Best Hindi Travel Blog -Five Colors of Travel

Categories
Destination Himachal Pradesh Travel

Best Tourist Place of Himachal

अगर चाहिए सुकून के पल तो आईये चलते हैं हिमाचल

Written by – Sakshi Joshi/Edited by Pardeep Kumar

देश भर में अगर बेस्ट हिल स्टेशनों की बात करें तो हिमाचल प्रदेश सबसे पहले नंबर पर आता हैं। हिमाचल एक ऐसा राज्य है जहाँ देश भर के चहीते हिल स्टेशन मौजूद है, क्योंकि जहाँ पहाड़ों का सुकून, झरनों की झर-झर, कल-कल करती नदियाँ, और खूबसूरत नज़ारे, सब कुछ है तो इतनी खूबसूरत जगह से कोई कैसे दिल नहीं लगाएगा। यहाँ आपको बर्फीली पहाड़ियाँ, एडवेंचर, तिब्बती संस्कृति की झलक और भी लगभग बहुत कुछ देखने को मिलेगा, तभी तो इसे बेस्ट टूरिज्म प्लेस कहा जाता है।

तो बात करते है हिमाचल में घूमने की मशहूर और बेस्ट जगहों के बारे में। जब भी हिमाचल घूमने की बात होती है हमारे दिलो-दिमाग में जो सबसे पहले नाम आता है वो नाम है “शिमला”

शिमला :

शिमला शब्द सुनते ही हर किसी के मन में एक खूबसूरत नज़ारा आने लगता है खासकर कपल्स के। हाँ बेशक, शोर- शराबे से दूर बर्फ से ढके पहाड़ और हरे-भरे घिरे हुए देवदार के पेड़ किसी भी पर्यटक को यहाँ एक बार आने पर मजबूर कर ही देते है।


शिमला की बेस्ट प्लेसेज़ की बात करे तो उनमें सबसे मशहूर जगह है माल रोड।
माल रोड – अगर हम माल रोड को शिमला का मेन शॉपिंग सेंटर कहें तो ये गलत नहीं होगा। माल रोड शॉपिंग के लिए काफी मशहूर है। यहाँ आपको खान-पान की काफी पुरानी और मशहूर दुकानें देखने को मिल जाएँगी। जिसमें आप हिमाचल की फेमस मिठाई सिड्डू का मजा भी ले सकते हैं। जब आप माल रोड घूमने निकलेंगे तो यहाँ आपको रेस्टोरेंट, कॉफी शॉप, और बहुत सी अलग-अलग दुकानें भी दिखाई देंगी।
द रिज

माल रोड के किनारे दा रिज एक व्यू पॉइंट है जहाँ से आपको पूरे शिमला के बेहतरीन नज़ारे देखने को मिलेंगे। यहीं रिज रोड़ पर आपको नार्थ इंडिया का सबसे पुराना क्राइस्ट चर्च भी देखने को मिल जायेगा। जिसके सामने बड़े से मैदान पर हर साल सबसे बड़े समर फेस्टिवल का आयोजन किया जाता है। रिज पर महात्मा गांधी, इंदिरा गांधी का स्टेचू है और अटल बिहारी वाजपेयी की हाल ही में स्थापित प्रतिमा भी देखने को मिल जाएगी जिसके आस पास बहुत सारे टूरिस्ट सेल्फी और फोटोग्राफी करते दिख जायेंगे।
जाखू हिल : जाखू हिल्स इस पूरे हिल स्टेशन की सबसे ऊँची चोटी है। जहाँ आपको भगवान हनुमान का सुन्दर मंदिर दिखाई देगा। जाखू मंदिर की सबसे बड़ी खासियत है यहाँ पर पाए जाने वाले सैंकड़ों बन्दर। यहाँ जाते समय इन बंदरों का विशेष ध्यान रखें क्योंकि ये आपके हाथ से जरुरी सामान भी छीन सकते हैं। यहाँ जाते समय आप अपने पर्स और अन्य कीमती सामान को संभाल के रखें।


लक्कड़ बाजार : शिमला के इस फेमस बाजार में लकड़ी के आकर्षक और सुन्दर-सुन्दर सामान खरीदने को मिल जायेंगे। यहाँ न सिर्फ लड़की बल्कि सभी चीज़ों की दुकानें है पर इस बाजार की खासियत लकड़ी के सामानों से हैं, जिसे यादगार निशानी के तौर पे खरीदा जा सकता है। प्राकृतिक जड़ी बूटियाँ और सूखे मेवे भी आपको इस बाजार में मिल जायेंगे।

चैल :

चैल पहाड़ों की खूबसूरती के साथ-साथ पोलो और क्रिकेट लवर्स का पसंदीदा स्पॉट माना जाता है, क्योंकि यहाँ पर विश्व की सबसे ऊंचाई पर बना क्रिकेट स्टेडियम है, जिसका इस्तेमाल पोलो खेलने के लिए भी किया जाता है। चैल समुद्र तल से लहभग 2250 मीटर की ऊंचाई पर बसा है, इसलिए ये स्पॉट हाइकर्स के लिए जन्नत माना जाता है। अगर आप एडवेंचर लवर हैं तो ये आपके लिए बेस्ट डेस्टिनेशन है।


चैल की खूबसूरती में चार चाँद लगा देता है काली माता का प्रसिद्ध मंदिर। यह मंदिर शिमला की सबसे ऊँची पहाड़ियों में से एक में स्थित है। जहाँ से आपको पूरे शिमला के बेहतरीन नज़ारे देखने को मिल जायेंगे। और अगर बात करें चैल के बाजार की तो यहाँ का बाजार उतना बड़ा नहीं है। पर आपको छोटा-मोटा जरूरत का सामान यहाँ मिल जायेगा। चैल के बाजार में जब आप घूमे तो अपने सामान का विशेष ध्यान दें क्योंकि यहाँ बहुत बन्दर है, जो आपका सामान झपट सकते हैं।

सोलन वैली :

सोलन वैली जाने वाले रूट पे सबसे पहले आपको नेहरुकुन्द मंदिर दिखेगा जहाँ आप दर्शन करते हुए जा सकते है।और इसी रूट में एक ब्रिज आपको दिखेगा जहाँ टेंगो चार्ली मूवी की शूटिंग भी हुई थी। सोलन वैली में जगह जगह आपको एडवेंचर एक्टिविटीज होती दिखाई देंगी। पैराग्लाइडिंग और बाइक राइड जैसी बहुत सी एक्टिविटीज़ आप यहाँ कर सकते है। और अगर आप दिसंबर या जनवरी के महीने में यहाँ आएँ तो यहाँ आपको बर्फ ही बर्फ दिखाई देगी जिसमें आप बहुत सी स्नो एक्टिविटीज़ कर सकते है। सोलन वैली की खूबसूरती बेशक ही हिमालय का अहसास करा ही देती है।


सोलन जाकर जटोली शिव मंदिर में जाना बिलकुल ना भूलें। क्योंकि कहाँ जाता है की यह पूरे एशिया का सबसे ऊँचा मंदिर है। इस मंदिर की खास बात यह है कि यहाँ के पत्थरों को थपथपाने पर डमरू सी आवाज सुनाई देती है। इस मंदिर में हर तरफ अलग-अलग देवी देवताओ की मूर्तियां लगी हुई है। इसके अलावा मंदिर के ऊपरी हिस्से पर 11 फुट ऊंचा एक विशाल सोने का कलश स्थापित है, जो इसकी खूबसूरती को बेहद खास बना देता है।

कुल्लू :

इस खूबसूरत पर्यटक स्थल को देवताओं की घाटी और सिल्वर वैली भी कहा जाता है। कुल्लू की खूबसूरती से हर कोई वाकिफ है पर यह जगह बसंत के महीने में और भी खिल जाती है। सफ़ेद और गुलाबी फूलों से जो नज़ारा बन जाता है उसको शब्दों में बता पाना मुश्किल है। सिल्‍वर वैली के नाम से मशहूर यह जगह न सिर्फ सांस्‍कृतिक और धार्मिक स्पॉट बल्कि एडवेंचर एक्टिविटीज के लिए भी मशहूर है। कुल्लू में प्रसिद्ध दशहरा फेस्टिवल का आयोजन हर साल बड़ी धूम-धाम से किया जाता है। इसके अलावा कुल्लू में याक की सवारी काफी मशहूर है। जो कि समुद्र तल से 6000 मीटर ऊपर की जाती है। कुल्लू के खूबसूरत नज़ारे याक की पीठ पर बैठकर देखने से और भी खुशनुमा माहोल बन जाता है।


तीर्थन वैली :

अगर आप शोर-शराबे से दूर शांत जगह की तलाश में है तो तीर्थन वैली आपके लिए परफेक्ट स्पॉट साबित होगा। प्रकृति के भरपूर नज़रों से भरी यह जगह ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क के बफर जोन में स्थित है। आप यहां ट्राउट फिशिंग, रैपलिंग, रॉक क्लाइम्बिंग के भरपूर मजे ले सकते हैं।

प्रसिद्ध मंदिर :

यहाँ बहुत से प्रसिद्ध मंदिर है तभी तो कुल्लू को देवताओं की घाटी भी कहा जाता है। कुल्लू के प्रसिद्ध मंदिर है बिजली महादेव मंदिर, हनोगी माता मंदिर, और वैष्णो देवी मंदिर। इसके अलावा कुल्लू शहर में प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है मणिकरण साहिब।

कुफरी :

कुफरी शिमला से लगभग 10 किमी की दूरी पर है। कुफरी को एक बेहतरीन पिकनिक स्पॉट मन जाता है। गर्मियों में भी यहाँ के प्राकृतिक नज़ारे देखने लायक होते हैं पर सबसे ज़्यदा मजा आपको यहाँ सर्दियों में आएगा क्योंकि तब आप यहाँ बर्फ का आनंद ले सकते है। यहाँ पर आपको बहुत सी एक्टिविटीज़ जैसे ट्यूब राइडिंग, हॉर्स राइडिंग और याक की सवारी करने को मिल जाएगी। इसके अलावा यहाँ पर फन पार्क है जहाँ आप एडवेंचर के मजे ले सकते हैं।


कुफरी की फेमस जगह है हिमयन नेचर पार्क।


हिमालयन नेचर पार्क :

यहाँ आपको 180 से ज्यादा पशु पक्षियों की प्रजातियाँ देखने को मिल जाएगी। अगर आप पहाड़ी पशुओं को देखने की इच्छा रखते तो तो वो आपको यहाँ देखने को मिलेंगे।

फागु :

कुफरी से लगभग 6 किमी दूर स्तिथ है फागु। यह जगह कुफरी की सबसे ऊँची जगह है , अगर आप ट्रैकिंग करने के शौकीन हैं तो यह जगह आपको बहुत पसंद आएगी। यहाँ से आपको हिमालय की ऊँचे बर्फ से ढके पहाड़ों के सुन्दर नज़ारे देखने को मिलेंगे।
कुफरी फन वर्ल्ड :

एडवेंचर के शौक़ीन लोगों के लिए कुफरी फन वर्ल्ड एक खास अनुभव साबित हो सकता है। ये एक मनोरंजन पार्क है जिसमें बच्चो के लिए कई मजेदार राइड्स हैं। इस पार्क में दुनिया का सबसे ऊँचा गो-कार्ट ट्रैक भी मौजूद है। अगर आप अपने बच्चों के साथ कुफरी की यात्रा कर रहे हैं तो कुफरी फन वर्ल्ड घूमने जरुर आएं, क्योंकि ये आपकी ट्रिप का बेस्ट पार्ट होगा।

बेस्ट टाइम तो विजिट इन हिमाचल :

बर्फीले पहाड़ो के नज़ारे अगर आपको देखने है तो हिमांचल के हिल स्टशनों में घूमने का बेस्ट टाइम होता है नवंबर से फरवरी। इस समय हिमाचल के लहभग सभी शहरों में बर्फ भारी मात्रा में गिर जाती है। तो इस समय आने से आप सभी एडवेंचर राइड्स और खूबसूरत नज़रों का भरपूर आनंद ले सकती है।

कैसे पहुंचे :

अगर दिल्ली से चलना शुरू करें तो दिल्ली से मनाली 405 किमी दूर है। दिल्ली से मनाली के लिए कश्मीरी गेट, मजनू का टीला, और आर.के.आश्रम से आपको डायरेक्ट वॉल्वो बस मिल जाएगी। जिसकी आप ऑनलाइन बुकिंग भी कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपनी पर्सनल गाड़ी से भी जा सकते हैं।

By Five Colors Of Travel

Five Colors of Travel भारत का एक भरोसेमंद Hindi Travel Blog है जहां आप ऑफबीट डेस्टिनेशन, culture, food, lifestyle और travel tips की authentic जानकारी पढ़ते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *