वैलेंटाइन डे पर जब हर नज़र आपके चेहरे और स्माइल पर टिकती है, तब होंठों का खूबसूरत और हेल्दी दिखना बेहद ज़रूरी हो जाता है। अक्सर देखने में आता है कि महंगी लिपस्टिक लगाने के बावजूद होंठ ड्राई, फटे हुए या पैची नजर आते हैं। ब्यूटी एक्सपर्ट्स का कहना है कि लिपस्टिक का असली असर उसके लगाने के तरीके और प्रेपरेशन पर निर्भर करता है। सही हैक्स अपनाकर न सिर्फ ग्लॉसी बल्कि लंबे समय तक टिकने वाला लिप लुक पाया जा सकता है। तो आइए जानते है कुछ ऐसे ही हैक्स कर बारें मे! (Valentine’s Day)
लिप स्क्रबिंग से शुरू करें सही तैयारी
लिपस्टिक लगाने से पहले होंठों की सफाई सबसे अहम स्टेप है। डेड स्किन हटाए बिना कोई भी लिप प्रोडक्ट स्मूद नहीं लगता। शहद और ब्राउन शुगर से बना होममेड स्क्रब होंठों को नेचुरली सॉफ्ट बनाता है। नियमित स्क्रबिंग से होंठों का नेचुरल पिंक टोन भी उभरकर आता है।
लिप बाम को दें पूरा वक्त

लिप बाम सिर्फ लगाने के लिए नहीं होता, बल्कि उसे काम करने का समय भी चाहिए। ब्यूटी एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि लिप बाम कम से कम 10–15 मिनट पहले लगाएं। इसके बाद टिश्यू से एक्स्ट्रा बाम हटा दें ताकि लिपस्टिक फिसले नहीं।
फाउंडेशन या कंसीलर से बनाएं बेस
लिप्स पर हल्की सी फाउंडेशन या कंसीलर की लेयर लगाने से होंठों का नेचुरल डार्क पिगमेंटेशन छुप जाता है। इससे लिपस्टिक का असली शेड ज्यादा ब्राइट दिखता है और उसकी स्टे-पावर भी बढ़ जाती है।
लिप लाइनर से भरें पूरे होंठ

लिप लाइनर को सिर्फ आउटलाइन तक सीमित न रखें। पूरे होंठ उसी लाइनर से भरने पर लिपस्टिक ज्यादा देर टिकती है और कलर फैलता नहीं। यह हैक खासतौर पर रेड और डीप बेरी शेड्स के लिए बेहद असरदार माना जाता है।
ग्लॉस लगाने का सही तरीका अपनाएं
बहुत ज्यादा ग्लॉस लगाने से होंठ चिपचिपे और भारी दिखने लगते हैं। प्रो मेकअप आर्टिस्ट्स के मुताबिक, ग्लॉस सिर्फ होंठों के बीच वाले हिस्से में लगाना चाहिए। इससे होंठ नैचुरली प्लम्प और ग्लॉसी नजर आते हैं।
टिश्यू और पाउडर ट्रिक अपनाएं
लिपस्टिक की पहली लेयर लगाने के बाद होंठों पर टिश्यू रखें और उसके ऊपर हल्का ट्रांसलूसेंट पाउडर लगाएं। इसके बाद दूसरी लेयर अप्लाई करें। यह ट्रिक लिपस्टिक को Kiss-Proof और लॉन्ग-लास्टिंग बनाती है।
स्किन टोन के हिसाब से चुनें शेड
वैलेंटाइन डे पर रेड, वाइन, रोज़ पिंक और न्यूड शेड्स सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं, लेकिन हर शेड हर स्किन टोन पर सूट नहीं करता। व्हीटिश स्किन के लिए चेरी रेड और रोज़ पिंक, जबकि डस्की स्किन के लिए डीप रेड और बेरी शेड्स ज्यादा ग्लॉसी और एलिगेंट लगते हैं।
मेकअप फिक्सर से करें लुक लॉक
अंत में हल्का सा मेकअप सेटिंग स्प्रे चेहरे पर स्प्रे करने से पूरा मेकअप सेट हो जाता है, जिसमें लिपस्टिक भी शामिल होती है। इससे ग्लॉसी फिनिश लंबे समय तक बनी रहती है और होंठ फ्रेश दिखते हैं।