IRCTC पैकेज क्या है और कहां से शुरू होती है यात्रा?
IRCTC का Shree Jagannatha Spiritual Yatra by Rail एक 6 रात 7 दिन का धार्मिक-पर्यटक पैकेज है, जिसमें यात्रियों को असम के कामाख्या (Kamakhya) से ट्रेन द्वारा पुरी, कोणार्क और भुवनेश्वर की आध्यात्मिक यात्रा पर ले जाया जाता है। यात्रा की शुरुआत कामाख्या रेलवे स्टेशन से रात में होती है और सातवें दिन यहीं पर वापस समाप्त होती है। यह टूर उन यात्रियों के लिए बना है जो आरामदायक रेल यात्रा, भक्ति भाव से भरे मंदिर-दर्शन और समुद्र-किनारे के शानदार नज़ारों का अनुभव एक साथ चाहते हैं। IRCTC पूरे टूर को व्यवस्थित रूप में संचालित करता है, जिससे यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

कहां-कहां घूमने का मौका मिलेगा?
यह पैकेज पूर्वी भारत के प्रमुख धार्मिक व पर्यटन स्थलों को कवर करता है। पहला पड़ाव है पुरी, जहां भगवान जगन्नाथ मंदिर और रथयात्रा की भव्य परंपराएं यात्रियों को एक दिव्य अनुभव देती हैं। इसके बाद यात्रा आपको लेकर जाती है चिल्का झील सतपाड़ा के क्षेत्र में डॉल्फ़िन देखने का शानदार अवसर भी मिलता है। इसके बाद पड़ाव है कोणार्क, जहां विश्व-प्रसिद्ध सूर्य मंदिर और तट का शांत माहौल यात्रियों को मोहित करता है। यात्रा का अंतिम बड़ा ठिकाना है भुवनेश्वर, जिसे मंदिरों का शहर कहा जाता है। यहां लिंगराज मंदिर, आधुनिक शहर की खूबसूरती और स्थानीय ओड़िया संस्कृति का नज़दीक से अनुभव मिलता है।

पैकेज में क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी?
IRCTC इस यात्रा में यात्रियों को कई सुविधाएं प्रदान करता है जैसे 3AC ट्रेन टिकट, पुरी में अच्छे होटल में ठहराव, पूरे टूर के दौरान बस/कार द्वारा स्थानीय ट्रांसफर वसाइटसीइंग, और होटल में नाश्ता व रात का भोजन। टूर में यात्रा बीमा भी शामिल है, जिससे सुरक्षा और भरोसा दोनों बना रहता है। पुरी में आमतौर पर यात्रियों को बीच-साइड होटल या उसी श्रेणी के किसी होटल में ठहराया जाता है, जिससे समुद्री हवा और शांत वातावरण पूरी यात्रा का अनुभव और बेहतर बनाते हैं। IRCTC के टूर मैनेजर पूरे रास्ते गाइडेंस और सहायता प्रदान करते हैं।(यहां लिंगराज मंदिर, आधुनिक शहर की खूबसूरती और स्थानीय ओड़िया संस्कृति का नज़दीक से अनुभव मिलता है।)


किराया कितना है और बुकिंग कैसे करें?
इस पैकेज की कीमत सीटिंग श्रेणी व रूम शेयरिंग के आधार पर बदलती है
- सिंगल ऑक्यूपेंसी: लगभग ₹41,430 के आसपास
- डबल शेयरिंग: लगभग ₹24,400 प्रति व्यक्ति
- ट्रिपल शेयरिंग: करीब ₹20,010 प्रति व्यक्ति
- 5–11 वर्ष बच्चे: लगभग ₹10,700
- 0–5 वर्ष बच्चा (बिना बेड): लगभग ₹9,500
बुकिंग करने के लिए IRCTC टूरिज़्म की वेबसाइट पर पैकेज कोड EGR010 सर्च करें और ऑनलाइन भुगतान के साथ अपनी सीट कन्फर्म करें। चाहें तो IRCTC के प्रादेशिक कार्यालय या हेल्पलाइन से भी संपर्क कर सकते हैं। चूंकि यात्रा का संचालन नियमित तिथियों पर होता है, इसलिए समय रहते बुक करना बेहतर है।
