खूबसूरत वादियों और दूर दूर तक फैले हुए समुद्र को देखने की चाहत हो तो आप “अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का रुख कर सकते हैं। चाहे आप अकेले यहाँ आना चाहते हो या फिर पार्टनर के साथ, यह जगह दोनों हीं सिचुएशन में आपको काफी पसंद आएगी। रेतीले समुंदर के तट पर अकेले टहलना भी उतना हीं ज्यादा खूबसूरत होता है, जितना कि अपने पार्टनर के हाथों में हाथ डाल कर चलना।”
अगर फेवरेट हॉलीडे स्पॉट की लिस्ट बनाई जाए तो अधिकतर पर्यटकों के पसंद के होलीडे डेस्टिनेशन में आईलैंड जरूर होते हैं। क्योंकि आईलैंड पर बाकी शहरों की तरह रोजमर्रा की जिंदगी के लिए भागम-भाग और शोर शराबा का सामना नहीं करना पड़ता है। आईलैंड पर लोगों को एक बहुत ही शांत और साफ वातावरण मिलता है, जो कि पर्यटकों को काफी पसंद आता है। प्रकृति की खूबसूरती जितने पहाड़ों में है, उतनी ही ज्यादा समुद्रो में भी! आईलैंड के पसंद किए जाने का कारण मुख्य कारण यह भी है कि, वहां आप बिंदास होकर अपनी जिंदगी के कुछ खूबसूरत पल को इंजॉय कर सकते हैं और ढेरों यादें बना सकते हैं। क्योंकि यहां आपको कोई जज करने वाला नहीं होता है। वहाँ आप जैसी मर्जी वैसे कपड़े पहन सकते हैंऔर न ही किसी भी चीज की रोक टोक होती है। अगर असल में फ्रीडम महसूस करनी हो तो आईलैंड से बेहतर कोई और हॉलिडे डेस्टिनेशन नहीं हो सकता। दूर दूर तक फैला समुद्र , खुला आसमान और समुद्र में उठती लहरों को देखना वाकई में कभी ना भुला जा सकने वाला एहसास होता है।
इस ब्लॉग में हम भारत के केंद्र शासित प्रदेशों के सूची में आने वाले आईलैंड अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के प्रमुख होलीडे डेस्टिनेशन के बारे में जानेंगे।
- सेल्यूलर जेल cellular jail
- नॉर्थ बे द्वीप north bay island
- हैवलॉक द्वीप havelock island
- नील द्वीप neil island

सेल्यूलर जेल cellular jail :
यह जेल भारत के इतिहास में बहुत हीं महत्वपूर्ण स्थान रखने वाली जगह है। काला पानी की सजा के बारे में तो आपने कभी न कभी जरूर सुना होगा। जब भारत अंग्रेजों के अधीन था तो स्वतंत्रता के लिए लड़ने वाले वीरों को इसी जेल में बंद कर दिया जाता था। काला पानी की सजा को भारत में उस समय सबसे कड़ी सजा के रूप में जाना जाता था। आज के समय में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के याद के रूप में पोर्ट ब्लेयर में उपस्थित है।

सेल्यूलर जेल के अलावा पोर्ट ब्लेयर में रॉस द्वीप भी है। जहां आप घूमने जा सकते हैं। रॉस द्वीप में आप चर्च, बेकरी और स्विमिंग पूल आदि का मजा ले सकते हैं।
नॉर्थ बे द्वीप North Bay Island :
अगर आप भी तरह-तरह की वाटर एक्टिविटीज (water activities) का मजा लेना चाहते हैं और स्कूबा डाइविंग (Scuba diving) जैसे एक्टिविटीज (activities) करना चाहते हैं तो नॉर्थ बे द्वीप इसके लिए सबसे बेस्ट डेस्टिनेशन (Best destination) है। यहां आप छोटी पनडुब्बी की सवारी या ग्लास बॉटम बोर्ड (Glass bottom board) की सवारी करने के लिए भी जा सकते हैं। जिसके जरिए समुद्र के नीचे के समुद्री जीवो को देखने और समझने का आनंद ले सकते हैं। ग्लास बॉटम बोर्ड की सवारी के जरिए आप यह भी समझ पाएंगे कि समुद्र जितना सुंदर बाहर से लगता है, इस की गहराइयों में भी उतनी हीं खूबसूरती छुपी हुई है। क्योंकि समुद्र के अंदर पाए जाने वाले तरह-तरह के रंग-बिरंगे जीव इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं।

हैवलॉक द्वीप havelock island :
हैवलॉक द्वीप अंडमान और निकोबार (Andaman and Nicobar) दीप समूह के सबसे खूबसूरत द्वीपों में से एक है। कपल्स के लिए फेवरेट डेस्टिनेशन माना जाता है। पोर्ट ब्लेयर से हैवलॉक पहुंचने के लिए आपको क्रूज (cruse) का सहारा लेना पड़ेगा।
हैवलॉक द्वीप पर पहुंचकर आप यहाँ के बीचों पर एंजॉय (enjoy) कर सकते हैं। हैवलॉक द्वीप की खासियत यह है कि यहां आप एशिया के सबसे साफ समुद्र तट पर तैराकी का मजा ले सकते हैं। हैवलॉक द्वीप अंडमान के सबसे खूबसूरत द्वीपों में से एक है। यहां आपको दूर-दूर तक फैले नीले रंग के समुद्र, कोरल रीफ और खुला आसमान देखने को मिलेगा।
नेचर को पसंद करने वाले लोगों के लिए हैवलॉक द्वीप किसी खजाने की तरह है। यहीं वजह है कि यह अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के सबसे प्रसिद्ध द्वीपों में से एक है।

नील द्वीप Neil Island :
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बसे इस छोटे से द्वीप की खासियत यहां की वाइल्ड लाइफ वैरायटी (Wildlife variety) है। यहां आप सफेद रेतीले बीजों और ट्रॉपिकल वुडलैंड (Tropical woodlands) के बीच अपनी छुट्टियां बिता सकते हैं। नील द्वीप पूरी तरह से फ्लैट आईलैंड (Island) है। यहां आप इसके चारों ओर साइकिलिंग (Cycling) भी कर सकते हैं।
यह उन लोगों के लिए सबसे बेस्ट जगह है जो शांति से अपना समय बिताना पसंद करते हैं।
इसके अलावा इस द्वीप पर रामायण के किरदारों के नाम पर कई सारे जगह भी हैं। जैसे भरतपुर बीच और लक्ष्मपुर बीच आदि।
नील द्वीप का यह लक्ष्मपुर बीच यहां का सबसे बड़ा सेंटर ऑफ़ अट्रैक्शन (Centre of attraction) है। क्योंकि यह सनसेट पॉइंट फोटोग्राफी को पसंद करने वाले लोगों के लिए यह जगह सबसे परफेक्ट होता है। इसके अलावा इस द्वीप पर एक नेचुरल पूल (Natural pool) भी है। जिसका निर्माण खुद-ब-खुद हुआ है।
यह द्वीप पोर्ट ब्लेयर से लगभग 37 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और इसे अंडमान के सब्जी का कटोरा भी कहा जाता है। क्योंकि यहाँ फलों तथा सब्जियों की खेती के लिए बहुत ही फेवरेबल मौसम होता है।

अंडमान और निकोबार द्वीप जाने का सबसे बेहतरीन समय Best time to visit Andaman and Nicobar :
अंडमान जाने का सबसे सही समय अक्टूबर से मई तक का होता है। क्योंकि इस समय यहां का मौसम बहुत हीं सुहाना होता है। इस समय यहां जाने पर आप बहुत ही खुशनुमा माहौल में अपने ट्रिप (Tirp) का मजा ले पाएंगे। मॉनसून (Monsoon) के समय में इस जगह पर जाना बहुत हीं रिस्की (Risky) हो सकता है। क्योंकि मॉनसून में समुद्र में आने वाली ऊंची ऊंची ज्वारीय लहरों, लगातार बारिशों और तेज आंधी की वजह से यहां घूमने जाना खतरे से खाली नहीं होता है।
अंडमान घूमने के लिए आपको कम से कम 6 दिन का समय लेकर जाना होगा। तभी आप इस जगह को आराम से घूम पाएंगे और अच्छे से एक्सप्लोर कर पाएंगे।

Five Colors of Travel भारत का एक भरोसेमंद Hindi Travel Blog है जहां आप ऑफबीट डेस्टिनेशन, culture, food, lifestyle और travel tips की authentic जानकारी पढ़ते हैं









