शादी का सीजन आते ही सबसे बड़ा कन्फ्यूजन यही होता है कि आखिर पहना क्या जाए- लहंगा या गाउन? क्योंकि दोनों ही अपने-अपने तरीके से कमाल लगते हैं। लहंगा पहनते ही एकदम देसी-रॉयल वाला फील आता है, वहीं गाउन आपको देता है क्लासी और मॉडर्न प्रिंसेस वाला लुक। लेकिन असली बात ये है कि हर लड़की के लिए “बेस्ट आउटफिट” अलग होता है- किसी पर लहंगा ज्यादा जचता है तो किसी पर गाउन।
इस ब्लॉग में आप जानेंगे कि शादी, रिसेप्शन, सगाई, मेहंदी और संगीत जैसे फंक्शन्स में आपके लिए कौन सा आउटफिट ज्यादा सही रहेगा, साथ ही 2026 के ट्रेंडिंग कलर्स और स्टाइलिंग टिप्स भी।
शादी में कौन सा ज़्यादा सही लगता है?
अगर आपकी शादी का माहौल पूरी तरह ट्रेडिशनल है, तो लहंगा एकदम परफेक्ट ऑप्शन बन जाता है। लहंगे में वो देसी-रॉयल वाला लुक आता है जो दुल्हन को सबसे अलग दिखाता है। खासकर लाल, मैरून, वाइन जैसे शेड्स में लहंगा पहनकर ब्राइड का पूरा वाइब “रानी” वाला हो जाता है। वहीं अगर आपकी शादी डेस्टिनेशन वेडिंग है या आप कुछ अलग और मॉडर्न ट्राई करना चाहती हैं, तो ब्राइडल गाउन भी आजकल काफी ट्रेंड में है और आपको बहुत एलिगेंट लुक देता है।
रिसेप्शन में लहंगा बेहतर या गाउन?

रिसेप्शन में अक्सर लोग चाहते हैं कि लुक थोड़ा क्लासी और ग्लैमरस लगे, इसलिए गाउन यहां बहुत ज़्यादा पॉपुलर हो गया है। गाउन में सबसे अच्छी बात ये है कि वो दिखने में रिच लगता है और साथ ही पहनने में भी आसान रहता है, क्योंकि दुपट्टा संभालने का झंझट नहीं होता। लेकिन अगर आप रिसेप्शन में भी रॉयल और ग्रैंड दिखना चाहती हैं, तो हैवी एम्ब्रॉयडरी वाला लहंगा भी कमाल का लगेगा। बस ध्यान यही रखना चाहिए कि लुक ओवरलोड न लगे, इसलिए ज्वेलरी और मेकअप को बैलेंस में रखें।
मेहंदी में कौन सा आउटफिट ज़्यादा सूट करता है?
मेहंदी फंक्शन का मतलब होता है डांस, मस्ती, हंसी-ठिठोली और ढेर सारी फोटोज! इसलिए यहां ऐसा आउटफिट पहनना चाहिए जो दिखे भी अच्छा और आरामदायक भी हो। लाइटवेट लहंगा मेहंदी के लिए सबसे बढ़िया माना जाता है, खासकर जब उसमें ब्राइट कलर्स या मिरर वर्क हो। गाउन भी मेहंदी में अच्छा लग सकता है, लेकिन वो बहुत भारी नहीं होना चाहिए, वरना चलने और बैठने में दिक्कत होने लगती है। मेहंदी के लिए आपका लुक जितना फ्रेश और लाइट रहेगा, उतना ही सुंदर लगेगा।
बॉडी टाइप के हिसाब से शादी में क्या चुनें?

सच बोलूं तो आउटफिट कौन सा है, उससे ज्यादा फर्क इस बात से पड़ता है कि वो आपकी बॉडी पर कैसे बैठ रहा है। अगर आप पेटाइट हैं, तो हाई-वेस्ट लहंगा या ए-लाइन गाउन आपकी हाइट को लंबा दिखा सकता है। अगर आप कर्वी हैं, तो सही फिट वाला लहंगा बहुत ग्रेसफुल लगता है और एंपायर वेस्ट गाउन भी शानदार ऑप्शन होता है। टॉल गर्ल्स पर गाउन एकदम रनवे लुक देता है, जबकि लहंगा भी उन पर बहुत रॉयल लगता है। मतलब साफ है—जो आपकी बॉडी को कॉन्फिडेंस के साथ हाईलाइट करे, वही बेस्ट है।
2026 के ट्रेंडिंग कलर्स जो हर जगह छाए हुए हैं..
आजकल फैशन में कलर्स का गेम सबसे ऊपर चल रहा है। 2026 में पेस्टल पिंक, लैवेंडर, मिंट ग्रीन, शैम्पेन गोल्ड और वाइन जैसे शेड्स गूगल पर भी खूब ट्रेंड कर रहे हैं और शादियों में भी यही सबसे ज्यादा दिख रहे हैं। पेस्टल पिंक आपको सॉफ्ट और ड्रीमी लुक देता है, लैवेंडर बहुत क्लासी लगता है, मिंट ग्रीन फ्रेश और प्रीमियम फील देता है, शैम्पेन गोल्ड लग्जरी वाला टच देता है और वाइन कलर बोल्ड व पावरफुल लुक देता है। इन रंगों में चाहे आप लहंगा पहनें या गाउन—लुक अपने आप “ट्रेंडिंग” लगेगा।