में भगवान काल भैरव को रात के समय liquor offering देने की परंपरा है। मान्यता है कि वे उज्जैन के guardian deity हैं। भक्तों का विश्वास है कि रात में की गई पूजा जल्दी फल देती है। मदिरा अर्पण के दौरान मंदिर में एक अलग ही spiritual vibration महसूस होती है, जिस कारण रात में यहां विशेष भीड़ देखने को मिलती है।
Five Colors of Travel Tips
अगर आप spiritual travel, mystery tourism या offbeat religious destinations in India की तलाश में हैं, तो ये मंदिर आपकी ट्रैवल लिस्ट में जरूर होने चाहिए। रात में दर्शन न सिर्फ आस्था को मजबूत करते हैं, बल्कि एक अविस्मरणीय अनुभव भी देते हैं।